- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, जनपद निवासी चालक की मौत व 08 अन्य घायल
- उम्र को मात देकर प्रधानाचार्या ने पास की टेट परीक्षा
- महिला से छिनैती करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
- स्वतंत्रता दिवस: केंद्रीय सदन परिसर में पत्र सूचना कार्यालय एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक अनुभव बैरवा ने किया ध्वजारोहण
- उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण, 54 कार्मिक हुए सम्मानित
- उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस: जिला स्तरीय समारोह में मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया ध्वजारोहण
- उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोज
- एजी ऑफिस में महाधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह ने किया ध्वजारोहण
Author: gnsraj
22 अगस्त 2025, 05:11 PM | जयपुर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में परिवहन, उच्च शिक्षा एवं आयुष विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग बैठकें लेकर योजनाओं, बजट घोषणाओं की प्रगति और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में डॉ. बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार परिवहन सेवाओं को सुरक्षित, सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सख्त सड़क सुरक्षा उपाय लागू करने, नियम उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने और इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटा बेस, इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट…
राज्य में 500 नए एफपीओ बनेंगे, 100 एफपीओ कृषक जाएंगे विदेश प्रशिक्षण पर जयपुर, 22 अगस्त 2025।प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और खुशहाल बनाने के लिए राज्य सरकार एक नई कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) नीति लागू कर रही है। इसके तहत राज्य में चरणबद्ध रूप से 500 नए एफपीओ बनाए जाएंगे। साथ ही, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। पंत कृषि भवन, जयपुर के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल ने की। बैठक में नाबार्ड, एनसीडीसी,…
गोयनका ट्रस्ट का रिकग्निशन सम्मान समारोह 2025, जड़ों से जुड़े रहें – यह राजस्थान हमारा है जयपुर, 22 अगस्त 2025।राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि “सनातन है तो हम हैं और सनातन नहीं है तो हम भी नहीं होंगे। जीवन्तता में ही जीवन है और विकृतियों का समाधान संस्कारों से होगा।” उन्होंने कहा कि समाज केवल इमारतों और सड़कों से नहीं बनता, बल्कि मानवीय मूल्यों, सेवा और परंपराओं को जीवित रखना भी उतना ही आवश्यक है। देवनानी शुक्रवार को फतहपुर शेखावाटी में आयोजित गोयनका रिकग्निशन सम्मान समारोह 2025 को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने समाज…
जयपुर, 22 अगस्त 2025।जयपुर जिला प्रशासन के अंतर्गत राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास समिति (आरवीजेवीवीएस) और पिपलेश्वर ग्रीन फेड कृषक उत्पादक संगठन, तूँगा, बस्सी के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया गया। यह समझौता कृषिवानिकी (एग्रोफोरेस्ट्री) को बढ़ावा देने, किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने, जलवायु सहनशीलता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। आरवीजेवीवीएस की ओर से वी. केतन कुमार, उप वन संरक्षक (डीएफओ), जयपुर और पिपलेश्वर ग्रीन फेड कृषक उत्पादक संगठन की ओर से कमलेश कुमार सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। कृषिवानिकी: किसानों के लिए वरदान…
एमआईएस 2.0 के माध्यम से ऑनलाइन होंगे आवेदन, उद्योगों को मिलेगी पारदर्शी व त्वरित सुविधा जयपुर, 22 अगस्त 2025।राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने उद्योगों से संबंधित आवेदन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मंडल ने निर्णय लिया है कि मैनेजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) 1.0 पर नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि, पहले से प्राप्त सभी आवेदनों को ग्रीन चैनल बनाकर एमआईएस 1.0 के माध्यम से ही निस्तारित किया जाएगा। अब आगे से उद्योगों के सभी आवेदन केवल एमआईएस 2.0 पोर्टल के जरिए ही ऑनलाइन दर्ज होंगे। यह व्यवस्था…
जयपुर, 21 अगस्त 2025।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचे। मंत्री ने कहा कि अपात्र परिवारों से ‘गिव अप’ करवाया जाए और आधार सीडिंग व ई-केवाईसी का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। बांसवाड़ा जिले में अब तक 88 हजार 827 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम हटाया है, वहीं एक लाख 66 हजार 841 नए पात्र लाभार्थी जोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री…
20 अगस्त 2025, 03:26 PM | जयपुर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने कहा कि अपराधों में कमी लाने और समाज में समरसता स्थापित करने के लिए सामाजिक सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सकारात्मक कार्य करने वाली संस्थाओं, साधु-संतों और प्रभावशाली सामाजिक व्यक्तियों के सहयोग से समाज की तस्वीर बदली जा सकती है। वे बुधवार को शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के दूसरे दिन संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर आयोग के सदस्य वड्डेपल्ली रामचंदर और लवकुश कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग…
18 अगस्त 2025, 04:30 PMजयपुर, 14 अगस्त। भारत सरकार ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत राजस्थान के पशुपालन विभाग को लाइवस्टॉक हेल्थ डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के लिए 411.03 लाख रुपए की राशि जारी कर दी है। यह राशि राजस्थान में पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रमों के संचालन में खर्च की जाएगी। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह से भेंट कर इस राशि की मांग की थी। उनके अनुरोध पर केंद्र सरकार ने यह राशि मंजूर कर गुरुवार को जारी कर दी। कुमावत ने बताया…
जयपुर, 16 अगस्त। जन्माष्टमी पर्व पर शनिवार देर रात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मानसरोवर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचे। उन्होंने पत्नी के साथ मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में श्री श्री गिरिधारी दाऊजी, श्री श्री राधा मदनमोहन और श्री श्री गौर निताई के दर्शन किए। इस दौरान वे भक्ति भाव से आयोजित कीर्तन में भी शामिल हुए और वहां मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की। मधुर भजनों और कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम में विधायक गोपाल शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि…
जयपुर, 16 अगस्त।राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान शासन सचिवालय प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार एवं राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। डॉ. बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को राष्ट्र सेवा तथा संवैधानिक…
