- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने भारत के जलवायु नेतृत्व, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार और वैश्विक आर्थिक भागीदारी पर प्रकाश डाला
- सीईईडब्ल्यू का “क्रेविस’, भारत के योजना निर्माण के तरीके को बदल सकता है: पीयूष गोयल
- गोण्डा – कर्नलगंज में ज्वेलर्स से लाखों की लूट,
- कम लागत और पारदर्शी प्रक्रिया से बढ़ा निवेशकों का भरोसा: रीको प्रत्यक्ष आवंटन योजना का दसवां चरण 1 मई से
- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की शिष्टाचार भेंट
- राजस्थान कैडर को मिले 2025 बैच के 7 नए आईएएस; मुख्य सचिव ने ‘मैक्सिमम गवर्नेंस’ का दिया मंत्र
- पशुपालन के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित: विकास सीताराम भाले
- बिचून में विकास और आस्था का टकराव: एक तरफ जयपुर डेयरी का 540 करोड़ का प्रोजेक्ट, दूसरी तरफ भैराणा धाम बचाने के लिए संतों का ‘अग्नि-तप’
Author: Satyam Soni
जबलपुर, 2 अगस्त। कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना द्वारा ई-रिक्शा से छात्र-छात्राओं के परिवहन पर रोक लगाने संबंधी आदेश का पालन कराने के लिए शहपुरा में आज कार्यवाही की गई। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट महेश सोलंकी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक आशीष साहू के द्वारा शहपुरा में निरीक्षण किया गया। स्कूलों के आसपास खड़े हुए ई-रिक्शा चालकों को समझाइश दी गई है। ई-रिक्शा चालकों ने भी कहा है वे आदेश का पालन करेंगे। जांच दल के द्वारा उन्हें सूचित किया गया है, कि समझाइश के बाद भी आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
भोपाल, 1 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे इस समय अपने भोपाल प्रवास के दौरान शहर के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण कर रहे हैं। वे स्थल-स्थल पर पहुंचकर सुधार कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गति लाने तथा इन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दे रहे हैं। प्लेटिनम प्लाजा से भ्रमण की शुरुआत करते हुए वे दुर्घटनाओं के कारणों, मृतकों की संख्या और वर्तमान स्थितियों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। यहां वे अतिक्रमण हटाने और ब्लैक स्पॉट को…
जिले में समर्थन मूल्य पर की जा रही मूंग खरीदी प्रक्रिया की समीक्षा के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जाए एवं किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन समिति के सदस्य संबंधित एसडीएम से चर्चा कर सभी खरीदी केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी समिति अथवा वेयरहाउस मालिक द्वारा अनियमितता न बरती जाए, संबधित…
देवास, 1 अगस्त। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने स्कूल के पुराने व नए भवन का निरीक्षण किया एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से पढाई करने व याद करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों से त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 04 घण्टे पढ़ाई करें। पढ़ाई के लिए सभी टाईम टेबल बनायें और टाईम टेबल के अनुसार पढ़ाई करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कम्प्यूटर लेब में छात्राओं को विभिन्न साफ्टवेयरों पर कार्य करने को भी दिया।
जबलपुर, 1 अगस्त। कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना आज बरगी के पास बंदरकोला गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय,सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत सहित स्थानीय अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सक्सेना ने गौशाला संचालन व्यवस्था की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि उक्त गौशाला का निर्माण मनरेगा से कराया गया है।जिसमें 100 गौवंश रखने की कैपीसिटी है। अभी वहां 103 गौवंश है। गौशाला में सड़कों में आवारा घूम रहे गायों को भी रखा गया है।साथ ही उनके चारा -भूसा व पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। गौशाला का संचालन ग्राम पंचायत बंदरकोला…
नरसिंहपुर :- कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का बेहतर रूप से संचालन करने के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्लैक स्पॉट, गति सीमा, यातायात नियमों का पालन, सड़क निर्माण कार्यों के दौरान डायवर्सन मार्ग के संकेत, जेब्रा क्रॉसिंग, ब्रेकर, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई और विगत वर्षों में सड़क दुर्घटना से मृतकों का तुलनात्मक स्थिति के संबंध में चर्चा की गई। जिससे सड़क मार्ग में होने वाली दुर्घटनाओं से होने वाली…
एक कर्मचारी 60 साल काम करने के बाद भी पेंशन के लिए तरसता है, जबकि एक नेता 5 साल सत्ता में रहकर जीवनभर पेंशन पाता है। यह लोकतांत्रिक समानता के मूल्यों का मज़ाक है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई गई है। अब वक्त है कि आम नागरिक, कर्मचारी और युवा इस मांग को साझा करें — या तो सभी को बराबरी से पेंशन मिले, या नेताओं की यह सुविधा खत्म हो। “एक आदमी 60 साल काम करके भी पेंशन के लिए भटकता है, और एक नेता 5 साल की कुर्सी पकड़कर उम्रभर ऐश…
उमरिया, 1 अगस्त। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने करकेली जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए है। निरीक्षण के दौरान उन्होने करकेली में आरईएस विभाग व्दारा निर्माण किए गए जा रहे इंडोर स्टेेडियम, बहुउद्देशीय भवन, ग्राम घुलघुली में गौशाला , ठूठाकुदरी में गौशाला तथा कौड़िया 63 में नवीन पंचायत भवन का अवलोकन किया । करकेली में इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य के दौरान उन्होने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करनें के निर्देश दिए । ग्राम घुलघुली एवं ठूठाकुदरी अमोलखोह सेवक संघ समिति में गौशाला के निरीक्षण के दौरान चारे…
उमरिया । भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जिले के विकासखंड पाली के ग्राम पंचायत बरहाई में 35 स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए संस्था द्वारा सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का 12 दिवसीय प्रशिक्षण संस्था की संचालक तरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में दिया गया। प्रशिक्षण पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण भारत सरकार ब्रांच भोपाल के मार्गदर्शन में सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी से संबंधित परीक्षा परीक्षक रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित परीक्षा परीक्षक सत्यम सिंह…
उमरिया, 1 अगस्त। उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने बताया कि भारत शासन द्वारा निर्धारित एफ.ए.क्यू. मापदंड संबंधी निर्देश राज्य उपार्जन एजेंसी द्वारा जारी किये गये मूंग एवं उड़द के पंजीयन हेतु किसान पंजीयन की अवधि 19 जून 2025 से 5 जुलाई 2025 तक नियत की गई है। जिला उमरिया ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में मूंग-उड़द का पंजीयन शासन के आदेश अनुसार किया गया है। जिसमें उमरिया जिला के किसानों द्वारा कुल 1772 का पंजीयन मूंग एवं उड़द का किया गया जिनकी खरीदी निर्धारित तीन उपार्जन केंद्रों पर की जा रही है। मूंग-उड़द एफ.ए.क्यू. विजातीय तत्व 2 प्रतिशत,…
