- श्रमिक एप पर पंजीकरण कराने वाले निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार का बेहतर अवसर
- विजय शंकर शिक्षा रत्न छात्रवृत्ति योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई छात्रवृत्ति
- गोण्डा – जमीनी विवाद में संघर्ष,आधा दर्जन से अधिक घायल एक गंभीर
- गोण्डा – रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत
- गोण्डा – घर के बाहर बैठे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
- जयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिले केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, ‘सहकारिता से समृद्धि’ पर हुई चर्चा
- मानव मस्तिष्क के रहस्यों से उठेगा पर्दा: IIT जोधपुर का शोध न्यूरो-टेक्नोलॉजी, याददाश्त और मानसिक स्वास्थ्य में लाएगा क्रांति
- थार के मरुस्थल में उफनेगा पानी का समंदर: जैसलमेर में तैयार हुई 28 किमी परिधि की विशाल कृत्रिम झील
Author: gnsraj
जयपुर। राजस्थान सरकार ने नीलाम हो चुके खनिज ब्लॉकों और प्लॉट्स को शीघ्र परिचालन में लाने के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 16 जुलाई को जयपुर में एक राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें खान, भूविज्ञान, राजस्व, वन एवं पर्यावरण विभाग सहित भारतीय खान ब्यूरो (IBM) और स्टेट एनवायरनमेंट इम्पैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी (SEIAA) के प्रतिनिधि और अन्य स्टेकहोल्डर्स एक मंच पर जुटेंगे। प्रमुख सचिव खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने बताया कि यह साझा मंच नीलाम ब्लॉकों के शीघ्र संचालन में आ रही बाधाओं के निराकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने…
जयपुर, 14 जुलाई — राजधानी जयपुर में आज सुबह से ही आसमान से रिमझिम फुहारें बरस रही हैं, मानो खुद इंद्रदेव सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हों। लंबे इंतज़ार के बाद जयपुरवासियों को मानसून की सौगात मिली है। सावन की शुरुआत के बाद पहली बार पूरे शहर में व्यापक बारिश देखने को मिली है। शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश सुबह से ही जयपुर के गोपालपुरा बाइपास, मानसरोवर, प्रताप नगर, सांगानेर, महेश नगर, सहकार मार्ग, सिविल लाइंस, अजमेरी गेट, सांगानेरी गेट और आदर्श नगर समेत अधिकांश इलाकों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी…
जयपुर : बीसलपुर बांध का जलस्तर 314.03 RL मीटर हो गया है. बांध पर पिछले 24 घंटे में 8 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है. बांध में कुल भराव क्षमता का 73.62 प्रतिशत पानी है. स्थानीय बारिश के चलते जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बांध पर पिछले 24 घंटे में 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है. बांध पर इस मानसून अब तक 427 MM बारिश दर्ज हुई है. बांध के बहाव क्षेत्र में त्रिवेणी की ऊंचाई 2.60 मीटर बह रही है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज जयपुर, 14 जुलाई 2025।राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संगठन की जमीनी मजबूती के लिए जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जिलेवार फीडबैक लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को उन्होंने नागौर और सीकर जिलों की बैठकें लेकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। यह कवायद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित जयपुर दौरे से पहले की जा रही है, ताकि पार्टी की स्थिति का स्पष्ट आकलन किया जा सके और जरूरी बदलाव किए जा सकें।…
अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार, चार्जशीट जल्द राजस्थान के बहुचर्चित सहदेव ऑनर किलिंग कांड में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए नौवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी रामनिवास, मृतक सहदेव की पत्नी करिश्मा का चाचा ससुर बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी इस संवेदनशील हत्याकांड की साजिश में एक और अहम कड़ी जोड़ती है। मोबाइल ट्रैकिंग से दबोचा गया रामनिवास सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभूसिंह के अनुसार, रामनिवास नागौर जिले के तेजासर गांव का निवासी है। पुलिस की मानें तो वह घटना के दिन मास्टरमाइंड रामकिशोर चौधरी और वाहन चालक कैलाश राम…
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक तनाव से परेशान होकर एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। हीरालाल प्रजापत नामक युवक ने अपनी दुकान पर सल्फास की गोलियां खा ली, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रैफर किया, लेकिन इलाज के दौरान ही हीरालाल की मौत हो गई। मृतक ने मौत से पहले जोर-जोर से चिल्लाकर अपने परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ने की बात कही थी। सूचना मिलने पर गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण…
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 14 सितंबर को मोदी युवा संगठन की ओर से मोदी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन के पोस्टर का विमोचन पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने किया। संगठन के संयोजक धर्माराम चौधरी ने बताया कि इस मैराथन में सैकड़ों लोग भाग लेंगे और स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे। संगठन की अध्यक्ष पूजा चौधरी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, देशभक्ति को बढ़ावा देना, महिला सशक्तिकरण, गरीब महिलाओं को शिक्षा दिलवाना और उनकी शादी करवाने जैसे सामाजिक कार्य करना है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम…
जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ ‘गुलाब’ और बाघिन ‘चमेली’ की मेटिंग सफल रही है। इससे अब पार्क में शावकों के जन्म की उम्मीद बढ़ गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चमेली दीपावली से पहले शावकों को जन्म दे सकती है। गुलाब और चमेली दोनों को गोरेवाड़ा से लाया गया था और अब ये नाहरगढ़ टाइगर सफारी की शान बन चुके हैं। उम्मीद है कि अक्टूबर के अंत तक खुशखबरी मिल सकती है, जिससे जयपुरवासियों में खासा उत्साह है। फिलहाल पार्क में 14 बाघ, बाघिन और शावक मौजूद हैं, जिनमें शिवाजी, रंभा, रानी, भक्ति और रणवीर जैसे बाघ…
कोटा के इटावा इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुढ़ादीत थाना क्षेत्र में चंबल पुल के पास हुआ। एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान सुरेश सोनी, गीता सोनी और अनिल के रूप में हुई है। सभी लोग इंदौर से गोद भराई का कार्यक्रम निपटाकर करौली लौट रहे थे। हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शोक जताया…
अजमेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) चिकित्सालय में कार्यरत एक सीनियर नर्स ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 43 वर्षीय करूणा मिश्रा के रूप में हुई है, जो साल 2008 से अस्पताल में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) के पद पर कार्यरत थीं। घटना ने न सिर्फ अस्पताल स्टाफ को स्तब्ध कर दिया, बल्कि उनके परिवार और परिचितों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश घटना हनुमान नगर, बिहारीगंज स्थित करूणा मिश्रा के निवास की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह…
