- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: GNSUP
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र में इंस्टाग्राम पर धमकी के मामले में वजीरगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।थानाक्षेत्र के चौखट गांव निवासी गिरेन्द्र बहादुर सिंह ने थाने पर तहरीर दिया है कि बीते 24तरीख से बहू अलका सिंह पत्नी आनन्द प्रताप सिंह ने पुत्री केश प्रताप सिंह निवासी मझारा के साथ लव मैरिज शादी किया था अपने इन्टाग्राम पर आई डी बनाकर , पूरे परिवार , रिस्तेदार व अन्य पर गाली गुप्ता , गन्दी बाते , अश्लील बाते व जान से मारने की धमकी पोस्ट कर बदनाम कर रहे हैं थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज…
गोण्डा। जिले की मनकापुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की मनकापुर में सीमेंट व्यवसाई से लूट के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाशों से मुठभेड के बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल बदमाश ओमप्रकाश यादव समेत उसके दो अन्य साथी आशीष यादव और प्रदीप वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की इस कार्रवाई में गिरफ्तार बदमाशों के पास से 01 अवैध तमंचा,एक खोखा,एक कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल एवं लूट के 44,000 रुपये बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि,शातिर बदमाशों ने मनकापुर के एक सीमेंट…
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत कोल्हमपुर के पास सड़क के किनारे बने एक गेट से टकरा गई।इस हादसे में आधा दर्जन के करीब घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात करीब 11 बजे हुआ। जिसमें पिकअप वाहन में करीब 15 लोग सवार थे, जो बलरामपुर जनपद के मथुरा गांव के निवासी बताए गए हैं। सभी लोग अयोध्या में दर्शन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते…
गोण्डा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज के सहयोग से करनैलगंज चौराहा एवं बरगदी मोड़ चौराहा पर संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना वैध परमिट संचालित वाहनों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों तथा ओवरलोडिंग एवं अन्य अनियमितताओं में लिप्त वाहनों के विरुद्ध सघन जांच कर प्रभावी कार्रवाई की गई। इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज द्वारा किया गया। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस…
गोण्डा।जिले के कर्नलगंज कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस नें दो लोगों के विरुद्ध छेड़खानी सहित कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसमे सक्षम उर्फ अभय सिंह व अभिषेक सिंह निवासी ग्राम चतरौली अवसेरी पुरवा का नाम शामिल है। तहरीर में कहा गया है की उसकी पुत्री एक इंटर कालेज में बतौर शिक्षिका कार्य कर रही है। वहीं आरोपी की बहन उसी कालेज में इंटर मिडियट की छात्रा है। आरोपी नें अपनी बहिन से शिक्षिका का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उससे वार्ता करने का प्रयास करने लगा, अपने मकसद में सफल न होने…
मऊ। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त विवेक एवं डीआईजी सुनील सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बकरीद पर्व के अवसर पर शासन की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति…
गोण्डा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में आटो रिक्शा से आ रही एक महिला के बैग से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना कोतवाली कर्नलगंज में प्रार्थनापत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार बहराइच जनपद के थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठवल कला निवासी वंदना सिंह पत्नी सत्यप्रकाश सिंह सोमवार 26 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे अपने ससुराल से मायके ग्राम बहुवन मदार मांझा, थाना परसपुर आ रही थीं। समय करीब 11 बजे जरवल से कर्नलगंज आने वाले…
ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जानगोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित होलापुर गांव में बुधवार को एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और समय रहते हस्तक्षेप से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में युवक को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।थाना क्षेत्र के होलापुर गांव निवासी हरिश्चन्द्र ने बुधवार को गांव के बाहर स्थित एक बगीचे में पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर युवक पर पड़ गई। उसने शोर मचाकर…
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में वीडियो बनाने के शक में दो बच्चों को पीटा।पीड़ित बच्चों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव निवासी हरिशंकर तिवारी ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब सात बजे गांव के रामबाबू उर्फ आकाश यादव, रवि उर्फ आशीष कुमार तथा शिवांश उर्फ अंकुश उनके घर के सामने स्थित उसके बाग में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ की डाल काट रहे थे।उसी दौरान उनकी सात वर्षीय बेटी गौरी और पांच वर्षीय बेटा ओम तिवारी घर के बाहर…
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गैस एजेंसी पर मंगलवार को दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि एजेंसी में घुसकर तोड़फोड़ की गई, लैपटॉप क्षतिग्रस्त कर दिया गया और अभिलेख फाड़ दिए गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी अमरेश कुमार पांडेय ने बताया कि वह बाबा गयादीन ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी पर प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जफरापुर निवासी चंदन दूबे अपने दो-तीन साथियों के साथ एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने आए थे।उनके पास मौजूद…
