Author: GNSUP

मऊ। डीआईजी सुनील कुमार सिंह (अध्यक्ष उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी) व पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर (अध्यक्ष जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी सदस्य उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी) के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार की मौजूदगी में विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थों के संबंधित पंजीकृत अभियोग से संबंधित माल के निस्तारण हेतु न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी व जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदाथों के निस्तारण की कार्यवाही करायी गयी। इस अभियान के क्रम में 24 जुलाई को न्यायालय द्वारा…

Read More

मऊ। जनपद स्तरीय वन ट्रिलियन डॉलर सेल की त्रैमासिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2030 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तथा वर्ष 2047 तक छह ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में देश का सकल घरेलू उत्पाद 330.68 लाख करोड, उत्तर प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 30.25 लाख करोड तथा जनपद मऊ का सकल घरेलू उत्पाद 18,384 करोड…

Read More

मऊ। पशुपालन विभाग, जनपद मऊ द्वारा संचालित नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के अंतर्गत संचालित ब्रीड डेवलपमेंट ऑफ लाइव स्टॉक एंड पोल्ट्री योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए आय वृद्धि एवं रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसका एक प्रेरक उदाहरण विकास खंड परदहा के ग्राम नसिरपुर निवासी अशोक कुमार यादव हैं, जिन्होंने योजना का लाभ लेकर बकरी पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। अशोक कुमार यादव ने बताया कि पहले वे गाय पालन कर किसी प्रकार अपना जीवनयापन करते थे, लेकिन अधिक मेहनत के बावजूद अपेक्षित आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान उन्हें…

Read More

मऊ। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण कार्यों से जुडे श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोडने के उद्देश्य से श्रमिक एप डिजिटल लेबर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है। यह एप श्रमिकों और नियोजकों के बीच एक प्रभावी डिजिटल सेतु के रूप में कार्य करेगा। सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि श्रमिक एप पर पंजीकरण कराने वाले निर्माण श्रमिकों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। वहीं बिल्डिंग ठेकेदार, निर्माण एजेंसियां एवं अन्य नियोजक अपनी आवश्यकता के अनुसार पंजीकृत श्रमिकों की तलाश कर सकेंगे। यह एप…

Read More

मऊ। लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभाशाली एवं परिश्रमी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विजय शंकर शिक्षा रत्न छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। योजना के अंतर्गत 95 प्रतिषत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों जिसमें अमृता यादव, उमर फरहान, कृतिका राय, अंजली पांडेय एवं सौरभ यादव को 21 हजार तथा 90 प्रतिषत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिसमें अश्वनी यादव, पवन यादव, प्रतीक कुमार यादव, मुबाशिर अफरोज, श्रुति विजय, सुमित कुमार एवं…

Read More

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोंडा रेफर किया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के लौव्वाबीर के पड़ाइन पुरवा निवासी शीतला प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह अपने…

Read More

इकलौते बेटे के निधन से परिवार सदमे मेंगोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत अयोध्या-गोण्डा मार्ग पर शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी भरत लाल यादव (27) शनिवार दोपहर गांव के रंजीत के साथ बाइक से अयोध्या जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे अयोध्या-गोंडा मार्ग पर कनकपुर गांव स्थित…

Read More

मायके में तेरहवीं थी पति और बेटे के साथ आई थी,कार्यक्रम के बाद सभी घर के बाहर बैठे थे ,तभी हुआ हादसागोण्डा। जिले के कौड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत आर्यनगर चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने घर के बाहर बैठे मां बेटे को रौंद दिया।इस भीषण हादसे में दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि, ससुराल में आयोजित तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मां और बेटे को कुचल दिया। इस हादसे में मृतका का पति किसी तरह…

Read More

मऊ। पुलिस लाइन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी जोन की 74वीं अन्तरजनपदीय हॉकी महिला/पुरुष प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसपी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं। एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी समन्वय का विकास करते हैं। पुलिस विभाग में खेलों का विशेष महत्व है, क्योंकि खेल भावना से पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता एवं मानसिक दृढ़ता का विकास…

Read More

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना के अंतर्गत गठित जिला संचालन समिति की बैठक जिलाधिकारी कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में योजना के तहत प्राप्त प्रकरणों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुए पात्र लाभार्थियों को सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी द्वारा समिति के समक्ष कुल 10 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। सभी प्रकरणों का तथ्यों एवं निर्धारित मानकों के आधार पर परीक्षण करने के उपरांत 06 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि 04 प्रकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप…

Read More