Author: GNSUP

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस व सोशल मीडिया के काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान जीवनलाल पुत्र जटाशंकर शुक्ला निवासी अतरौलिया रामगढ़, कर्नलगंज के रूप में हुई है। शव जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग से करीब दो किलोमीटर दूर जरवल की ओर जाने वाली रेल पटरी पर पड़ा मिला था। रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक पर लाश पड़े होने की जानकारी कर्नलगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को एंबुलेंस से सामुदायिक…

Read More

मऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर प्रसारित संबोधन को सुना। इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन, मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, जनपद स्तरीय अधिकारीगण, तहसील एवं विकास खंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, छात्र-छात्राएं तथा बडी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक…

Read More

मऊ। वाराणसी-गोरखपुर (एनएच-29) राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोसी के समीप पीढवल मोड पर लगातार हो रही सडक दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने त्वरित पहल की है। उनके प्रयासों के फलस्वरूप राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस स्थान पर स्थानीय लोगों तथा छोटे वाहनों के सुरक्षित आवागमन हेतु अंडरपास निर्माण की सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि पीढवल मोड पर हुई हालिया सडक दुर्घटना में एक महिला की दुःखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री एके शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष…

Read More

घोसी, मऊ। पीढ़वल मोड पर सडक हादसे में महिला की मौत के बाद हुए सडक जाम, बवाल और पुलिस पर पथराव के मामले में घोसी पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पहले ही 39 नामजद और 200 से 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार 20 जून को घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीढ़वल मोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सेमराडाड निवासी शांति देवी पत्नी नगीना…

Read More

गोण्डा से अयोध्या की ओर जा रही थी सवारियों से भरी बस,भगोहर के पास हुई भिड़ंतगोण्डा।जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत गोण्डा -अयोध्या हाइवे पर स्थित भगोहर के पास शाम छह बजे के करीब ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार अनियंत्रित अयोध्या रोडवेज की बस सामने से आ रहे बालू लदे डम्पर से भिड़ गई।इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गये तथा उसमें सवार तेरह लोग घायल हो गये।हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुँचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।वहीं पुलिस ने जेसीबी बुलाकर छतिग्रस्त बस…

Read More

गोण्डा। डीएम श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद की पुलिस लाइन में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया तथा नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के महत्व, उसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे प्रतिभागियों ने स्वास्थ्यवर्धक जीवन के…

Read More

गोण्डा।जिले के कर्नलगंज में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करते हुए दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। मामला जनपद गोंडा के कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम बुढ़वलिया के महीपतगंज से जुड़ा है। यहां के निवासी शिवा पोरवाल ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमें कहा गया है, कि शुक्रवार की शाम उनकी बड़ी मां सरिता देवी का निधन हो गया था, जिससे पूरा परिवार शोक में डूबा…

Read More

मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सांसद राजीव राय ने शुक्रवार को मऊ रेलवे स्टेशन से पूर्वांचल को मिली नई रेल सुविधाओं के विस्तार का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उनके निरंतर प्रयासों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के परिणामस्वरूप क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।नई सुविधाओं के अंतर्गत दोहरीघाटदृवाराणसी नई मेमू ट्रेन सेवा का संचालन प्रारंभ किया गया है। साथ ही मऊदृआनंद विहार (दिल्ली) ट्रेन तथा छपरादृआनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन अब मऊ के रास्ते किया जाएगा, जिससे पूर्वांचल के…

Read More

गोण्डा। आगामी मुहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम स्थानीय पुलिस ने कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में रूट मार्च निकाला। थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।एरिया डोमिनेशन थाना परिसर से शुरू होकर कस्बा बाजार, कटरा शिवदयालगंज और कोल्हमपुर सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः थाने पर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस कर्मी दोपहिया वाहनों पर सवार होकर क्षेत्र में भ्रमण करते रहे तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।थानाध्यक्ष ने बताया कि रूट मार्च का उद्देश्य आमजन…

Read More

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर गांव के ग्राम प्रधान (प्रशासक) मोहम्मद जिया ने जिलाधिकारी को दिये गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में स्थित कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल के अंदर करीब बर्षों पुराने बेशकीमती पेड़ मौजूद हैं। बीते बुधवार को वह अपने अयोध्या स्थित आवास पर था। इस गैरमौजूदगी में गांव के ही मुफीद आलम पुत्र मसूद आलम अपने कुछ साथियों के साथ बाउंड्री वॉल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर कई बेशकीमती पेड़ काटकर उठा ले गये हैं।ग्राम प्रधान (प्रशासक) ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग और स्थानीय थाने पर भी शिकायत की गई…

Read More