Author: Satyam Soni

उमरिया – कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता के निर्देशन में संभाग के तीनो जिलों में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु संभाग स्तरीय विशेष राजस्व अभियान चलाया गया। यह अभियान 20 अप्रैल से 20 मई 2025 तक एक माह संचालित किया गया। अभियान में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, डायवर्सन, नक्शा तरमीम, धारणाधिकार के तहत दर्ज प्रकरणों का निराकरण किया गया। अभियान के तहत शहडोल संभाग के तीनों जिलों में राजस्व प्रकारणों के निराकरण का प्रतिशत 58.24 रहा। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने राजस्व प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण हेतु इस अभियान को 20 जून 2025 तक निरंतर…

Read More

उमरिया- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व्दारा अमृत सरोवर, खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज, मनरेगा योजना के तहत प्रगतिरत कार्याे को पूर्ण कराया जा रहा है । उन्होने बताया कि करकेली विकासखंड में 19 मई तक की स्थिति में अमृत 5 लक्ष्य के विरूध्द 9 स्थलों का चयन किया गया है । जिसमें 4 की तकनीकी स्वीकृति , प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है तथा कार्य प्रारंभ है । मानपुर विकासखंड में 5 अमृत सरोवर लक्ष्य के विरूध्द 7 स्थलों का चयन किया गया है…

Read More

माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की सत्र 2024-25 हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के लिये पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र किये जाने की सुविधा। हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण छात्र अंक सुधार के लिये अथवा अनुत्तीर्ण छात्र उत्तीर्ण विषयों के अंक सुधार के लिये 25 मई 2025 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा में केवल अनुत्तीर्ण विषयों की द्वितीय परीक्षा के लिये 31 मई 2025 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।

Read More

उमरिया । मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” का लाभ मिलने से महिलाएं काफी खुश हैं। यह राषि महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है । करकेली विकासखंड के ग्राम नरवार 25 निवासी मोनिका नापित ने बताया कि उनके विपिन नापित प्रायवेट जाब करते है । उन्होने बताया कि मुख्य मंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्राप्त होने वाली राशि 1250 रूपये की राशि घर संचालन में काम आ रही है । उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन भैया हम बहनों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। हमारे मुख्यमंत्री जी बिना नागा के हर माह लाड़ली बहनों के खातों में…

Read More

उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 29 मई को करकेली विकासखंड के करकेली, बरही तथा उंचेहरा में कार्यक्रम आयोजित होगा । उन्होने बताया कि प्रातः 10 बजे से करकेली में, दोपहर 1 बजे से बरही में तथा सायं 4 बजे उंचेहरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया है । कार्यक्रम के लिए आर आर सिंह वैज्ञानिक, कमला मिंज, मस्त राम मरावी उद्यान, आशीष नायक मत्स्य, राजीव वासम पशुपालन विभाग, मेघा पाटिल कृषि अभियांत्रिकीय तथा पुरूर्षाेत्तम नंदा ए व्ही एफ ओ की ड्युटी लगाई गई है ।

Read More

उमरिया । जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 15 में भंडरी नदी में बोरी बंधान कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष भारती सोनी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष मानपुर ने कहा कि शासन की मंशानुरूप जल के संरक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे न केवल पर्यावरण सहेजा जा सकेगा, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित जल उपलब्ध कराया जा सकेगा। बोरी बंधान के बाद रूके हुए पानी का उपयोग पशु पक्षियों के साथ साथ आम जन भी कर…

Read More

उमरिया । साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले के दूर दराज से आये लोगों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों को संबंधित विभाग की ओर प्रेषित करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए । जनसुनवाई में मनोज मिश्रा ग्राम दमोय ने राशन दुकान से राशन दिलाने, जगदीश पटेल ग्राम असोढ़ ने भूमियों का हिस्सा बांट कराने, राजेश पुरोहित, गुलाबचंद , राज कुमार , सुरेश ग्राम रायपुर ने बिजली के तार चोरी करने वालो के विरूध्द कार्यवाही किए जाने, अरविंद कुमार निगम ग्राम बडछड ने भू राजस्व रिकार्ड में नाम सुधरवाने, नीलू साहू चंदिया ने राशन कार्ड…

Read More

उमरिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस बी चौधरी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर का भ्रमण कर लक्ष्य कार्यक्रम का अवलोकन किया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस बी चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत लक्ष्य कार्यक्रम (स्ंफेीलं च्तवहतंउ) का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में प्रसव के दौरान देखभाल की गुणवत्ता में सुधार करना है, जिससे मातृ और नवजात मृत्यु दर में कमी आए. यह कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को सुरक्षित और सम्मानजनक देखभाल प्रदान करता है. । लक्ष्य कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य मातृ और नवजात मृत्यु दर में कमी, प्रसव…

Read More

उमरिया । सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत संचालित 10 दिवसीय समर कैंप का समापन कार्यक्रम कैंप कम्युनिटी यूथ लीडर सुजल विश्वकर्मा द्वारा समुदाय में वार्ड नंबर 01 सूखा में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को जीवन कौशल, रचनात्मक गतिविधियाँ एवं टीमवर्क सिखाया गया। समर कैंप में 6 से 18 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। कैंप का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। सीवायएल ने अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाते हुए पूरे कैंप का आयोजन सफलतापूर्वक किया। बच्चों ने खेल, चित्रकला, समूह चर्चा और कहानी लेखन जैसी गतिविधियों में भाग लिया। जीवन कौशल के तहत निर्णय…

Read More

उमरिया । प्रदेश शासन के आव्हान पर उमरिया जिले मे भी जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है । अभियान के माध्यम से नदियों के घाटो की साफ सफाई की जा रही है , जिससे नदियों का स्वरूप बदल रहा है । जल गंगा संवर्धन अभियान जन अभियान बन गया है, अभियान में स्वमेव आम जन जुड़कर जल के महत्वन को समझ रहे है और जल को संरक्षित करने का संकल्प ले रहे है । जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम बरबसपुर स्थित डेंगरहा नाला में जिला प्रशासन व्दारा विगत दिवस बोरी बंधान…

Read More