- वेयरहाउस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वयं कराई मूंग की तुलाई
- संस्कार कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 10 अगस्त को नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
- पीएम श्री गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पनागर बना मप्र पर्यटन क्विज 2026 का जिले का विजेता
- सरकारी स्कूल बचेंगे तभी बचेगी शिक्षा और संस्कृति
- 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर भारत की जनजातीय बुनाई परंपराओं का उत्सव
- हथकरघा क्षेत्र के सतत विकास के लिए नई प्रौद्योगिकियों का उचित उपयोग आवश्यक है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
- भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 : भारत की आर्थिक शक्ति, उद्यमशीलता और वैश्विक नेतृत्व का भव्य प्रदर्शन
- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न
Author: GNSUP
गोण्डा। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लाख दावे कर रही है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलधरमऊ की तस्वीर इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक सीएचसी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा और अधीक्षक समेत अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले। मरीज डॉक्टरों और कर्मचारियों के इंतजार में भटकते रहे, जबकि जिम्मेदार अपनी ड्यूटी से बेपरवाह दिखाई पड़े।मिली जानकारी के अनुसार सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी ग्रीष्म ऋतु में सुबह 8 बजे से दोपहर बजे तक निर्धारित है, लेकिन शुक्रवार को निर्धारित समय बीतने के बाद भी कई कार्यालयों की…
गोण्डा।सीएम डैशबोर्ड पर संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, विभागीय योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देशकलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, बाल विकास परियोजना एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित सैम एवं मैम बच्चों से…
गोण्डा। जिले से यज्ञ में सेवा देने के भाव से बनारस गए परसपुर भटपुरवा निवासी बलराज सिंह “बल्ले” के 24 वर्षीय पुत्र हरिओम सिंह की बनारस में गंगा स्नान के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, हरिओम सतनाम कमेटी पुरवा धाम के कुछ सेवादारों के साथ एक यज्ञ में सेवा देने बनारस गए थे। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। साथियों द्वारा खोजबीन के बाद बुलाए गए गोताखोरों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव बरामद किया।
गोण्डा। जिले के वजीरगंज क्षेत्र के खीरीडीह के गौरा में छप्पर पर पेड़ गिरने से दब कर हुई कौता पत्नी द्वारिका प्रसाद गुप्ता की मौत की सूचना पर गुरुवार दोपहर को पूर्व मंत्री व विधायक रमापति शास्त्री ने पीड़ित परिजनों के आवास पहुंचकर उन्हें सांत्वना देते हुए दैवीय आपदा के तहत 4लाख रुपए का चेक पति को दिया। सोमवार को आई तेज आंधी के चलते छप्पर पर आम का पेड़ गिर गया जिसके नीचे दबकर महिला की मौत हो गई थी। पीड़ित परिजनों को राहत दिलाने के लिए पूर्व मंत्री के प्रयासों से दैवीय आपदा के अंतर्गत 4 लाख रुपये…
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र में इंस्टाग्राम पर धमकी के मामले में वजीरगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।थानाक्षेत्र के चौखट गांव निवासी गिरेन्द्र बहादुर सिंह ने थाने पर तहरीर दिया है कि बीते 24तरीख से बहू अलका सिंह पत्नी आनन्द प्रताप सिंह ने पुत्री केश प्रताप सिंह निवासी मझारा के साथ लव मैरिज शादी किया था अपने इन्टाग्राम पर आई डी बनाकर , पूरे परिवार , रिस्तेदार व अन्य पर गाली गुप्ता , गन्दी बाते , अश्लील बाते व जान से मारने की धमकी पोस्ट कर बदनाम कर रहे हैं थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज…
गोण्डा। जिले की मनकापुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की मनकापुर में सीमेंट व्यवसाई से लूट के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाशों से मुठभेड के बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल बदमाश ओमप्रकाश यादव समेत उसके दो अन्य साथी आशीष यादव और प्रदीप वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की इस कार्रवाई में गिरफ्तार बदमाशों के पास से 01 अवैध तमंचा,एक खोखा,एक कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल एवं लूट के 44,000 रुपये बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि,शातिर बदमाशों ने मनकापुर के एक सीमेंट…
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत कोल्हमपुर के पास सड़क के किनारे बने एक गेट से टकरा गई।इस हादसे में आधा दर्जन के करीब घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात करीब 11 बजे हुआ। जिसमें पिकअप वाहन में करीब 15 लोग सवार थे, जो बलरामपुर जनपद के मथुरा गांव के निवासी बताए गए हैं। सभी लोग अयोध्या में दर्शन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते…
गोण्डा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज के सहयोग से करनैलगंज चौराहा एवं बरगदी मोड़ चौराहा पर संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना वैध परमिट संचालित वाहनों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों तथा ओवरलोडिंग एवं अन्य अनियमितताओं में लिप्त वाहनों के विरुद्ध सघन जांच कर प्रभावी कार्रवाई की गई। इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज द्वारा किया गया। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस…
गोण्डा।जिले के कर्नलगंज कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस नें दो लोगों के विरुद्ध छेड़खानी सहित कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसमे सक्षम उर्फ अभय सिंह व अभिषेक सिंह निवासी ग्राम चतरौली अवसेरी पुरवा का नाम शामिल है। तहरीर में कहा गया है की उसकी पुत्री एक इंटर कालेज में बतौर शिक्षिका कार्य कर रही है। वहीं आरोपी की बहन उसी कालेज में इंटर मिडियट की छात्रा है। आरोपी नें अपनी बहिन से शिक्षिका का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उससे वार्ता करने का प्रयास करने लगा, अपने मकसद में सफल न होने…
मऊ। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त विवेक एवं डीआईजी सुनील सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बकरीद पर्व के अवसर पर शासन की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति…
