Author: GNSUP

गोण्डा। दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिकाधिक पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव में नन्द बाबा दुग्ध मिशन, दुग्ध नीति-2022, आधुनिक डेयरी प्रबंधन, औपचारिक दुग्ध प्रसंस्करण, चारा प्रबंधन, पशु रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी, नियंत्रण, टीकाकरण तथा दुग्ध एवं पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि…

Read More

जेसीबी-डंपर से दिन-रात हो रही खुदाईगोण्डा।जिले के करनैलगंज तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन माफिया का आतंक चरम पर है। खनन माफिया द्वारा बेखौफ होकर दिन-रात जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से धरती का सीना छलनी किया जा रहा है, लेकिन खनन विभाग और प्रशासन की आंखें बंद हैं। यहां के कर्नलगंज, कादीपुर, बबुरास, शीशामऊ, कंजेमऊ, कुर्था, गज्जू पुरवा, सकरौरा, पिपरी, नरायनपुर मांझा, दत्तनगर, सोनवारा, हटही, खिंदूरी, बरांव, उमरिया, पहाड़ापुर, कटरा बाजार, कोंचा कासिमपुर, कस्तूरी, चौरी, हलधरमऊ, राजपुर, मैजापुर, बटौरा बख्तावर, बालपुर सहित दो दर्जन से अधिक स्थानों पर खुलेआम दिन-रात जेसीबी, डंपर से अवैध मिट्टी खनन करके ट्रैक्टर-ट्रालियों से ढुलाई…

Read More

गोण्डा।जिले के हलधरमऊ विकासखंड के ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में लाखों की सरकारी धनराशि से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे लाखों रुपये की सरकारी योजना का उद्देश्य अधूरा रह गया है।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में स्वच्छता को बढ़ावा देने और खुले में शौच की समस्या दूर करने के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक इसे पूरी तरह तैयार कर संचालित नहीं किया गया। भवन जर्जर अवस्था में पड़ा है…

Read More

मऊ। राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अंतर्गत मोबाइल कोर्ट का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनकी शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। मोबाइल कोर्ट में दिव्यांग प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, आवास, आयुष्मान कार्ड एवं कृत्रिम अंग-सहायक उपकरण सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 96 प्रकरण प्राप्त हुए। राज्य आयुक्त ने दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान 04 दिव्यांगजनों को…

Read More

मऊ। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित फ्लोर मिलों (आटा निर्माण इकाइयों) एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों, विशेषकर आटे में शैलखडी पाउडर, चावल अथवा अन्य संभावित मिलावट की रोकथाम कर आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना रहा। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय मंजूषा सिंह के निर्देशन में खाद्य सचल दल ने विभिन्न फ्लोर मिलों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अनुरूप गुणवत्ता…

Read More

मऊ। दुग्ध विकास विभाग के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें दुग्ध आयुक्त, दुग्ध विभाग, उत्तर प्रदेश धनलक्ष्मी के. द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं डेयरी विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। सजीव प्रसारण के दौरान दुग्ध आयुक्त ने आधुनिक डेयरी प्रबंधन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन, औपचारिक डेयरी प्रसंस्करण, उत्तर प्रदेश दुग्ध नीति-2022, चारा प्रबंधन,…

Read More

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक पीएम श्री विद्यालय में सुरक्षा कर्मियों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर सतत निगरानी रखी जाए तथा विद्यालय में आने-जाने वाले प्रत्येक आगंतुक का नाम, पहचान, आगमन एवं प्रस्थान का समय…

Read More

गोण्डा। देवीपाटन मण्डल में कांवड़ यात्रा को लेकर चारों जिलों में अतिरिक्त सतर्कता और रूट डायवर्जन के साथ सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है।जिससे कि,न तो श्रद्धालुओं और न ही विभिन्न जगहों पर आने-जाने वाले लोगों को किसी तरह परेशानी हो।इस संबंध में देवीपाटन मण्डल परिक्षेत्र के डीआईजी अशोक शुक्ला ने बताया कि,देवीपाटन मण्डल की काफी लंबी बाउंड्री है तथा यह पड़ोसी देश नेपाल से सीमा शेयर करता है।जिसको लेकर पुलिस हमेशा सतर्क रहती है।उन्होंने कहा अभी जो नेपाल में कांवड़ को लेकर जो साम्प्रदायिक दंगे हुये हैं वह बिहार बार्डर के सुपौल और अररिया की सीमा के उसपार नेपाल में हुई…

Read More

गोण्डा। जिले के नवाबगंज में गोतस्करी एवं गोवध के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने बाराबंकी जिले से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि गोतस्करी में वांछित आरोपी अखिलेश वर्मा निवासी ग्राम उस्मानपुर, थाना कोठी, जनपद बाराबंकी को कोठी-जैतपुर मार्ग से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपी प्रशांत वर्मा निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना असन्दरा, जनपद बाराबंकी को सिधौरा-कोरवा मार्ग से गिरफतार किया गया।दोनों आरोपी उत्तर…

Read More

मऊ। कोतवाली नगर पुलिस ने क्यूआर कोड और फर्जी यूटीआर नंबर के जरिए दुकानदारों से ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर इलेक्ट्रॉनिक सामान ठगने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से धोखाधड़ी और चोरी से प्राप्त 16 विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य सामान बरामद किए हैं। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि 02 जुलाई को भीटी स्थित हरदेव फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक सेंटर के संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने 8,200 कीमत का समरकूल कूलर खरीदते समय क्यूआर कोड स्कैन कर फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाया…

Read More