- श्रमिक एप पर पंजीकरण कराने वाले निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार का बेहतर अवसर
- विजय शंकर शिक्षा रत्न छात्रवृत्ति योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई छात्रवृत्ति
- गोण्डा – जमीनी विवाद में संघर्ष,आधा दर्जन से अधिक घायल एक गंभीर
- गोण्डा – रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत
- गोण्डा – घर के बाहर बैठे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
- जयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिले केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, ‘सहकारिता से समृद्धि’ पर हुई चर्चा
- मानव मस्तिष्क के रहस्यों से उठेगा पर्दा: IIT जोधपुर का शोध न्यूरो-टेक्नोलॉजी, याददाश्त और मानसिक स्वास्थ्य में लाएगा क्रांति
- थार के मरुस्थल में उफनेगा पानी का समंदर: जैसलमेर में तैयार हुई 28 किमी परिधि की विशाल कृत्रिम झील
Author: gnsraj
जयपुर। राजस्थान में हाल के दिनों में सामने आए जबरन और लालच देकर कराए जा रहे अवैध धर्मांतरण के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। इन घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और एक मांग पत्र सौंपा। परिषद ने राज्य में ऐसे मामलों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की और धर्मांतरण रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की अपील की। सीएम से मुलाकात में जताई गहरी चिंता VHP के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।…
उदयपुर, 12 जुलाई 2025 — बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म की रिलीज फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट की रोक के कारण टल गई है। इस घटनाक्रम से आहत कन्हैयालाल की पत्नी जशोदा देवी ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा साझा की है और फिल्म की रिलीज की अनुमति देने की मांग की है। पीएम को पत्र, बेटे यश ने भेजा ईमेल कन्हैयालाल के बेटे यश ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को ईमेल के जरिए अपनी मां द्वारा लिखा गया पत्र भेजा। पत्र में जशोदा देवी ने प्रधानमंत्री मोदी से व्यक्तिगत रूप से मिलने का समय भी मांगा…
चूरू: राजस्थान के चूरू जिले में हुए फाइटर प्लेन क्रैश मामले में वायुसेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चार दिन से जारी तलाशी अभियान के बाद आज वायुसेना की टीम को क्रैश हुए जगुआर फाइटर जेट का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद अब क्रैश के कारणों की तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी। सर्च ऑपरेशन में दिल्ली, गुजरात और सूरतगढ़ एयरबेस से आई वायुसेना की टीमें जुटी हुई थीं। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों की मदद से गांव भानुदा और सिकराली रोही क्षेत्र में सघन कौबिंग अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले…
पाली/फालना – खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फालना कस्बे की ऑटोबा इंडस्ट्रीज आचार फैक्ट्री में 930 किलोग्राम फंगसयुक्त और बदबूदार आचार जब्त कर उसे मौके पर ही नष्ट करवाया। वहीं, रीको इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित आशा महिला मिल्क प्रोड्यूसर लिमिटेड के दूध सीलिंग प्लांट पर छापा मारकर गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गईं। खाद्य निरीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में दूध और आचार के नमूने जोधपुर स्थित FSSAI अधिसूचित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। फंगस और दुर्गंध से भरा आचार सूत्रों…
जयपुर, 12 जुलाई — राजस्थान कृषि विभाग ने खरीफ-2025 सीजन के लिए बुवाई की प्रगति पर ताज़ा आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार अब तक प्रदेश में कुल बुवाई लक्ष्य के मुकाबले 75 प्रतिशत क्षेत्र में बुवाई पूरी हो चुकी है। कृषि विभाग के अनुसार:खरीफ-2025 में 1 करोड़ 65 लाख हेक्टेयर भूमि पर बुवाई का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अब तक 1 करोड़ 21 लाख हेक्टेयर में फसलें बोई जा चुकी हैं। फसलवार बुवाई स्थिति इस प्रकार रही: प्रमुख दलहनी फसलों की स्थिति: कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की अनुकूलता और किसानों की तत्परता के…
जयपुर, 12 जुलाई 2025 – विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि “जनसंख्या नियंत्रण” विकसित राष्ट्र की परिकल्पना साकार करने में नींव का पत्थर है। उन्होंने कहा कि जब तक जनसंख्या पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होगा, तब तक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता और नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना एक चुनौती बना रहेगा। मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मुख्य बिंदु: चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्धियां: गायत्री राठौड़ (प्रमुख शासन सचिव) के विचार: सम्मान एवं पुरस्कार वितरण: कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण…
जयपुर, 12 जुलाई 2025 — राजधानी जयपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा की गई जांच में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जेडीए आयुक्त आनंदी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने पाया कि जिन 15 निर्माणाधीन इमारतों की जांच की गई, उनमें से आधे से अधिक बिना स्वीकृति या अनुमोदित मानचित्रों के विपरीत निर्मित हैं। जांच की यह कार्रवाई अप्रैल 2025 में प्रारंभ हुई थी, जिसका नेतृत्व जोन-4 के उपायुक्त द्वारा किया गया। टीम में वरिष्ठ नगर नियोजक, कनिष्ठ अभियंता, तहसीलदार और पटवारी भी…
लालसोट, 12 जुलाई 2025 — राजस्थान के दौसा-गंगापुरसिटी रेलवे लाइन पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लालसोट और बिनोरी रेलवे स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन रेलवे संचालन कुछ घंटों के लिए प्रभावित रहा। कैसे हुआ हादसा रेलवे अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे गंगापुरसिटी से दौसा की ओर ऑटोमोबाइल सामान लेकर जा रही मालगाड़ी जैसे ही बिनोरी-भैरुवास रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी अचानक ट्रैक पर एक गौवंश आ गया। इंजन से टकराकर वह फंस…
भरतपुर, 12 जुलाई 2025 — राजस्थान के भरतपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां ट्रक की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा भरतपुर के सारस चौराहे के पास हुआ, जहां एक ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयपुर से आगरा की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक जैसे ही सारस चौराहे के पास पहुंचा, तभी सामने से गलत दिशा में आ रही बाइक उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक और डिवाइडर के बीच में…
– एक राजनीतिक निर्णय या ऐतिहासिक सच्चाई से परहेज? जयपुर, 11 जुलाई – राजस्थान में “आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत” किताब को स्कूलों में पढ़ाने पर रोक लगाने के सरकार के निर्णय पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस फैसले को “हास्यास्पद” बताते हुए भाजपा सरकार पर इतिहास से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा, “यह ऐतिहासिक तथ्य है कि आजादी के बाद सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस की सरकारें रहीं और उन्हीं सरकारों के कार्यकाल में देश ने अंतरिक्ष, औद्योगिकीकरण, शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्रों में ऊंचाइयों को छुआ।” उन्होंने…
