- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: GNSUP
चालक पर नशे में होने का आरोपगोण्डा। जिले के नवाबगंज में सत्यमेव जयते रैली से लौट रहे खिलाड़ियों को लेकर आ रही एक बस गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे गोंडा-अयोध्या हाईवे पर परसापुर गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात युवाओं को चोटें आईं। सूचना मिलते ही गोनार्द हॉस्पिटल की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई।बताया गया कि बस में गोंडा शहर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुल 41 खिलाड़ी सवार थे। हादसे के बाद कई खिलाड़ी बस की खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकले और नीचे दबे अपने साथियों…
गोण्डा। जिले के नवाबगंज में महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में अदालत से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बृहस्पतिवार को पहली बार गृह जनपद आगमन हुआ। अयोध्या एयरपोर्ट से लेकर नंदिनी नगर महाविद्यालय तक उनके स्वागत में समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के बीच उनका अभिनंदन किया गया। हजारों वाहनों का काफिला उनके साथ चलता रहा।पूर्व सांसद के अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि की…
मऊ। जिले में अपराधियों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर सतीश सिंह उर्फ बबलू और उसके गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों की करीब 50.69 लाख रुपये मूल्य की तीन संपत्तियां कुर्क कर दीं। कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पूरी की। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रमेन्द्र कुमार…
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरूवार को हर घर तिरंगा अभियान-2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभागवार दायित्व सौंपे गए तथा अभियान को तीन चरणों में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण (06 से 08 अगस्त) के अंतर्गत विद्यालयों की दीवारों एवं सूचना पट्टों को तिरंगा…
मऊ। घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर और कटान के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गुरुवार की दोपहर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बाढ़ चैकियों और तटबंधों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने निरीक्षण की शुरुआत विन्टोलिया गांव के पास स्थित तटबंध से की। यहां घाघरा नदी का तेज बहाव सीधे तटबंध से टकरा रहा है, जिससे कुछ हिस्सों में कटान शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों…
मऊ। कसारा स्थित कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने समाज और क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके बताए आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सभी को उनके…
गोण्डा। जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव में एक व्यक्ति के घर बिजली चोरी पकड़ ली गयी जिस पर उसने चोरी की सूचना देने के संदेह में पड़ोसी पर हमला कर पति – पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने एनसीआर में मामला दर्ज कर डाक्टरी कराने से पल्ला झाड़ लिया। अब महिला उच्चाधिकारियो के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। घटना 31 जुलाई की है। पीड़ित अरविंद सिंह का कहना है कि गांव के घनश्याम सिंह के घर बिजली विभाग ने बिजली चोरी पकडी और शिकायत करने का झूठा आरोप लगाकर उनके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों…
गोण्डा। नगर पंचायत परसपुर स्थित बेनी माधव जंग बहादुर इंटर कॉलेज के छात्र अमित कुमार यादव के साथ हुई मारपीट की घटना को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय बताया है। घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अमित के पैतृक निवास ग्राम खरिकवा के मजरे डेहरास पहुंचे और अमित एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके बाद परिषद कार्यकर्ताओं ने विद्यालय पहुंचकर अमित के सहपाठियों एवं अन्य विद्यार्थियों से बातचीत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस…
गोण्डा। जिले के करनैलगंज क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। तीन वर्षीय मासूम बच्ची की हालत गंभीर होने के बावजूद कई अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने अब जिलाधिकारी से एफआईआर दर्ज कराकर आरोपी कथित झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग की है।भुलियापुर निवासी ननकू पुत्र जाहिर द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी तीन वर्षीय पुत्री रहनुमा को बुखार होने पर…
गोण्डा। दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिकाधिक पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव में नन्द बाबा दुग्ध मिशन, दुग्ध नीति-2022, आधुनिक डेयरी प्रबंधन, औपचारिक दुग्ध प्रसंस्करण, चारा प्रबंधन, पशु रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी, नियंत्रण, टीकाकरण तथा दुग्ध एवं पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि…
