Author: Satyam Soni

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जन सामुदाय,स्टॉफ को जनसंख्या नियंत्रण अभियान के सम्बन्ध में जानकारी दी गई एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत स्थाई /अस्थाई साधनों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम स्तर पर जागरूकता रैली संवाद करने हेतु आशा साथियों एवं गैर सरकारी संस्था दर्शाना महिला कल्याण समिति छतरपुर के कार्यकर्ताओं को अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर बुधराम राहंगडाले जिला समन्वयक , डॉ फिरोज खान मेडिकल ऑफिसर डॉ सुरेंद्र पटेल आरबीएसके,एस.पी कोल बीईई और…

Read More

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय उमरिया में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. अरविंद शाह बरकड़े ने कार्यक्रम के आरंभ में प्राचीनतम गुरु-शिष्य परंपरा की ऐतिहासिक झलक प्रस्तुत की गई, जिसमें बताया गया कि चिकित्सा विज्ञान की सर्वाेच्च प्रणाली आयुर्वेद का आरंभ स्वयं ब्रह्मा जी द्वारा किया गया, जिन्होंने ब्रह्म संहिता के माध्यम से चिकित्सा ज्ञान का सृजन किया। इस ज्ञान को आचार्यों, देवों और ऋषियों ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षित और विकसित किया। प्राचार्य डॉ. विमला मरावी ने अपने उद्बोधन में गुरु की भूमिका को एक धागे के रूप में वर्णित किया जो पीढ़ियों…

Read More

नेशनल लोक अदालत में न्यायिक प्रकरण,आपराधिक, सिविल, श्रम, मोटरयान दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण, कुटुंब न्यायालय में लंबित , प्रिलिटिगेशन के समझौता योग्यता प्रिलिटिगेशन के रूप में सभी बैंकों के प्रकरण, नगर पालिका समकेतिक कर एवं जलकर एवं विद्युत प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा । प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमरिया ने अधिवक्ताओे एवं जन मानस से अपील की है कि नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों को आपसी सुलह समझौता के माध्यम से निराकृत कराएं तथा आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाएं ।

Read More

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन 18 जुलाई को रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन में प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया गया है। मेले में निप्पोन मल्टीसर्विस हिरिंग, सागर मेन्युफेक्चेरिंग कंपनी, मोबाइल पे, भीलवाड़ा टेक्साटाईल कंपनी, वर्धमान यान मंडीदीप भोपाल, प्रगतिशील बायोटेक सतना, एस आई एस आई सुरक्षा गार्ड, एलआईसी उमरिया, रिलायंस निप्पोन तथा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी शामिल होगे। आवेदक अपने साथ पासपोर्ट साइज की फोटो साथ मे समस्त प्रमाण पत्रों की छायाप्रति लेकर रोजगार मेला मे उपस्थित हो। अधिक जानकारी के लिए 7869880800 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read More

ईरान – इज़राइल के बीच युद्धविराम के बाद पहली बार देश को संबोधित करते हुए खामेनेई ने कहा कि “इस्लामी गणराज्य ने अमेरिका को तमाचा मारा। खामेनेई ने कहा है कि यदि अमेरिका भविष्य में कोई हमला करता है तो ईरान मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करके जवाब देगा।खामेनेई का रिकॉर्डेड बयान सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित किया गया। पिछली बार की तरह वह इस बार भी एक अज्ञात स्थान से बोल रहे थे, जहां उनके पीछे एक भूरे रंग का पर्दा, एक ईरानी झंडा और उनके पूर्ववर्ती रूहोल्लाह खोमैनी की तस्वीर थी। उन्होंने आगे कहा, “यह…

Read More

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की दो दिन चली बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में तेजी से अनिश्चित होते वैश्विक परिदृश्य में एससीओ की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि समूह दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा है और वैश्विक आबादी का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा यहीं रहता है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में संयुक्त बयान नहीं अपनाया जा सका, क्योंकि आम सहमति नहीं बन सकी, खासकर आतंकवाद के मुद्दे पर। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता…

Read More

उमरिया । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), राजा बाबू सिंह के कुशल मार्गदर्शन में, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया के पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के निर्देशन में, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया में 39वा नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र 2025-26 संचालित किया जा रहा है , जिसमें 17 जून को प्रशिक्षुओं को प्रातः कालीन आउटडोर प्रशिक्षण के तहत पीटी एवं योग प्रशिक्षण दिया गया तत्पष्चात हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के तौर पर प्रधान आरक्षक ऋतुराज सिंह द्वारा हार्टफुलनेस योग अभ्यास कराया गया। द्वितीय सत्र में टीम गेम्स कराया गया । प्रशिक्षण में आज दिनांक की स्थिति में…

Read More

उमरिया । पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया में सहायक उप निरीक्षक इंडक्शन कोर्स 2025 के समापन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), राजा बाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के नवाचार की पहल एवं कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार उक्त प्रशिक्षण के प्रशिक्षुओं सहायक उप निरीक्षको द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रशिक्षुओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया । कार्यक्रम में संस्था प्रमुख मुकेश वैश्य पुलिस अधीक्षक पीटीएस उमरिया, उप पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) श्रीमती लवली सोनी, उप पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) श्री हिमांशु चौबे पीटीएस उमरिया एवं संस्था के अधिकारी/कर्मचारियो व प्रशिक्षण में आए शहडोल, बालाघाट एवं जबलपुर जोन…

Read More

उमरिया । अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि जिले में बीते 24 घंटे में 1.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जिसमें बांधवगढ़ में 4.8 मिमी, मानपुर में 1.2 मिमी, पाली में 1.8 मिमी, नौरोजाबाद में 1.2 मिमी, करकेली में 3.4 मिमी वर्षा , शामिल है । जिले में 1 जून से लेकर आज दिनांक तक 24.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जिसमें बांधवगढ़ में 29.2 मिमी, मानपुर में 12.5 मिमी, पाली में 17.2 मिमी, नौरोजाबाद में 18.2 मिमी, चंदिया में 33 मिमी, करकेली में 27.4 मिमी, बिलासपुर में 33.4 मिमी वर्षा शामिल है । जबकि गत वर्ष इसी…

Read More

उमरिया । नगर परिषद मानपुर की अध्यक्ष भारती सतीश सोनी , मुख्य नगर पालिका अधिकारी वार्ड पार्षद ,वार्ड क्रमांक नंबर 5 अतुल तिवारी ,, उपयंत्री प्रभुनाथ पटेल एवं विद्युत उपयंत्री सत्य प्रकाश कुंभकार एवं नगर परिषद के सहयोग से खेल मैदान स्टेडियम मानपुर वार्ड क्रमांक नंबर 5 में स्टेडियम के चारों तरफ स्ट्रीट लाइट एवं खेल मैदान में बैडमिंटन प्ले ग्राउंड का निर्माण किया व स्टेडियम के चारों तरफ दीवार की पुताई एवं बाल पेंटिंग का सुंदर दृश्य बनाया गया , जिसमें समस्त नगर वासी एवं ग्रामीण जन खेलों में उत्साह के साथ निकाय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा…

Read More