Author: GNSUP

गोण्डा।महीनो पूर्व जिले के पांच थानाक्षेत्रों में मिली तीन लाशों का खुलासा तो दूर अब तक पहचान भी न कर पाने वाली खुलासा स्पेशलिस्ट मानी जाने वाली गोण्डा की पुलिस के सामने तीन दिन पूर्व मनकापुर के जंगल में हत्या कर फेंकी गई एक और तीस वर्षीय महिला की लाश ने बड़ी और गंभीर चुनौती पैदा कर दी है। महीनो बीत जाने और कई एक्सपेरिमेंट करने के बावजूद अब तक पुलिस यही पता नहीं कर पाई है कि,ये लाशें किसकी हैं।इनका कत्ल किसने किया ?क्यों किया ? यह सब तो दूर की बातें हैं।ठीक फिर उसी पैटर्न पर बीते 27…

Read More

निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता परखने के साथ लाभार्थियों से करेंगी सीधा संवादगोण्डा। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल आगामी 23 जून को जनपद गोंडा में जनसुनवाई, परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन व संध्या संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई होगी जिसमें आमजन अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक विभिन्न विभागों के कर्मचारियों तथा पेंशनरों (वरिष्ठ नागरिकों) की विभागीय एवं पेंशन संबंधी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जिले में निर्माणाधीन…

Read More

गोण्डा। मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर में हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सहायता सेवाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि, महिलाओं को अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकें। जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह ने महिलाओं को लैंगिक…

Read More

गोण्डा।जिले के कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गोण्डा-लखनऊ हाईवे पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान कथित हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के बोटन पुरवा, सकरौरा ग्रामीण के रहने वाले मृतक राहुल कश्यप (22 ) पुत्र पप्पू कश्यप, भवन निर्माण कार्य में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता थापरिजनों का आरोप है कि राहुल के मौसेरे भाई पंकज निवासी डुड़ही असरना तथा अन्य अज्ञात लोगों ने रुपये के लेन-देन के विवाद में उसकी…

Read More

गोण्डा। जिले के करनैलगंज क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों के नामकरण को लेकर एक सामाजिक संस्था ने शासन से मांग की है। विश्व कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष विनय मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र जिलाधिकारी भेजा है। जिसमें करनैलगंज बस स्टॉप चौराहे का नाम सम्राट अशोक चौक व करनैलगंज परसपुर मार्ग का नाम गोस्वामी तुलसीदास मार्ग घोषित किए जाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि करनैलगंज बस स्टॉप क्षेत्र का प्रमुख और अत्यंत व्यस्त सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्रीय जनता का मानना है कि…

Read More

गोण्डा।जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा में पुराने भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की।पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।पुलिस को अपने दिये तहरीर में रजनी सिंह पत्नी रमाशंकर सिंह ने बताया कि,बीते रविवार की शाम को जमीन व रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षी प्रिंस सिंह निवासी केशवपुर पडहवा थाना कोतवाली नगर गोण्डा,राहुल सिंह,रोहन सिंह पुत्रगण शिवकुमार सिंह, विक्रम सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी भटपुरवा ने हमारे सहन पर आए और हमारे घर में घुसकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुंह का थप्पड़ लाठी डंडे से मारा…

Read More

गोण्डा।जिले के खरगूपुर में बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए विद्युत विभाग ने एसडीओ के नेतृत्व में सुभागपुर पावर हाउस क्षेत्र के अंतर्गत कई गाँवों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें मलारी फीडर के झींगुर पूरवा, तुलसीपुर, मलारी, माफिया समेत अन्य गांवों में जांच की गई। अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित 6 मोटर पंप जब्त किए गए। इस कार्रवाई में जेई रवि वर्मा, जेई ओमप्रकाश विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। लाइनमैन राजकुमार दुबे, रवि मिश्रा, ईश्वर दत्त,कुलदीप, रामकृपाल, डीजी, धनलाल, राजेश गोस्वामी,दिनेश वर्मा,सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मनोज मिश्रा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजली…

Read More

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी बीते 30 अप्रैल की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने अगले दिन आरोपी इम्तियाज निवासी भिठिया चिचड़ी, थाना सोनवा, जिला श्रावस्ती के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।मामले की जांच के दौरान पुलिस किशोरी और आरोपी…

Read More

गोण्डा।जिले के नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत माझा में लंबे समय से दहशत का कारण बने तेंदुए को आखिरकार ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए जाल की मदद से पकड़ लिया।जिसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने तेंदुए को कब्जे में लेकर पिंजरे में सुरक्षित बंद किया और टिकरी रेंज कार्यालय ले गई। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।क्षेत्र के जैतपुर माझा के केवटहिया मजरे में सोमवार शाम ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक तेंदुए को छिपा हुआ देखा। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण…

Read More

गोण्डा । जिले के नवाबगंज में फर्जी इकरारनामा तैयार कर संपत्ति हड़पने की साजिश रचने तथा विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में अदालत के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।कस्बे के मुट्ठीगंज मोहल्ला निवासी देवकी नंदन ने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने अपनी दुकान/मकान छह माह के लिए मोहल्ले के ही दिनेश कुमार लोहिया को किराये पर दिया था। तय अवधि समाप्त होने के बाद भी उन्होंने न तो दुकान खाली की और न ही किराया अदा किया। बाद में संपत्ति का एक हिस्सा…

Read More