Author: Satyam Soni

संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी द्वारा गत दिवस बीना-कटनी-सिंगरौली तीसरी लाईन सहित खजुराहो-पन्ना एवं सतना-पन्ना खण्ड में निर्माणाधीन नई ब्राडगेज रेल लाईन की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में कलेक्टर सागर, पन्ना, छतरपुर, उपायुक्त राजस्व सागर संभाग सागर, मुख्य अभियंता प.म.रे जबलपुर, पुलिस अधीक्षक पन्ना, अनुविभागीय अधिकारी राजनगर, छतरपुर, अजयगढ़, पन्ना, भू-अर्जन अधिकारी सागर, उप मुख्य अभियंता प.म.रेल भोपाल, उप मुख्य अभियंता प.म.रेल खजुराहो, उप मुख्य अभियंता प.म. रेल पन्ना, सतना, सहायक अभियंता, प.म.रेल सागर उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर सागर एवं भू-अर्जन अधिकारी सागर को सागर जिले के ग्राम रगोली, मूडरा जरूवाखेड़ा एवं ईशुरवारा अंतर्गत कब्जे की कार्यवाही तथा पुनरीक्षण…

Read More

पाटन विधायक श्री अजय विश्नोई ने आज पोंडा में 912.51 लाख की लगात से बनने वाली नई तहसील भवन का भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है, कि इस नई तहसील अंतर्गत 45 पटवारी हल्के और 125 गांव होंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोंडा में तहसील बनने से क्षेत्र के लोगों की राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति मिलेगी।साथ ही आमजन के लिए सुविधाजनक भी होगी। इस अवसर पर एसडीएम श्री पुष्पेंद्र अहके, तहसीलदार श्री दिलीप हनवत, नायब तहसीलदार और सीईओ जनपद सहित संबंधित अधिकारी व आमजन मौजूद थे।

Read More

हरियाली तीज केवल श्रृंगार, झूला और व्रत का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय स्त्री के आत्मबल, प्रेम और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। आधुनिकता की दौड़ में यह त्योहार भले ही प्रदर्शन का माध्यम बनता जा रहा हो, पर इसकी आत्मा अब भी स्त्री के मन, पर्यावरण और लोकसंस्कृति में जीवित है। यह पर्व रिश्तों में स्थायित्व, समाज में समरसता और जीवन में हरियाली लाने का संदेश देता है। आवश्यकता है इसे सादगी, सामूहिकता और संवेदना के साथ फिर से जीने की, ताकि परंपरा आधुनिकता के संग आगे बढ़े। हरियाली तीज का नाम लेते ही आँखों के सामने एक चित्र…

Read More

देश की राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (NABU) और विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अभियोजक कार्यालय (SAPO) ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के खिलाफ कुछ ऐसे सबूत जुटाए हैं। जिससे जेलेंस्की जांच एजेंसियों की रडार में हैं। एजेंसियों ने जेलेंस्की के उस फ्लैट से उनके सहयेागी तिमुर मिंडिच की बातचीत का टेप रिकॉर्ड किया है, जिसमें पांच साल पहले जेलेंस्की ने अपना जन्मदिन मनाया था। मिंडिच एक बिजनेसमैन हैं और क्वार्टल 95 के सह मालिक हैं। जिसकी स्थापना जेलेंस्की ने राष्ट्रपति बनने से पहले की थी। गौरतलब है कि यूक्रेनी मीडिया प्रावदा के मुताबिक एनएबीयू और एसएपीओ के कर्मचारियों ने टेप के बारे…

Read More

भोपाल, 25 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 जुलाई को रीवा में आयोजित दो दिवसीय रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे आरंभ होगा। रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, रीवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग एवं पर्यटन और संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी। कॉन्क्लेव में पर्यटन उद्योग से जुड़े हुए 600 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में संभाग के सभी जिलों के जनप्रतिनिधिगण तथा पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों की भागीदारी रहेगी। …

Read More

जबलपुर, 25 जुलाई। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद  द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर सिहोरा विधायक श्री संतोष बरकड़े के मुख्य आतिथ्य में कुंडम विकासखंड के ग्राम क्षीरपानी में नवांकुर सखी हरियाली एवं कलश यात्रा का आयो‍जन किया गया। जिसमें उपस्थित जन समुदाय को पौधा वितरण कर पौधारोपण व हरियाली के महत्‍व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री बरकडे ने कहा कि पौधारोपण एवं जंगलों का संरक्षण भारतीय संस्कृति एवं मूल परंपरा में महत्पूर्ण स्थान रखता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर सभी को इस अभियान का लोकव्यापीकरण करना चाहिए। जन अभियान…

Read More

श्योपुर- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS द्वारा आज आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल का भ्रमण किया गया, इस दौरान उन्होने पूरे कराहल कस्बे का भ्रमण करते हुए विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूरे कस्बे में सडक किनारे मनरेगा मद से नालियां बनाई जायें, इसके साथ ही नलजल योजनाओं का संचालन बेहतर तरीके से किया जायें और नलो में टोटी लगाने के लिए ग्रामीणों को समझाइश दी जायें। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम श्री मनोज…

Read More

बड़वानी 25 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना (पीएमएएजीवाई) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य जनजातीय आबादी वाले गांवों को आदर्श गांव में बदलना है जिससे गाँवों का एकीकृत सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके। जिसके तहत गाँवों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों अर्थात् विद्यालय एवं छात्रावास, आंगनवाड़ी केंद्र, उचित मूल्य दुकान आदि का निर्माण हो सके। ग्राम पंचायत के सचिव, जीआरएस एवं सरपंच गुणवत्तायुक्त काम समय सीमा में पूर्ण कराएँ । साथ ही एई एवं जनपद पंचायत सीईओ मौके पर जाकर किए जा रहे कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण कर सतत मॉनीटरिंग रखे। उक्त…

Read More

जबलपुर, 25 जुलाई। किसानों को गुणवत्ता पूर्ण खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार जिले में कृषि आदान विक्रय प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी सिलसिले में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारियों ने आज शुक्रवार को विकासखंड सिहोरा के ग्राम जुझारी स्थित हनुमंत फर्टिलाइजर को लगातार कई दिनों से बंद रखने तथा निरीक्षण में सहयोग नहीं करने पर सील कर दिया गया है। उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने बताया कि क्षेत्र के किसानों से भी इस प्रतिष्ठान के लगातार बंद रहने की शिकायतें…

Read More

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आयोजित बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपायों के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्लैक स्पॉट, गति सीमा, यातायात नियमों का पालन, जागरूकता अभियान, सड़क निर्माण कार्यों के दौरान डायवर्सन मार्ग के संकेत, जेब्रा क्रॉसिंग, ब्रेकर तथा डिवाइडर सहित सड़क जागरूकता अभियान के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका, अपर कलेक्टर श्रीमती…

Read More