Author: GNSUP

मधुबन, मऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 191 किलोमीटर पॉइंट पर गोरखपुर हाईवे को जोड़ने वाली सड़क (बसखारी के समीप) गुरुवार की आधी रात बाद एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कानपुर से बेल्थरा रोड (बलिया) जा रही बेल्थरा रोड डिपो की सरकारी बस एक अनियंत्रित पिकअप से टकराने के बाद डिवाइडर में जा घुसी। इस हादसे में बस चालक रजनीकांत यादव (30) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में मधुबन क्षेत्र के सवार 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।सवारियों को बचाने में चालक ने गंवाई जान-मृतक चालक रजनीकांत यादव, ग्राम प्रधान समसपुर अहिरौली (मधुबन) ग्राम…

Read More

मधुबन, मऊ। पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र नहीं होती और संघर्ष करने वाले कभी असफल नहीं होते। इस कहावत को मधुबन तहसील के शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मंडाव के ग्राम पंचायत तिघरा की निवासी बीना रावत ने सच कर दिखाया है। वर्तमान में अहिरूपुर जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत बीना रावत ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट लगन से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) पास कर समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की है। उनकी इस अभूतपूर्व कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर उनके पुराने छात्र और समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता…

Read More

मऊ। थाना घोसी पुलिस ने महिला से छिनैती के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को राकेश राजभर पुत्र जगन्नाथ राजभर निवासी कोडरा, थाना कोपागंज ने अपने साथी रामकरन राजभर पुत्र बालचन्द्र निवासी कोडरा, थाना घोसी के साथ मिलकर घोसी थाना…

Read More

मऊ। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बुधवार को नगर पालिका परिषद कम्युनिटी हॉल परिसर में भव्य तिरंगा मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर उनके उत्पादों एवं गतिविधियों की जानकारी ली। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) आधारित स्टॉल की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षण को रोचक एवं प्रभावी बनाने में टीएलएम की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी क्रम में उन्होंने…

Read More

मऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा/हर घाट तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति द्वारा बापू इंटर कॉलेज कोपागंज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर स्थित जलस्रोत के चारों ओर विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर जलस्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे जलस्रोतों में कूड़ा-कचरा नहीं डालेंगे तथा अपने आसपास के नदी, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में 50 आम के पौधों…

Read More

मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत घातक है। नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को…

Read More

मऊ। जिलाधिकारी आनन्द वर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम बाल श्रमिकों का चिन्हांकन किया जा रहा है तथा खतरनाक श्रेणी में अभी तक एक भी बाल श्रमिक चिन्हित नहीं किया गया है, जो गंभीर विषय है। उन्होंने प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत बाल श्रमिकों का चिन्हांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चिन्हित बच्चों का समयबद्ध तरीके से शैक्षिक एवं आर्थिक पुनर्वासन कराया जाए तथा संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार…

Read More

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में बाल निकेतन के पास रेलवे संपार संख्या 0/बी पर प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान सेतु निगम के सहायक अभियंता ने अवगत कराया कि परियोजना के अंतर्गत रेलवे के हिस्से का निर्माण कार्य अभी प्रारंभ नहीं हो पाया है, जिसके कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा फ्रीहोल्ड भूमि का…

Read More

मऊ। हर घर तिरंगा-2026 अभियान के अंतर्गत जनपद में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से तिरंगा महोत्सव के तहत भव्य तिरंगा म्यूजिकल कंसर्ट का आयोजन नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना का संचार किया गया। प्राथमिक विद्यालय कोपागंज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा आजादी के वीर सपूतों को समर्पित देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिसे उपस्थित दर्शकों…

Read More

गोण्डा। जिले के नवाबगंज में बच्चों को लेकर घुमाने जा रहा ई-रिक्शा मंगलवार दोपहर गांव में नाले के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा के नीचे दबकर छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया। शाम करीब छह बजे हालत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल ले जाने के दौरान इलाज के बीच बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।थाना क्षेत्र के लव्वावीरपुर गांव निवासी अनिल उर्फ कदालू ने बताया कि तरबगंज क्षेत्र के एक गांव में…

Read More