Author: GNSUP

गोण्डा । जिले के नवाबगंज खरीदी गई जमू पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप । विरोध करने पर गाली-गलौज करने और झूठे महिला संबंधी मामलों में फंसाने की धमकी ।थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव निवासी विनय कुमार पाठक ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में गांव के ही एक युवक से 32 वर्गमीटर का एक आवासीय प्लॉट पंजीकृत बैनामे के माध्यम से खरीदा था। उनका आरोप है कि गांव के दै महिला सहित चार लोग उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विपक्षियों ने अभद्र…

Read More

गोण्डा । जिले की नवाबगंज पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कटी तिराहे के रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के निकट संदिग्ध अवस्था में मौजूद है। सूचना पर उपनिरीक्षक विभव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस…

Read More

गोण्डा।जिले के इटियाथोक और धानेपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत पूरेदतई पंचायत के बढ‌ईपुरवा में बीती रात में 5 साल के शिवांश पांडेय को जहरीले सर्प के काटने से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से घर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के दादा हरिश्चंद पांडेय ने बताया कि उनका पोता अपनी मां बिट्टू पांडे व बहन वैष्णवी के साथ चारपाई पर आंगन में सो रहा था। रात में 3 बजे उसने उल्टी शुरू कर दिया।इसे बहू की नींद खुल गई उसने आवाज देकर पुकारा की बच्चे की तबियत खराब है। पूछताछ करने पर शिवांश…

Read More

गोण्डा। जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के विख्यात प्रतिष्ठान नानक स्वीट्स के स्टोर में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई,जिसमें सबकुछ जलकर राख हो गया।पीड़ित ओमी सिंधी नें बताया कि सुबह अचानक उनके घर के ऊपरी मंजिल पर स्थित स्टोर में भीषण आग लग गयी l उन्होंने बताया कि मोहल्ले वालों नें आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि काबू पाने के लिये दमकल बुलाना पड़ा l अग्निशमन अधिकारी घनश्याम शुक्ल नें बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तीन गाड़ियों की मदद से कर्मी आग पर काबू पा…

Read More

मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण तथा कार्यस्थल सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के मऊ कोचिंग डिपो को एक साथ आईएसओ 9001ः2015 (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली), आईएसओ 14001ः2015 (पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली) तथा आईएसओ 45001ः2018 (व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली) के अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं। यह उपलब्धि वाराणसी मंडल में उच्च गुणवत्ता आधारित अनुरक्षण प्रणाली, सुरक्षित कार्य संस्कृति तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर किए जा रहे प्रयासों का प्रतिफल है।…

Read More

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सोमवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रारंभ हुई इस कोचिंग में यूपीएससी, एसएससी, नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे चयनित विद्यार्थियों की नियमित कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया तथा सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासित अध्ययन, समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास एवं आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं…

Read More

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी पेराई सत्र सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने चीनी मिल के प्लांट, मशीनरी, मैनपॉवर, संविदाकर्मियों की उपलब्धता, आंतरिक सड़कों तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक बिंदु की जानकारी प्राप्त करते…

Read More

मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मधुबन शाखा के नवीन भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नवीन भवन के निर्माण पर सभी क्षेत्रवासियों, बैंक प्रबंधन और सहकारी समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यदि पिछले 70 वर्षों में शासन करने वालों ने सहकारी बैंकों और समितियों की चिंता की होती, तो ऐसे आधुनिक भवन बहुत पहले बन चुके होते। अपने संबोधन में मंत्री एके…

Read More

एक सप्ताह में पीपल चौराहे पर चोरी की तीसरी वारदात पुलिस गश्त पर सवाल,व्यापारियों की सख्त कार्रवाई की मांगगोण्डा। थाना कटरा बाजार क्षेत्र में बेखौफ चोरों के हौसले लगातार बुलंद हैं। शनिवार रात चोरों ने पीपल चौराहे पर पर स्थित रामकुमार कोल्ड ड्रिंक की दुकान के बाहर खड़ी दो ई-रिक्शा से चार बैटरियां पार कर दीं। यह एक सप्ताह के अंदर पीपल चौराहे पर हुई चोरी की तीसरी वारदात है। इससे पुलिस की गश्त और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बेखौफ चोर, पुलिस गश्त कागजों तक सीमित पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोरों ने यह वारदात बिना किसी…

Read More

तीन दिनो तक चली इस संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरारगोण्डा। प्रदेश में नकली एवं नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद में एफएसडीए तथा पुलिस की संयुक्त और बड़ी कार्रवाई में बिना लाइसेंस संचालित तीन अवैध औषधि गोदामों से लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपये मूल्य की नारकोटिक्स, कोडीन सिरप एवं अन्य एलोपैथिक औषधियां बरामद कर सीज कर दीं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। खाद्य सुरक्षा…

Read More