Author: GNSUP

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।फोरलेन हाइवे पर महेशपुर गांव के पास सोमवार रात करीब 11 बजे एक करीब 50 वर्षीय युवक सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सरयू घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अयोध्या के समाजसेवी रितेश मिश्रा की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए…

Read More

गोण्डा। हादसों का हाइवे कहे जाने वाले गोण्डा – अयोध्या हाइवे पर वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत स्थित अशोकपुर टिकिया मोड़ के पास बीती रात करीब एक बजे के करीब एक तेज रफ्तार डम्पर ने बुलेट मोटरसाइकिल सवारों को रौंद डाला।हादसा इतना भयावह था कि,बुलेट पर पीछे बैठे युवक का निचला हिस्सा कटकर अलग हो गया और बुलेट चला रहा युवक पचास मीटर आगे जाकर गिर गया।इस दौरान गश्त पर निकले नवागत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने तत्काल एंबुलेंस से दोनो को जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि,दोनो देर…

Read More

परिसर होगा दलालों से मुक्त,राजस्व मामलों टीम बनाकर करेंगे निस्तारणगोण्डा।शासन के मंशानुरूप कार्य और थाने पर आने वाले पीड़ितों को न्याय उनकी पहली प्राथमिकता होगी।यह बातें वजीरगंज में आये नवागत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने कही है।बता दें कि नवागत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह विपुल पाण्डेय की जगह वजीरगंज थाने की कमान संभाली है।मंगलवार को एक संक्षिप्त भेंट के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई।उन्होंने कहा कि,पीड़ितों को किसी माध्यम की मदद से उनके पास आने की जरूरत नहीं है,वह सीधे उनसे आकर मिलें उनको न्याय दिलायेंगे।उन्होंने परिसर को दलालों से मुक्त कराने की बात कही है।नवागत प्रभारी निरीक्षक ने दलालों…

Read More

गोण्डा । सोमवार को सपा नेता सूरज सिंह ने सैकड़ों सपाईयों के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर मार्च निकाला।जिसके बाद डीएम कार्यालय पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।अपने दिये ज्ञापन में सपा नेता सूरज सिंह ने ,सपाईयों के साथ प्रशासन का दुर्व्यवहार, चंदा चोरी,गैस सिलेंडर के लिये मारामारी,पेट्रोल में ऐथनाॅल,जमीनो पर अवैध कब्जों,नालियों की सफाई समेत अन्य समस्याओ पर ध्यान देने की बात कही।इससे पूर्व सपाईयों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की।इस दौरान उनके साथ सपा के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन समेत सैकड़ों की तादात में सपाई मौजूद रहे।

Read More

गोण्डा । जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक ग्रामीण ने वन विभाग के कर्मचारी पर रिश्वत लेने के बावजूद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई किये जाने की मांग की है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने तथा दोषी वनकर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।प्रकरण कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम बसेहिया धौरहरा बलिदान पुरवा से जुड़ा है। यहां के निवासी अलखराम ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से आन लाइन शिकायत किया है। पीड़ित ने बताया की वह आर्थिक रूप…

Read More

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आगामी श्रावण मास की कावड यात्रा, सावन मेला एवं अन्य प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कावड़ यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी, जिसके दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे। ऐसे में सभी विभाग समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही…

Read More

मऊ। डीआईजी सुनील कुमार सिंह (अध्यक्ष उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी) व पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर (अध्यक्ष जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी सदस्य उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी) के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार की मौजूदगी में विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थों के संबंधित पंजीकृत अभियोग से संबंधित माल के निस्तारण हेतु न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी व जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदाथों के निस्तारण की कार्यवाही करायी गयी। इस अभियान के क्रम में 24 जुलाई को न्यायालय द्वारा…

Read More

मऊ। जनपद स्तरीय वन ट्रिलियन डॉलर सेल की त्रैमासिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2030 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तथा वर्ष 2047 तक छह ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में देश का सकल घरेलू उत्पाद 330.68 लाख करोड, उत्तर प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 30.25 लाख करोड तथा जनपद मऊ का सकल घरेलू उत्पाद 18,384 करोड…

Read More

मऊ। पशुपालन विभाग, जनपद मऊ द्वारा संचालित नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के अंतर्गत संचालित ब्रीड डेवलपमेंट ऑफ लाइव स्टॉक एंड पोल्ट्री योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए आय वृद्धि एवं रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसका एक प्रेरक उदाहरण विकास खंड परदहा के ग्राम नसिरपुर निवासी अशोक कुमार यादव हैं, जिन्होंने योजना का लाभ लेकर बकरी पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। अशोक कुमार यादव ने बताया कि पहले वे गाय पालन कर किसी प्रकार अपना जीवनयापन करते थे, लेकिन अधिक मेहनत के बावजूद अपेक्षित आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान उन्हें…

Read More

मऊ। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण कार्यों से जुडे श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोडने के उद्देश्य से श्रमिक एप डिजिटल लेबर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है। यह एप श्रमिकों और नियोजकों के बीच एक प्रभावी डिजिटल सेतु के रूप में कार्य करेगा। सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि श्रमिक एप पर पंजीकरण कराने वाले निर्माण श्रमिकों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। वहीं बिल्डिंग ठेकेदार, निर्माण एजेंसियां एवं अन्य नियोजक अपनी आवश्यकता के अनुसार पंजीकृत श्रमिकों की तलाश कर सकेंगे। यह एप…

Read More