Author: Satyam Soni

उमरिया, 1  अगस्त। आकांक्षी विकासखंड योजना अंतर्गत संपूर्णता सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का आयोजन मानपुर क्षेत्र की विधायक सुश्री मीना सिंह के मुख्य आतिथ्य में 2 अगस्त को प्रातः 11 बजे से स्टेडियम ग्राउंड जनपद पंचायत मानपुर में आयोजित किया गया है । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल करेंगी वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मानपुर अध्यक्ष ममता सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष भारती सोनी उपस्थित रहेंगी।

Read More

नरसिंहपुर – कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरूवार को नरसिंहपुर जिले से जबलपुर मार्ग के ग्राम डोकरघाट, इमलिया, गोटेगांव, गोटेगांव के जगदीश तिराहा से कंजई तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों से सड़क मार्ग में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के संबंध में चर्चा की गई। सड़क मार्ग में ब्लैक स्पॉट, डायवर्सन मार्ग के संकेत, जेब्रा क्रॉसिंग, ब्रेकर और दुर्घटना संभावित क्षेत्र होने पर क्रासिंग/ ओव्हर टेक न करें इत्यादि स्थलों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम गोटेगांव श्रीमती देवंती परते, थाना प्रभारी श्री प्रदीप सराफ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर…

Read More

बालाघाट  – कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना ने सीएम हेल्‍पलाईन में प्राप्‍त शिकायतों के निराकरण में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए तिरोड़ी तहसीलदार श्रीमती गीता राहंगडाले एवं कटंगी तहसीलदार श्री राकेश प्रजापति को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया है। कलेक्‍टर श्री मीना ने इन अधिकारियों से कहा कि आगे भी सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों में तत्‍परता के साथ निराकरण करते रहे। तिरोड़ी तहसीलदार श्रीमती गीता राहंगडाले द्वारा 84.38 प्रतिशत तथा कटंगी तहसीलदार राकेश प्रजापति द्वारा 83.1 प्रतिशत उपलब्धि के साथ सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। जिस पर उन्‍हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया गया है।

Read More

श्योपुर- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों के तीन कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों के दौरान सभी ने अपनी ड्यूटी को ठीक तरह से निभाया है, अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर उनके आगे के स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए उन्होने कहा कि कहा कि प्रशासनिक कार्याे में प्रत्येक कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण होता है, जिला प्रशासन के कार्याे की सफलता में हर कर्मचारी का अतुल्यनीय योगदान रहता है। सब अपनी-अपनी भूमिका में शासन हित में कार्य करते है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित…

Read More

बड़वानी 31 जुलाई 2025/पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जिला बड़वानी में सतत रूप से चलाया गया। इस दौरान रैली, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन लेखन, हस्ताक्षर अभियान, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली व चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियों द्वारा जनसामान्य को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक किया गया। अभियान का समापन समारोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी के सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में रंगोली, चित्रकला, स्लोगन और अन्य गतिविधियों के ज़रिए छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त समाज की कल्पनाष् को सुंदर ढंग से…

Read More

श्योपुर- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार श्योपुर क्षेत्र के ग्राम आमल्दा में पार्वती नदी की बाढ में फसने से हुई मृत्यु के मामले में ग्राम पंचायत के माध्यम से परिजनों को तात्कालीक रूप से 5-5 हजार रूपये की अत्येष्टि सहायता उपलब्ध कराई गई है। पंचायत सचिव द्वारा मृतक परिजनों को घर जाकर सहायता राशि प्रदान की गई। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में मृतक के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के लिए प्रकरण तैयार किया जा रहा…

Read More

ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए यूट्यूब समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगाने का साहसिक फैसला लिया है। यह कदम बच्चों को ऑनलाइन दुनिया के नकारात्मक प्रभावों से बचाने के लिए उठाया गया है। भारत जैसे देशों में, जहां डिजिटल लत तेजी से फैल रही है, वहां इस तरह की नीति बेहद जरूरी हो गई है। यह समय है कि भारत भी बच्चों के डिजिटल अधिकारों की रक्षा के लिए स्पष्ट कानून बनाए, अभिभावकों को जागरूक करे और बच्चों को स्क्रीन की लत से मुक्त करके संतुलित विकास की दिशा में कदम बढ़ाए।ऑस्ट्रेलिया…

Read More

नरसिंहपुर – कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि नशा बहुत प्रकार के होते है, नशा बच्चों का बचपना खराब करता है, इसे रोकना बहुत जरूरी है, जिससे नशा बच्चों के लिए खराब आदत व तनाव का कारण न बने। समाज में आने वाली पीढ़ी नशा से पीड़ित न हो, इसके लिए बच्चों को नशा की प्रवृत्ति से रोकना होगा। बच्चों को सही शिक्षा देनी होगी, जिससे बच्चे अच्छाई व बुराई को समझ कर सही निर्णय ले सके। कलेक्टर ने बुधवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित जागरूकता अभियान “नशे से…

Read More

उमरिया । अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ़ कमलेश नीरज ने संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित शाखाओं का आंतरिक एवं बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यालय कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा, महिला बाल विकास विभाग, जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, कंट्रोल रूम, लोक सेवा गारंटी, उद्यानिकी विभाग, सर्व शिक्षा अभियान,भू अभिलेख शाखा, जिला योजना सांख्यिकी विभाग सहित अन्य कार्यालयों का अवलोकन किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि संयुक्त कलेक्ट्रे्ट परिसर में साफ सफाई का वातावरण रखें ,चूंकि यहां पर समस्त जिले से हितग्राही अपना कार्य कराने आते है । गंदगी रहने पर विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती…

Read More

उमरिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वा0 अधिकारी ने बताया कि शासकीय जनजाति कन्या परिसर, डबरौआ, ब्लॉक करकेली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन की जांच कर एनीमिया का प्रबंधन किया गया। शिविर में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ ऋचा गुप्ता ने किशोरी बालिकाओं को एनीमिया के कारणों एवं बचाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और एनीमिया मुक्त भारत की शपथ दिलाई। शिविर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों के द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन की जांच और प्रबंधन किया गया।

Read More