Author: Satyam Soni

उमरिया । मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसिंहपुर पाली ने समाचार पत्र में प्रकाशित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में पीने के पानी का संकट के संबंध में वस्तु स्थिति मे बताया कि प्रभारी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शुभम साकेत के द्वारा बताया गया कि 2 दिन पूर्व आर ओ वाटर कूलर की मोटर बिजली का वोल्टेज ज्यादा होने से खराब हो गई थी जिसे रिपेयरिंग हेतु दिया गया था । मरीजों एवं अटेंडर के पानी पीने हेतु समस्या ना हो अस्पताल परिसर के कॉरिडोर में मटके रखे गए जो एक वैकल्पिक व्यवस्था थी। वाटर कूलर रिपेयरिंग उपरांत…

Read More

उमरिया । प्राचार्य बालक क्रीड़ा परिसर ने बताया कि वर्ष 2025-26 में बालक क्रीड़ा परिसर उमरिया (भरौला), जिला उमरिया में जनजातीय वर्ग के प्रवेश प्रक्रिया टैलेन्ट सर्च बैटरी टेस्ट एवं प्रतियोगिता के माध्यम से मिनी, जूनियर, सीनियर वर्गों में खिलाडी चयन कर पूर्ण किया जाना है। बालक क्रीड़ा परिसर उमरिया में विद्यार्थियों का प्रवेश संचालित खेल विधा बॉक्सिंग एवं हॉकी में विकास खण्ड एवं जिला स्तर पर शिविर आयोजित कर कक्षा 6वी से 9वी तक के विद्यार्थी खिलाडियो का चयन किया जाएगा। कक्षा 9वी के बाद के खिलाडी का चयन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खेल परिणाम के आधार पर…

Read More

उमरिया । जिला खनिज प्रतिष्ठान योजना के तहत पूर्व में स्वीकृत अधूरे कार्याे की समीक्षा, वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन , वर्ष 2025-26की वार्षिक कार्य योजना तैयार कराने के संबंध में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में बैठक 26 मई को टी एल बैठक पश्चात कलेक्टर सभागार में कार्यपालिका समिति की बैठक आयोजित की गई है ।

Read More

उमरिया – संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा अनुसूचित जाति विकास श्रीमती ऊषा सिंह ने बताया है कि वनाधिकार अधिनियम 2006 के संबंध में संभाग स्तरीय कार्यशाला 22 एवं 23 मई 2025 को रीवा में विंध्या रिट्रीट आरटीओ कार्यालय के पीछे रतहरा तिराहा रीवा में आयोजित की गई है। इस कार्यशाला में रीवा एवं शहडोल संभाग के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।

Read More

जबलपुर, 12 मई। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आज रविवार को सात्विक सेवा समिति, सक्षम महाकौशल प्रान्त, होटल एन्ड रेस्टोरेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं विशुद्ध हेल्थ केयर जनसेवा समिति के सहयोग से तिलहरी स्थित होटल विजन महल में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में 204 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक श्री अशोक रोहाणी ने किया। नगर निगम के अध्यक्ष श्री रिकुंज विज भी इस अवसर पर मौजूद थे। विधायक श्री रोहाणी ने पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना की और रक्तदाताओं का आभार…

Read More

उमरिया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा एस बी चौधरी ने नव निर्मित 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालाचुआ विकासखंड पाली का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने एक सप्ताह के भीतर विभाग को हैंडओव्हर करने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया । इस अवसर पर इंजीनियर जय श्री तथा सागर भंडारी उपस्थित रहे ।

Read More

उमरिया . अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा जिला उमरिया विकासखंड बिरसिंहपुर पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्सों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान कर नर्स दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने कहा कि चिकित्सकों के साथ हमारे नर्सिंग कर्मी कोरोना संक्रमण के समय लोगों की रक्षा में जी जान से जुटे रहे।नर्स कोरोना योद्धा के रूप में मानवता के सच्चे रक्षक रहे। नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। सेवा परमो धर्म के उद्देश्य से नर्स कार्य करती हैं। कोरोना के खिलाफ…

Read More

उमरिया – महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराने की दिशा में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मील का पत्थर साबित हो रहा है । वंदना पाल पूरे गांव के लिए कौशल एवं रोजगार के क्षेत्र में एक मिशाल बनी हुई है उन्हे देखकर स्व–सहायता समूह की दीदीयॉं अलग-अलग विषयों में कैडर के रूप में कार्य कर रही है। वंदना पाल ने बताया कि उनके पिता का नाम रामनरेश पाल है जो एसईसीएल में लोडर का काम करते थे। मां का नाम गीता पाल है जो गृहिणी थी। घर में दो बड़े भाई और एक बड़ी बहन है मैं घर…

Read More

उमरिया । नोडल प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं ने बताया कि जिले में संचालित समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थायओं आईटीआई सत्र में 2025-26 के लिए एमपी आनलाइन के अधिकृत कियोस्क, स्वयं व्दारा www.dsd.mp.gov.in के माध्यम से संस्थाओं में निर्धारित सीटो के विरूध्द 31 मई तक आवेदन किए जा सकते है । इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक पंजीयन, चाइस फिलिंग कर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु अवसर प्राप्त, कर सकते है ।

Read More

उमरिया – प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत रसोई ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु भारत सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गये हैं । विगत कुछ वर्षों में ऐसा देखने में आया है कि कुछ हितग्राहियों द्वारा गैस कनेक्शन लाभ प्राप्त करने के उपरांत एक भी एलपीजी रिफिल गैस का उठाव नहीं किया गया है जिससे उपरोक्त योजना के उद्देश्यए का लाभ उन तक नहीं पहुंच पा रहा है । जिला आपूर्ति अधिकारी बीएस परिहार ने बताया कि उमरिया जिले के प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के सभी हितग्राहियों को ढूंढ कर उनकी ईकेवायसी करवा…

Read More