Author: GNSUP

गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के खेमपुर कोडरी गांव में 9 फीट लंबे विशाल अजगर के दिखने से पिछले कई दिनों से दहशत का माहौल था। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर सर्प मित्र अरुण कुमार बाबा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया। रेस्क्यू के दौरान गांव के सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीण फरियाद खान ने बताया कि पिछले कुछ समय से यह अजगर गांव, खेतों और झाड़ियों के आसपास लगातार दिखाई दे रहा था। इसके कारण लोग बच्चों को घर से…

Read More

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर ईदगाह रोड पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां स्थित आकाश ज्वेलर्स की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान से धुआं उठता देख राहगीरों ने तत्काल मालिक को सूचना दी। शटर खोलते ही अंदर भीषण आग लगी मिली, जो देखते ही देखते ऊपर दो मंजिला मकान तक फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 3-4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नीचे दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया। मकान की दूसरी मंजिल पर आग…

Read More

गोण्डा। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालेमऊ में दबंगों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही। आरोप है कि 3 दिन पहले घर में घुसकर एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया गया, महिला की देवरानी को पीटा गया, और अब पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। सबसे बड़ा सवाल ये कि घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।पीड़ित महिला जमीकुलनिशां पत्नी मजीद निवासिनी ग्राम लालेमऊ थाना कर्नलगंज ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।तहरीर के अनुसार 1 जुलाई 2026 की शाम 6…

Read More

लखनऊ। भारत माता के अमर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता,…

Read More

मऊ। जनसमस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील मधुबन सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समाधान संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण…

Read More

मऊ। जनपद के नगर पंचायत मधुबन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया तथा तीन नवप्रवेशित बच्चों का औपचारिक नामांकन कर उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने विद्यालय की स्वच्छता, सुव्यवस्थित वातावरण एवं अनुशासित शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना करते हुए…

Read More

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज पुलिस चौकी अंतर्गत श्याम ज्वेलर्स की दुकान पर शुक्रवार सुबह ग्राहक बनकर आईं दो महिला टप्पेबाजों ने 20 हजार रुपये के चांदी के पायल पार कर दिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।दुकान मालिक सुनील कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह दो महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पर आईं। उन्होंने आभूषण देखने के बहाने चांदी के पायल का एक पैकेट उठाया जो 85 ग्राम का था, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये थी,और उसे मोड़कर अपने पास रख लिया। कुछ देर सामान देखने के बाद दोनों वहां से चली गईं। बाद में…

Read More

गोण्डा। कर्नलगंज क्षेत्र की सबसे बड़ी यातायात समस्या अब दूर होने वाली है। हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग समपार फाटक संख्या-282 स्पेशल पर 2-लेन रेलवे ओवरब्रिज आरओबी के निर्माण का प्रस्तावित रूट मैप जारी कर दिया गया है। जारी नक्शे के अनुसार ये टू लेन ओवरब्रिज 700 से 1000 मीटर लंबा होगा। इसमें एप्रोच रोड भी शामिल है। पुल की चौड़ाई 10 से 12 मीटर और रेलवे ट्रैक के ऊपर ऊंचाई लगभग 7 मीटर रखी गई है। कहां से कहां तक जाएगा ओवरब्रिज प्रस्तावित रूट के मुताबिक ओवरब्रिज की शुरुआत कर्नलगंज सीएचसी यानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से होगी। इसके बाद…

Read More

गोण्डा। सरकारी योजनाओं के धरातल पर उतरने के दावे और हकीकत में कितना फर्क है, इसका उदाहरण गोण्डा के कर्नलगंज क्षेत्र में देखने को मिला। यहां ग्राम सभा पारा की आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर बच्चों के पोषाहार में गड़बड़ी और फीडिंग के नाम पर पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 2 वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को नियमित रूप से बाल पोषाहार नहीं दिया जा रहा। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। वायरल वीडियो से खुली पोल- मामला तब और बढ़ गया जब आंगनबाड़ी कार्यकत्री…

Read More

मऊ। मधुबन पुलिस द्वारा महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले 02 अभियुक्तो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्तो के पास से पुलिस को लूटी हुई सोने की चेन, 02 देशी तमंचा, व 02 जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त अपाची बाईक बरामद हुई। जानकारी के अनुसार 02 जुलाई की शाम एक मोटर साइकिल पर बैठे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्कूटी से जाते समय पीछे से महिला के गले से सोने की चेन छीन ले जाने के सम्बन्ध में…

Read More