Author: GNSUP

गोण्डा। जिले के इटियाथोक थानाक्षेत्र में एक महिला ने मोबाइल टावर पर चढ़कर घंटों हंगामा काटा।मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी महिला हंगामा करती रही।इटियाथोक।थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिखलौल के मजरा गांव मर्दन पुरवा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के…

Read More

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज सीएचसीपर तैनात एक फार्मासिस्ट पर एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुये कर्नलगंज पुलिस को तहरीर दी थी,लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी उसकी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।पीड़िता का आरोप है कि वह सुबह 9 बजे वह पेट दर्द की दवा लेने सीएचसी पहुंची थी। वहां फार्मासिस्ट अशोक वर्मा ने इलाज के बहाने कमरे में बुलाया और गलत नियत से कपड़े उतारने को कहा। विरोध पर बदतमीजी की। शोर मचाने पर युवती किसी तरह वहां से भागी और रो-रोकर आपबीती सुनाई। पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है…

Read More

गोण्डा । जिले के नवाबगंज क्षेत्र के मुट्ठीगंज मोहल्ले से एक अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।मुट्ठीगंज मोहल्ला निवासी शहबान ने बताया कि उनके पिता यार मोहम्मद (50) शनिवार रात घर में चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे वह अचानक घर से बाहर निकल गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। बताया कि यार मोहम्मद मानसिक रूप से…

Read More

डीजल नहीं देने से नाराज हो उठाया गलत कदमगोण्डा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में डीजल न मिलने से नाराज दबंग ने पेट्रोल पंप कर्मी को पीट दिया तथा जातिसूचक शब्द कहे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।करनैलगंज क्षेत्र के रूदौली गांव निवासी दुर्गेश राव ने बताया कि वह दत्तनगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं। रविवार सुबह करीब नौ बजे दत्तनगर गांव निवासी हरिप्रसाद उर्फ घम्मड़ सिंह डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे। उस समय पंप पर डीजल उपलब्ध नहीं था।…

Read More

गोण्डा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र मेँ स्थित सदर तहसील परिसर में कार्य से गये एक बुजुर्ग की सोमवार को हृदयगति रुक जाने से मृत्यु हो गयी l एसडीएम सदर जितेन्द्र गौतम ने बताया कि, नगर क्षेत्र के सीताराम पुरवा के रहने वाले अनिल श्रीवास्तव (60) सरकारी कार्य से तहसील के रिकार्ड रूम मेँ बैठे थे कि अचानक वे अर्धचित्त होकर जमीन पर लेट गये l उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्वकर्मियों ने पुलिस को बुलाया l पुलिस के जवानों ने मौके पर पीड़ित को बचाने के लिये तमाम प्रयास कर उन्हें मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया l जहां अनिल…

Read More

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में अज्ञात कारणों से फूस के एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से चार परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना में अनाज, कपड़े, बर्तन समेत लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव निवासी पुतुल पत्नी स्वर्गीय बराती के फूस के घर में अचानक आग लग गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय चल…

Read More

पहले पिता को पीटकर किया मरणासन्न,फिर जघन्य वारदात को अंजाम देकर लगाई घर में आग गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायखत्री के जटमलपुर गांव में शनिवार देर शाम एक युवक ने अपने सगे बड़े भाई को सागौन की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।इसके बाद उसने घर में आग लगा दी जिसमें जलकर एक भैंस की भी मौत हो गई। भाई की हत्या करने से पहले उसने अपने पिता को भी पीटा।सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की…

Read More

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज रेलवे स्टेशन के पास अयोध्याधाम से गोरखपुर जा रही ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया,जहाँ उसका इलाजकिया जा रहा है।आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि रविवार सुबह ट्रेन संख्या 15024 से एक युवक नवाबगंज रेलवे स्टेशन के निकट झाड़ियों में गिरकर घायल हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।घायल की पहचान…

Read More

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर बीते शनिवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के सहाती पुरवा निवासी बोधे ने बताया कि उनका पुत्र कुलदीप उर्फ नंगू 22, गांव के प्रमोद 22, और विंदर 24 के साथ शनिवार रात दुर्जनपुर घाट से बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे रामपुर और…

Read More

प्रधान पर लगाया अनदेखी का आरोपगोण्डा। कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम छतौरा में सड़क पर लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है। नाली का पानी सड़क पर बहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई महीनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सड़क पर पानी भरा रहने से कीचड़ फैल रहा है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम प्रधान…

Read More