Author: GNSUP

गोण्डा।जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत इटियाथोक- बाबागंज रोड पर अयाह चौराहे पर बीती मध्य रात्रि को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल का इलाज गोंडा नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के मुताबिक गुरुवार को अयाह गन्ना सेंटर के पास रहने वाले अरविंद यादव के पौत्र के बरही संस्कार पर आयोजित भोज में शामिल होने के लिए देर रात में बिरमापुर गांव के सम्मयदीन वर्मा के पुत्र मिथुन (25) और इटियाथोक रेलवे स्टेशन के पुराने गेट के पास रहने वाले श्रवण…

Read More

मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ संग बेहतर संपर्क के लिए 13 मार्गों का होगा विकास*गोण्डा।अपने संक्षिप्त जनपद दौरे पर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 33 विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन भी देखा। इसमें प्रमुख रूप से मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ धाम संग अन्य धार्मिक स्थलों तक कनेक्टिविटी को बेहतर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंडल के मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ, स्वामीनाराण मंदिर से बस्ती के मखौड़ा धाम व अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले प्रमुख 13 मार्गों के विकास को मंजूरी दी। कुल 4901.65 करोड़ रुपये की एक हजार से अधिक विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों…

Read More

चार दिन पूर्व सिलेंडर लेने निकला था घर सेगोण्डा। जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के नेवादा कुन्दुरखा गांव से एक 22 वर्षीय दिव्यांग युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक 14 जून की सुबह 10 बजे एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित पिता सत्यराम यादव ने मोतीगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में सत्यराम यादव ने बताया कि उनका दिव्यांग पुत्र दुर्गेश 14 जून को दलपतपुर निवासी रामउगर के लड़के के…

Read More

मऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं जन जागरूकता अभियान तथा कृषि सूचना तंत्र सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा…

Read More

मऊ। आयुष विभाग, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद में 15 से 21 जून 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए योग है। सह-नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं जनपद स्तरीय योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी एवं योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव चैधरी के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के सार्वजनिक स्थलों, अमृत सरोवरों, प्रमुख नदी तटों, विद्यालयों,…

Read More

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में निवेश प्रस्तावों की प्रगति, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग एवं उद्यमी मित्र ने बताया कि जनपद में निवेश हेतु कुल 158 इंटेंट के एमओयू हस्ताक्षरित किए गए हैं, जिनके अंतर्गत 7327.19 करोड रुपये के पूंजी निवेश तथा 25,178 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। इन प्रस्तावों में से 63 परियोजनाएं, जिनमें लगभग 1006.50 करोड रुपये का निवेश शामिल…

Read More

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा डिजिटल संचार को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ गुरूवार को सूचना निदेशक विशाल सिंह एवं अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर निर्माता फिल्म अभय कुमार श्रीवास्तव, फिल्म निर्माण प्रबंधक संदीप पांडेय सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। ’सूचना प्रवाह’ उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आधिकारिक डिजिटल मंच है, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, महत्वपूर्ण…

Read More

गोण्डा। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान संवेदनशील एवं सराहनीय पहल देखने को मिली। जनसुनवाई के क्रम में दिव्यांग शिकायतकर्ता अनमोल पुत्र अयोध्या प्रसाद, निवासी ग्राम रुदौलिया करनैलगंज, गोण्डा ने अपनी समस्या को लेकर उपस्थित हुए। उनकी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने कार्यालय कक्ष से बाहर आकर उनकी बातों को गंभीरता एवं भावपूर्ण ढंग से सुना। अनमोल ने अपनी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को साझा करते हुए आवागमन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए…

Read More

गोण्डा।जिले के तहसील कर्नलगंज क्षेत्र के मौजा कादीपुर में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। कादीपुर निवासी आशीष कुमार सिंह ने जनसुनवाई में उपजिलाधिकारी कर्नलगंज को संबोधित प्रार्थना पत्र देकर तत्काल अवैध कब्जे को रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।आशीष कुमार सिंह ने जनसुनवाई में 18 जून 2026 को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मौजा कादीपुर स्थित गाटा संख्या 59 की तालाब की भूमि पर अकबाल बहादुर सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह व सुधीर सिंह पुत्र अकबाल बहादुर सिंह सहित अन्य लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है…

Read More

गोण्डा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्तिहवा गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने तीन परिवारों की गृहस्थी को राख में तब्दील कर दिया। आग की चपेट में आने से एक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका भी हुआ, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।धानेपुर के ग्राम मूर्तिहवा महेशभारी में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अयोध्या प्रसाद पुत्र छेदीलाल कोरी तथा मंजू देवी पत्नी महेश…

Read More