- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: GNSUP
ढेमवाघाट पर नाव से नदी पार करने वालों ने लगाया आरोप, पैसे देने से मना करने पर दोबारा नाव न बैठाने की कही बातगोण्डा। जिले के नवाबगंज अंतर्गत ढेमवाघाट पर नदी पार कराने के लिए संचालित सरकारी नावों से यात्रियों से किराया वसूले जाने का मामला सामने आया है। यात्रियों का आरोप है कि नाव संचालक प्रति व्यक्ति 50 रुपये की दर से किराया वसूल रहे हैं। यात्रियों ने सवाल उठाया है कि जब घाट पर सरकारी नावों का संचालन हो रहा है तो उनसे किस आधार पर किराया लिया जा रहा है।क्षेत्र के अनूप सिंह ने बताया कि सोमवार…
विपक्षी के विरुद्ध शिकायती पत्र देना पड़ा मंहगा,सिपाही ने सरेआम लगाये थप्पड़ों पर थप्पड़गोण्डा।जिले के वजीरगंज थाने के सिपाहियों की बेलगामी के चर्चे आम हैं,जिनपर न इंस्पेक्टर की चलती है और न ही उच्चधिकारियों की।इसी क्रम में थानाक्षेत्र के महोलिया चंदापुर में एक दलित युवक को एक व्यक्ति की शिकायत इतनी मंहगी पड़ जायेगी शायद उसने सोचा नहीं होगा।शिकायत पर स्थानीय छुटभैयों के प्रभाव में आकर हल्का सिपाही ने पीड़ित शिकायत कर्ता पर सरेआम मूका – थप्पड़ों की बारिश कर दी।जिसके बाद पीड़ित ने एसपी समेत उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।बावजूद अबतक आरोपी पुलिस कर्मी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं…
मऊ। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी एवं जिला एड्स समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी-एड्स एवं टीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूथ फेस्ट कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय रेड रन मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मिर्जाहादीपुर चैक से सोनी धापा खेल मैदान तक आयोजित हुई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एचआर सोनी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। प्रतियोगिता में 10 महाविद्यालयों के लगभग 50 से 70 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में प्रथम स्थान विद्या सागर, द्वितीय धीरज कन्नौजिया एवं तृतीय सत्यम निषाद ने प्राप्त किया,…
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुसरण समिति की बैठक कैंप कार्यालय स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में स्कूल चलो अभियान 2026-27, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन, आरटीई के अंतर्गत प्रवेश, विद्यालयों में विद्युत व्यवस्था, निर्माण कार्यों, डिजिटल उपस्थिति, विद्यालय निरीक्षण, किचन गार्डन, डीबीटी सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। स्कूल चलो अभियान की समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गत वर्ष 33,232 नए नामांकन के सापेक्ष वर्तमान शैक्षिक सत्र में अब तक 31,650 नए नामांकन हुए हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन की समीक्षा…
मऊ। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को जनपद में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढे़। ढोल-नगाड़ों की गूंज और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और…
आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव, भाई की तहरीर पर पत्नी समेत पांच के खिलाफ मुकदमागोण्डा। जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के पूरे अजव (लोनियन पुरवा दक्षिणी) गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने पत्नी और ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के…
गोण्डा। जिले के अंबेडकर चौराहा स्थित कुसुमा हॉस्पिटल में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगे एसी में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लगी और कुछ ही देर में धुआं पूरे हिस्से में फैल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मचारियों, पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया। तीसरी मंजिल समेत अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद मरीजों को इलाज के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया। दमकल की 3 गाड़ियों ने बुझाई आग…
गोण्डा। जिले के नवाबगंज में बिस्तर पर सोने गई 48 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे अयोध्या के श्रीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान सोमवार तड़के करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।थाना क्षेत्र के माझा राठ गांव निवासी यशोदा 48 रविवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद अपने बिस्तर पर सोने गई थी। परिजनों के मुताबिक, बिस्तर पर पहुंचते ही उसे जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने की जानकारी होते ही घर में अफरातफरी मच गई।…
बजरंग दल नेता समेत दोनो पक्षों दो दर्जन पर केसगोण्डा। जिले के नवाबगंज में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हो गई। फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने, मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर बजरंग दल के अवध प्रांत के विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय समेत छह लोगों तथा दूसरे पक्ष के चार नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।थाना क्षेत्र के खरगूपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पांडेय…
मऊ। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति द्वारा तमसा नदी के तट स्थित गायघाट महादेव मंदिर पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से आमजन से अपील की गई कि वे नदियों में फूल-माला, मूर्तियां, पॉलीथिन एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें, क्योंकि इससे नदियों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है तथा जलीय एवं पारिस्थितिक तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा हस्ताक्षर कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित हजारों लोगों, जिनमें महिलाएं, पुरुष एवं…
