Author: Satyam Soni

उमरिया । पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने थाना कोतवाली जिला उमरिया के अपराध क्रमांक 191/23 धारा 420, 382, 34 भादावि के आरोपी कमाल पारधी , राजा पारधी, जागेष पारधी एवं हसीन पारधी निवासी हरदुआ थाना कुठला जिला कटनी पर 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। इनाम वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा ।

Read More

जबलपुर, 23 जुलाई। पनागर विधानसभा क्षेत्र की सीमा में शामिल जबलपुर शहर के चार नये मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का आज मंगलवार को लोकार्पण किया गया। पनागर विधायक श्री सुशील कुमार तिवारी इंदु ने इमलिया में आयोजित समारोह में इन चारों मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का एक साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाकर जिले में स्टॉप डायरिया सह दस्तक अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत भी की। समारोह में जिले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा भी उपस्थित थे। विधायक पनागर श्री सुशील कुमार तिवारी इंदु द्वारा नगर निगम जबलपुर के गुरु…

Read More

श्योपुर- मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने कहा है कि खरीफ 2025 के लिए किसानों को सुविधापूर्वक, व्यवस्थित ढंग से उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। यूरिया की मांग वाले जिलों में आगामी सात दिवस में प्राप्त होने वाले रैक और उर्वरक वितरण व्यवस्था संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। राज्य स्तर से उर्वरक व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, टैगिंग, मिस ब्रांडिंग, अवैध परिवहन पर कठोर कार्यवाही की जाए। विक्रय केन्द्रों पर कृषकों की अधिक भीड़ होने पर अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था कर विक्रय प्रक्रिया संचालित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने…

Read More

श्योपुर- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS द्वारा आज विजयपुर विकासखण्ड मुख्यालय स्थित एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया, इस दौरान एकीकृत विद्यालय अंतर्गत शामिल प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मैन्यू अनुसार एवं मानक मात्रा में मध्यान्ह भोजन प्रदाय नही करने पर अग्रसेन स्वसहायता समूह को हटाने की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर एसडीएम विजयपुर श्री अभिषेक मिश्रा, तहसीलदार श्रीमती रजनी बघेल एवं विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहें। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षाओं का अवलोकन किया गया, इसके साथ ही परिसर में उपलब्ध…

Read More

उमरिया- उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस के तहत प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज उमरिया में आयोजित किया गया कार्यक्रम। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर व्ही एस चंदेल ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य भावनात्मक और सामाजिक सरोकार की स्थिति है जिसके अंतर्गत व्यक्ति स्वयं की योग्यताओं को समझता है एवं रचनात्मक कार्य करता है और समाज के प्रति योगदान देने में सक्षम होता है । उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन कौशल के महत्व को बताते हुए बताया कि जीवन कौशल जागरूकता, सहानुभूति, रचनात्मक चिंतन,तनाव का सामना करना एवं भावनाओं का प्रबंध एवं निर्णय लेना एक कुशल जीवन कौशल एवं स्वस्थ मस्तिष्क व…

Read More

उमरिया । नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत उमरिया पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या के मार्गदर्शन पर एसडीओपी डॉ नागेंद्र प्रताप सिंह एवं कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मारवी की उपस्थिति में साई पैरामेडिकल कॉलेज उमरिया में नशे से दूरी है जरूरी जागरूकता कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन कर छात्र छात्राएं को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए।सभी ने नशा न करने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। एसडीओपी डॉ नागेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों से चर्चा की एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव,बचाव के उपाय और सहायता प्राप्त करने के साधनों…

Read More

पटना, 23 जुलाई। बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं संसद के गलियारों में घमासान वैसे-वैसे तेज होता जा रहा है। चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण अभियान में आज जो रिपोर्ट पेश की है उसके तहत 7.17 करोड़ लोगों के गणना फार्म प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही आयोग ने बताया कि मतदाता सूची की सत्यापन प्रक्रिया में अभी तक 20 लाख वोटर मृत पाए गए एवं 28 लाख वोटर ऐसे पाए गए जो अन्य विधानसभा क्षेत्र में जा चुके हैं। इसके साथ ही सात लाख वोटर ऐसे पाए गए जो दो-दो जगह पर मतदाता सूची में…

Read More

नई दिल्ली, 22 जुलाई। कांग्रेस पार्टी को दान में मिले 199 करोड़ रूपए पर आयकर में छूट मामले की अपील को आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण आईटीएटी ने खारिज करते हुए कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2017-18 की दाखिल आयकर में यह हवाला देते हुए छूट की मांग की थी कि राजनीतिक पार्टियों को मिली दान की राशि को टैक्स-फ्री किया जाए। जिसे इंकम टैक्स विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 13ए के तहत पार्टी को मिले 199 करोड़ रूपए को टैक्स से छूट के दावे को शून्य घोषित कर दिया। अस्सेसिंग अधिकारी…

Read More

दमोह, 22 जुलाई। आज बहुत ही खुशी का दिन है कि दमोह जिले को पेपरलेस मतदान के लिए चुना गया और यह हमारे जिले का ही नहीं, पूरे प्रदेश का पहला पेपरलेस मतदान है, जिसमें इंटरनेट का कोई उपयोग नहीं हो रहा है और सारा कुछ सॉफ्टवेयर बेस्ड है और मुझे देख करके बहुत खुशी हुई, यहाँ पर व्यवस्थाएँ काफी अच्छी की गई, एस.डी.एम राकेश सिंह मरकाम रिटर्निंग अधिकारी है और हमारे सीईओ जनपद पंचायत, एस.डी.ओ.पी पुलिस और सारे अधिकारी, कर्मचारियों की यह मेहनत का परिणाम है कि निर्वाचन बहुत अच्छे तरीके से हुआ। मैंने एजेंटों और मतदाता से बात…

Read More

जबलपुर, 22 जुलाई। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज अपर कलेक्‍टर श्री नाथूराम गोंड और अन्‍य अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 127 आवेदन दिये। जिसमें 95 नये आवेदन हैं तथा 32 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर राजस्‍व संबंधी, लड़ाई-झगड़ा, छात्रवृत्ति भुगतान, पानी, नाली निर्माण, आर्थिक सहायता, पीएम किसान योजना में नाम जोड़ने, किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, शिक्षा, समग्र आईडी, चिकित्‍सा सहायता, पेंशन, संबल राशि दिलाने, आवास योजना का लाभ दिलाने, बीपीएल कार्ड बनवाने आदि से संबंधित आवेदन थे।   

Read More