- बीकानेर हाउस में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया पौधारोपण; ‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया स्वागत
- गोण्डा – सभी तैयारी पूर्ण अंडर-17 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता शनिवार से शुरू,
- कौशल विकास के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना बोर्ड का मुख्य उद्देश्य: रामगोपाल सुथार
- गोण्डा – मां के नाम के साथ पिता के नाम पर भी लगायें पेड़-मंत्री
- गोण्डा – दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी ,केस दर्ज
- विश्व पर्यावरण दिवस पर बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- विश्व पर्यावरण दिवस: राजस्थान को हरित, स्वच्छ और जल संपन्न बनाने में हर नागरिक दे योगदान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- मुख्यमंत्री ने की विधायकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक, ‘हरियालो राजस्थान’ और ‘वंदे गंगा जल संरक्षण’ को सफल बनाने पर दिया जोर
Author: Satyam Soni
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह आज शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत इंजीनियरिंग छात्रावास गोकलपुर के परिसर में महारूद्र यज्ञ, पार्थिवशिवलिंग निर्माण एवं महारूद्राभिषेक से हुआ। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मंत्री श्री सिंह ने गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक में इंडियन कॉफी हाउस का लोकार्पण किया। आईसीएच के लोकार्पण अवसर पर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री अभिलाष पांडे और डॉ. जितेन्द्र जामदार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। लोकार्पण के बाद सभी ने शहीद स्मारक प्रांगण में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का…
“नमस्ते महोदय/महोदया, क्या आप व्यक्तिगत ऋण लेना चाहेंगे?” कभी दोपहर की झपकी के बीच, कभी सभा के समय, कभी मंदिर के बाहर, तो कभी वाहन चलाते समय — यह स्वर अब हमारे जीवन की अनिवार्य पृष्ठभूमि बन चुका है। यह मात्र एक स्वर नहीं, बल्कि एक कृत्रिम उत्पीड़न है — जो यह उद्घोष करता है कि हमारे नाम, दूरभाष अंक और आवश्यकताएं अब बाज़ार की संपत्ति बन चुकी हैं। जब सरकारें ‘डिजिटल भारत’ के नारे लगाती हैं, उसी समय निजी बैंक हमारे जीवन की शांति को किस्तों में बेचने आ जाते हैं। हमारा दूरभाष अंक इन्हें कौन देता है? यह…
कटनी – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव ने हरिजन बस्ती बस स्टैंड कटनी निवासी अंकित बाल्मीक पिता शंकर बाल्मीक उम्र 28 वर्ष के विरूद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आगामी 3 माह की अवधि तक प्रतिमाह की 1 से 16 तारीख को पुलिस थाना कोतवाली कटनी में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री यादव ने यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की है। अंकित बाल्मीक के विरूद्ध वर्ष 2015 से अब तक 7 प्रकरण दर्ज किये जा चुके हैं। जिनमें झगड़ा करना, अवैध रूप से पैसों…
सिहोरा विधायक श्री संतोष बरकड़े ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक अनोखा और सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने कुंडम विकासखंड अंतर्गत तिलसानी के शिवटेकरी में वन विभाग के साथ माँ के नाम पर एक पेड़ लगाकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू किया, जिसमें 4 हेक्टेयर भूमि पर 1600 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री बरकड़े ने कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है। वृक्षों से वायु शुद्धिकरण के साथ जल चक्र का संतुलन रहता है, जैव विविधता और भूमि संरक्षण में मदद मिलती है और मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है। इसके अलावा…
डी एच ई डब्ल्यू एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में नामांकन अभियान के अंतर्गत योजना की जानकारी दी गई एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत अखड़ार एवं वार्ड 4/5 उमरिया की समस्त महिलाओं को 181,1098,112, वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह निषेध, लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना आदि की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराया गया। साथ ही नशे से दूरी है जरूरी अभियान अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई।
वर्तमान समय में बरसात को दृष्टिगत रखते हुए जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डा के सी सोनी ने अस्पताल की रसोई का निरीक्षण किया एवं वहां पर बन रहे भोजन का स्वाद चखकर भोजन की गुणवत्ता परखी । उन्होने कहा कि मरीजों को पौष्टिक भोजन वितरित किया जाए इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरती जाए ।
एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व्दारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय प्रयास है । जिससे लोगो को अपनी मां के सम्मान में पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों को एक साथ जोड़ता है। वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं। सभी के लिए पौधारोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है।पेड़ ही जीवन है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं इसलिए जीवन के लिए हम सब…
वन परिक्षेत्र मानपुर के अंतर्गत बीट सेमरा, कम्पार्टमेंट क्रमांक पीएफ-387 की शासकीय वन भूमि पर अतिक्रमण कर जुताई की जा रही थी। फील्ड डायरेक्टर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के निर्देशन तथा उपसंचालक व उपमंडलाधिकारी मानपुर के निर्देशन में, वन परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर उपस्थित दो ट्रैक्टर कैल्टिवेटर सहित जब्त किए गए। जिन वाहनों को जप्त किया गया है उनमें एमपी 06 एए 8014 (आईसर) है । चालक का नाम उपेंद्र सिंह है । इसी तरह वाहन क्रमांक एमपी 06 एसी 2538 (जॉन डियर ) है । चालक का नाम पुरा सिंह है। उक्त अतिक्रमण राकेश…
मुख्यमंत्री संजीवीनी सिंगलटोला की जनअरोग्य समिति की प्रथम समीक्षा बैठक समिति के अध्यक्ष अमृतलाल यादव की अध्यक्षता में तथा संस्था के सचिव डॉ अनिल गुप्ता, उपसचिव डॉ प्रियंका गुप्ता, समिति के नोडल अधिकारी डॉ एस बी चौधरी जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ ऋचा गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ मुकुल तिवारी अन्य सदस्यगण तथा संस्थान के समस्त स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में क्लीनिक पर मानव संसाधन की आवश्यकता, आवश्यक उपकरण तथा संस्थान में आने वाले मरीजों की जाँच और समूचित उपचार की सुविधा मुहैया कराने, गर्भवती महिलाओं की जाँच, पंजीयन और उपचार के साथ साथ उनको…
उमरिया – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ व्ही एस चंदेल ने बताया कि उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तहत 22 जुलाई 2025 को पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय रणविजय प्रताप सिंह उमरिया में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें राज्य स्तर से प्रशिक्षित प्रशिक्षक एवं परामर्शदाता नर्सिंग अधिकारी के माध्यम से जागरूकता सत्र एवं स्क्रीनिंग किया जाएगा । प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय द्वारा शिविर में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को उपस्थित करने के निर्देश जितेंद्र कुमार नोडल अधिकारी उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम को दिए है ।
