Author: GNSUP

गोण्डा।जहाँ एक ओर देश और प्रदेश भर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए करोड़ों पौधे लगाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गोंडा जनपद के कौड़ियां बाजार थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान का मामला सामने आने से सरकारी दावों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग और पुलिस की कथित मिलीभगत के चलते क्षेत्र में खुलेआम हरे पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है। मामला थाना कौड़िया बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसैया से जुड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार…

Read More

अयोध्या दर्शन से लौट रहे थे दोनो युवक,हादसे के बाद परिजनो में कोहरामगोण्डा। जिले के वजीरगंज में अयोध्या में रामलला के दर्शन कर घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 23 वर्षीय नवविवाहित युवक कृष्णलाल उर्फ दद्दन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी शिवम अवस्थी (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, चौदहा मेटुकहा गांव निवासी कृष्णलाल उर्फ दद्दन गुरुवार रात अपने पांच दोस्तों के साथ दो बाइकों…

Read More

मुख्यमंत्री ने गोण्डा के कर्नलगंज और कटरा बाजार विधानसभा में 516 करोड़ रुपये की 262 परियोजनाओं का किया लोकार्पणगोण्डा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने संक्षिप्त दौरे में गोण्डा के कर्नलगंज स्थित चकरौत पहुंचकरकटरा  विधानसभा क्षेत्र में 256 करोड़ रुपये व करनैलगंज में 260 करोड़ रुपये (कुल 516 करोड़ रुपये) की 262 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन भी किया।इस दौरान उन्होंने वहाँ उपस्थित  लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि,अब वह नहीं होगा, जो 2017 के पहले होता था। 2015-16 में दुर्गा पूजा में गोंडा…

Read More

गोण्डा।जिले के कर्नलगंज क्षेत्र अंतर्गत चकरौत में सीएम योगी के दौरे के मद्देनज़र सपा के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया।बता दें कि,सपा जिलाध्यक्ष जनपद के विकास के संबंध में उनका ध्यान आकृष्ट करने हेतु एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम योगी से मुलाकात करना चाहते थे।जिसकी उन्होंने जिला प्रशासन से इसकी अनुमति भी चाही थी लेकिन सीएम के आगमन से पहले मध्य रात्रि ही उन्हें उनके जमुनियाबाग स्थित घर में पुलिस ने नजरबंद कर दिया।इस पर भड़कते हुये अरशद हुसैन ने कहा कि,पुलिस द्वारा प्रशासन के इशारे पर उनकी नजरबंदी गलत है ।

Read More

गोण्डा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नंदनीनगर जिले की बेलसर नगर इकाई के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत दिलीप सिंह को नगर अध्यक्ष तथा दीपक तिवारी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी गठन के अवसर पर परिषद वक्ता एवं विभाग संयोजक आदर्श तिवारी ‘आजाद’ ने कार्यकर्ताओं को संगठन के ध्येय, कार्यपद्धति एवं गौरवशाली इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ छात्रों में राष्ट्रभक्ति एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का कार्य कर रही है। चुनाव अधिकारी एवं विभाग…

Read More

गोण्डा। पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता को लेकर गुरुवार को “द जर्नलिस्ट एसोसिएशन” गोण्डा की महत्वपूर्ण बैठक जेपीओपी मेमोरियल स्कूल, कर्नलगंज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद मौर्य ने की,जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने सहभागिता की। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की समस्याओं, उनके उत्पीड़न तथा संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत और सक्रिय संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी…

Read More

गोण्डा।जिले के कर्नलगंज क्षेत्र के कर्नलगंज-परसपुर मार्ग पर स्थित मेंहदीहाता ब्रह्मचारी देवस्थान के पास बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाईक सवार युवक घायल हो गया,जिसे प्राईवेट क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान अमित सिंह (32 वर्ष) पुत्र राम शंकर सिंह, निवासी ग्राम कुदरही, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमित लखनऊ से कर्नलगंज आया था और क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंजेमऊ निवासी बब्बन सिंह के यहां रिश्तेदारी में…

Read More

गोण्डा । जिले के नवाबगंज स्थित नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 6 से 8 जून तक आयोजित होने वाली अंडर-17 ओपन रैंकिंग नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से पहलवानों, प्रशिक्षकों और टीम अधिकारियों का आगमन शुरू हो गया है। इस प्रतियोगिता में देश भर से करीब 12 सौ महिला, पुरुष पहलवान प्रतिभाग करेंगे। शनिवार को कैसरगंज सांसद व उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करन भूषण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहलवानों का हाथ मिलवा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।तीन दिवसीय…

Read More

गोण्डा । जिले में अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने तिर्रेमनोरमा पारासराय में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना करके एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण करके प्रभारी मंत्री ने लोगों से एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करने को लेकर के अपील की है। इसके साथ ही साथ मंच से लोगों को संबोधित करते हुए आशीष पटेल ने कहा कि जो महिलाएं हैं। उन्हें अपने मायके में जाकर की मां के नाम पेड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है ससुराल में अपने मां के नाम…

Read More

गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में बीती रात दरवाजे पर खड़ी बाइक अज्ञात चोर उठा ले गये।पीड़ित की तहरीर पर वजीरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।अपने दिये शिकायती पत्र में थानाक्षेत्र के हाथीदूबे पुरवा गाँव निवासीप्रभाकर द्विवेदी पुत्र हरिशंकर द्विवेदीने बताया कि,बीती रात अपनी टी0वी0यस स्पोर्ट बाइक नं0 UP43K1043 को रात्रि मे अपने दरवाजे पर खडी किया था ,जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर उठा ले गये।इस संबंध में थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि,केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

Read More