Author: gnsraj

16 अगस्त 2025, 03:04 PMजयपुर, 16 अगस्त। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शनिवार को विधानसभा में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिष्टाचार भेंट की। विधायिका की चुनौतियों और प्रभावी भूमिका पर चर्चादोनों अध्यक्षों ने संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक परंपराओं, विधायिका की चुनौतियां और उसकी प्रभावी भूमिका पर चर्चा की। देवनानी ने राजस्थान विधानसभा की विशेषताओं, नवाचारों, सदन की ऑनलाइन एवं पेपरलेस प्रक्रिया, पारदर्शी कार्यशैली की जानकारी दी। विधानसभा के नवाचारों की सराहनामहाना ने राजस्थान विधानसभा भवन की अनूठी स्थापत्य संरचना, सदन की ऑनलाइन एवं पेपरलेस कार्यप्रणाली और यहां विकसित की गई आधुनिक व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न नवाचारों का…

Read More

जयपुर, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन देशहित के लिए समर्पित रहा। वे न सिर्फ एक ओजस्वी वक्ता थे, बल्कि एक दूरदर्शी नेता और कुशल राजनेता के रूप में भी सदैव याद किए जाएंगे। उनके मजबूत निर्णयों और जनकल्याणकारी नीतियों ने देश को विकास की नई दिशा दी। वाजपेयी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय…

Read More

जयपुर, 15 अगस्त 2025 — स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जयपुर के चौगान स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने झंडारोहण किया, परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद डॉ. बैरवा ने सभी को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) विनीता सिंह ने राज्यपाल का संदेश वाचन किया। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने शारीरिक व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों ने माहौल को देशप्रेम से भर दिया। कार्यक्रम में कला, संस्कृति और समाज…

Read More

अजमेर में भाजपा की ओर से आयोजित विचार संगोष्ठी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री का संबोधन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने गुरुवार को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” (14 अगस्त) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अजमेर मुख्यालय में आयोजित विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक तारीख नहीं है, बल्कि लाखों मासूमों के खून और आंसुओं से लिखा गया इतिहास है। चौधरी ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का दिन केवल आज़ादी के साथ जुड़ा नहीं, बल्कि धर्म के आधार पर देश के बंटवारे की दर्दनाक यादों…

Read More

मुख्य आरोपी पवन मीणा अब भी फरार, पुलिस की तलाश जारी अजमेर – अजमेर की क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने बहुचर्चित एक करोड़ रुपये की ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने करौली जिले के कोटरा ढेहर क्षेत्र से आरोपी प्रदीप कुमार मीणा को गिरफ्तार किया। इस मामले में इससे पहले एक आरोपी कुलदीप मीणा को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी पवन मीणा की तलाश जारी है। मामला कैसे शुरू हुआ क्लॉक टॉवर थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह शेखावत के अनुसार, परिवादी दीपक वैष्णव (28), निवासी सुभाष कॉलोनी, मदनगंज किशनगढ़…

Read More

बूंदी, 14 अगस्त 2025 — बूंदी जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देते हुए ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक ब्लड कंपोनेंट एवं सेपरेशन यूनिट का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस सुविधा के शुरू होने से अब डेंगू, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को प्लाज्मा और प्लेटलेट्स जैसी जीवनरक्षक जरूरतों के लिए दूसरे शहरों में रेफर नहीं किया जाएगा, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। राज्यमंत्री नागर ने कहा कि सरकार आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस…

Read More

जयपुर, 14 अगस्त।स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (शहरी) और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से प्रदेशभर में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस 15 दिवसीय जनआंदोलन ने स्वच्छता और देशभक्ति का माहौल बनाते हुए सामुदायिक स्थानों, जल स्रोतों, सार्वजनिक शौचालयों और गलियों में सफाई का विशेष कार्य शुरू किया है। अभियान तीन चरणों में चल रहा है — बुधवार को निदेशालय स्थानीय निकाय (डीएलबी) मुख्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया और स्वच्छता को जीवन का संकल्प बनाने की शपथ…

Read More

जयपुर, 14 अगस्त 2025।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि फेज-1 के सभी प्रोजेक्ट समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी और क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए नागरिक सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जाए और भविष्य की जरूरतों के अनुसार योजनाएं तैयार की जाएं। मुख्यमंत्री कार्यालय में बुधवार देर रात हुई बैठक में उन्होंने केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य गेट के जीर्णोद्धार और नए एंट्री प्लाजा के निर्माण की योजना पर जोर दिया, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं…

Read More

13 अगस्त 2025, 09:10 PM | जयपुर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर में मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। उन्होंने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और शिक्षा बोर्ड को पूरी तरह डिजिटल बनाने पर जोर दिया। देवनानी ने कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड देश के प्रतिष्ठित शिक्षा बोर्डों में से एक है, जिसकी विद्यार्थी संख्या बहुत बड़ी है और कार्यप्रणाली भी सराहनीय है। अब समय आ गया है कि बोर्ड अपने कामकाज को एक कदम और आगे बढ़ाकर पूर्णतः डिजिटाइज करे, ताकि शिक्षक, विद्यार्थी, स्कूल…

Read More

निर्धारित कट ऑफ के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, पारदर्शिता पर जोर जयपुर, 13 अगस्त। राजस्थान के सभी वेटरनरी कॉलेजों में इस बार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह सेंट्रलाइज काउंसलिंग के माध्यम से होगी। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में इस संबंध में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। मंत्री ने बताया कि किसी भी तरह की अनियमितता से बचने के लिए नई एसओपी लागू की गई है। इसके तहत सत्र 2025-26 के लिए बी.वी.एससी एंड ए.एच., एम.वी.एससी और पीएचडी पाठ्यक्रम में केवल नीट अथवा आरपीवीटी क्वालिफाइड छात्रों…

Read More