- वेयरहाउस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वयं कराई मूंग की तुलाई
- संस्कार कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 10 अगस्त को नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
- पीएम श्री गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पनागर बना मप्र पर्यटन क्विज 2026 का जिले का विजेता
- सरकारी स्कूल बचेंगे तभी बचेगी शिक्षा और संस्कृति
- 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर भारत की जनजातीय बुनाई परंपराओं का उत्सव
- हथकरघा क्षेत्र के सतत विकास के लिए नई प्रौद्योगिकियों का उचित उपयोग आवश्यक है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
- भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 : भारत की आर्थिक शक्ति, उद्यमशीलता और वैश्विक नेतृत्व का भव्य प्रदर्शन
- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न
Author: GNSUP
गोण्डा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में आटो रिक्शा से आ रही एक महिला के बैग से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना कोतवाली कर्नलगंज में प्रार्थनापत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार बहराइच जनपद के थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठवल कला निवासी वंदना सिंह पत्नी सत्यप्रकाश सिंह सोमवार 26 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे अपने ससुराल से मायके ग्राम बहुवन मदार मांझा, थाना परसपुर आ रही थीं। समय करीब 11 बजे जरवल से कर्नलगंज आने वाले…
ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जानगोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित होलापुर गांव में बुधवार को एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और समय रहते हस्तक्षेप से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में युवक को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।थाना क्षेत्र के होलापुर गांव निवासी हरिश्चन्द्र ने बुधवार को गांव के बाहर स्थित एक बगीचे में पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर युवक पर पड़ गई। उसने शोर मचाकर…
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में वीडियो बनाने के शक में दो बच्चों को पीटा।पीड़ित बच्चों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव निवासी हरिशंकर तिवारी ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब सात बजे गांव के रामबाबू उर्फ आकाश यादव, रवि उर्फ आशीष कुमार तथा शिवांश उर्फ अंकुश उनके घर के सामने स्थित उसके बाग में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ की डाल काट रहे थे।उसी दौरान उनकी सात वर्षीय बेटी गौरी और पांच वर्षीय बेटा ओम तिवारी घर के बाहर…
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गैस एजेंसी पर मंगलवार को दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि एजेंसी में घुसकर तोड़फोड़ की गई, लैपटॉप क्षतिग्रस्त कर दिया गया और अभिलेख फाड़ दिए गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी अमरेश कुमार पांडेय ने बताया कि वह बाबा गयादीन ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी पर प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जफरापुर निवासी चंदन दूबे अपने दो-तीन साथियों के साथ एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने आए थे।उनके पास मौजूद…
कबाड़ी के गोदाम में देर रात लगी आग,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू गोंडा।जिले के नवाबगंज कस्बे के स्टार हॉस्पिटल के सामने स्थित कबाड़ गोदाम में बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।आग की लपटें दूर तक दिखाई देने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भारी भीड़…
गोण्डा। जिले में लंबे समय से चली आ रही पैसेंजर ट्रेन मांग मंगलवार को पूरी हो गई जब इसकी सौगात केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन ने गोंडा – पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कीर्तिवर्धन सिंह ने रेल अफसरों के साथ ट्रेन का उद्घाटन किया। आज दोपहर 05065 गोंडा – डालीगंज पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया नकहा जंगल से डालीगंज लखनऊ तक यह ट्रेन चलेगी। मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रयास से इस ट्रेन की सौगात मिली है। कोरोना काल के समय इस ट्रेन का संचालन बंद हो गया था और अब यह लगभग 6 साल बाद शुरू…
ग्रामीणों ने लगाया विभाग पर लापरवाही का आरोपगोण्डा। कर्नलगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शाहपुर धनावा और पूरे अजब ग्राम पंचायत के ग्रामीण पिछले 24 घंटे से बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं। लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। भीषण गर्मी के बीच लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी समस्या समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं।ग्रामीणों के अनुसार बीते 24 घंटे से गांव में बिजली नहीं आई, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। घरों में लगे…
लोगों में आक्रोश, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर गंभीर सवालगोण्डा। प्रदेश सरकार भले ही बेसहारा गोवंशों के संरक्षण और बेहतर देखभाल के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन जनपद के कटरा बाजार ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहजोत स्थित गौशाला की तस्वीरें इन दावों की जमीनी हकीकत बयां कर रही हैं। यहां की हालत इतनी दयनीय है कि गौशाला अब संरक्षण केंद्र कम और बेजुबान गोवंशों की “मौतगाह” अधिक नजर आने लगी है। गौशाला की बदइंतजामी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हालांकि,जीएनएस न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।लेकिन वीडियो प्रशासन के दावों की पोल…
गोण्डा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव के गड़रियन पुरवा निवासी जगदम्बा शरण उर्फ रामू यादव ने बताया कि सोमवार रात आई तेज आंधी-तूफान में उनके दरवाजे पर रखा टीन शेड उड़ गया था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह दोबारा टीन शेड रखकर उसे ठीक कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के गौतम यादव, उनके भाई कालीचरन…
गोण्डा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर माझा गांव में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य में लगी कंपनी के एक कर्मचारी की सोमवार देर रात बिजली का शाॅक लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ जनपद के नौरंगाबाद निवासी लखन (26) पुत्र कुलदीप एचडी इंफ्रा कंपनी में स्लैब डालने का कार्य करता था। सोमवार रात करीब 11:30 बजे तेज आंधी और बारिश के…
