- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वस्त्र क्षेत्र अभूतपूर्व प्रगति और बदलाव का साक्षी बना : गिरिराज सिंह
- डाक कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की
- बालखंडी नाथ में शिव महापुराण कथा का तीसरा दिन, पं. प्रदीप मिश्रा बोले- पृथ्वी सब कुछ सह सकती है, लेकिन मनुष्य के पाप नहीं।
- गोण्डा – सहकर्मी के उत्पीड़न से आक्रोशित सिविल डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ ने कमीश्नर को दिया ज्ञापन
- गोण्डा-12 घंटे से अंधेरे में कर्नलगंज,‘फीडर ठीक हो रहा’ कहकर टरकाते रहे कर्मी, ई-मेल से मचा हड़कंप
- गोण्डा – बाढ़ पूर्व तैयारी के मद्देनज़र हुआ मॉकड्रिल
- गोण्डा – विवाद का हुआ समाधान, राजस्व टीम ने किया सीमांकन
- गोण्डा – कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र को नवोदय और केन्द्रीय विद्यालय की मिली सौगात
Author: Satyam Soni
जबलपुर, 5 मई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाम मझौली पहुँचे और यहाँ भगवान विष्णु वराह के दर्शन किये। उन्होंने यहाँ विष्णु वराह मंदिर में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई भी इस अवसर पर उनके साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव मंडला जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से मझौली पहुँचे थे। मझौली स्थित खेल मैदान में बने अस्थाई हेलीपेड पर पहुँचने पर संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री…
जबलपुर, 5 मई। धर्मशास्त्र यूनिवर्सिटी जबलपुर के एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र रोहित सिंह को जबलपुर से दिल्ली तक एयर एंबुलेंस द्वारा सफलतापूर्वक शिफ्ट किया गया। रोहित सिंह 2 मई को कबड्डी खेलते समय गिरने से चोटग्रस्त हो गए थे, जिससे उनकी गर्दन की रीड की हड्डी C4 में फ्रैक्चर हुआ और स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव पड़ा। इसके कारण उनके दोनों पैर पैरालाइज्ड हो गए और हाथों की मांसपेशियों का पावर कम हो गया। तत्काल कार्रवाई और समन्वय – मरीज के पिता ने सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा से संपर्क किया, जिसके बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट करने का निर्णय…
उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में समस्त जिला प्रमुख अधिकारियो को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए है। निर्देश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी व्दारा कार्यालय में समस्त संकुल प्राचार्याे, प्राचार्याे को प्रकरणों के समयबध्द निराकरण हेतु निर्देश दिए गए । उन्होने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उनका निराकरण करना सुनिश्चित किया जाए।
उमरिया – भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सेवा भाव के उद्देश्य से कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के मार्गदर्शन पर नौराजाबाद पुलिस व युवा टीम उमरिया के द्वारा देवगमाखुर्द रैलवे फाटक के समीप निशुल्क प्याऊ जल का शुभारंभ किया गया।भीषण गर्मी में जहां पानी की कमी है, परंतु सड़क चौराहों पर मीठे पानी की प्याऊ लगाई जा रही हैं। वहीं प्याऊ लगाकर आम लोगों एवं राहगीरों को पानी पिलाया जा रहा है। पानी पिलाने का सिलसिला पूरी गर्मी माह तक चलता रहेगा। नौराजाबाद थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा में कहा है कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करना हमारा संकल्प है। इसके लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की डेयरी क्षेत्र में विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। सहकारी संघों के साथ निजी डेयरी संचालकों को भी आवश्यक कंसल्टेंसी उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए अन्य राज्यों की बेहतर नस्ल की गाय-भैंसों को प्रदेश में लाने और…
उमरिया । उप संचालक खनिज विभाग फरहद जहां ने समाचार पत्र में प्रकाशित शीर्षक उमरिया में एक ही ईटीपी से दो घाटों से रेत परिवहन, अवैध खनन पर फिर उठे सवाल , ग्राम चोरहा तहसील पाली की टीपी के बलबूते गोवर्दे सोन नदी घाट में किया जा रहा अवैध उत्खनन / जिम्मेदार खनिज विभाग मौन, ग्राम चोरहा तहसील पाली की टीपी के बलबूते कहीं और अवैध रेत उत्खनन के संबंध में वस्तु स्थिति के संदर्भ में बताया कि समाचार के सम्बन्ध में सहायक खनिज अधिकारी से जांच प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार शिकायती स्थल ग्राम गोवर्दे, नगर…
उमरिया । प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत सम्मेलन 7 मई को नियत है । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने आयोजित सम्मेलन को संपन्न कराने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करकेली को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है । नोडल अधिकारी व्दारा सम्मिलित होने वाले जोड़ो हेतु वधू को दिए जाने वाली प्रोत्साहन राशि एवं विवाह हेतु आवश्यक व्यवस्था शासन के निर्देशानुसार किया जाना सुनिश्चित करेंगी।
आकाश श्रीवास्तव द्वारा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में ओवर ग्राउंड वर्करों पर बड़ी कार्रवाई के बाद अब पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत जम्मू कश्मीर पुलिस आतंक के हमदर्दों पर कड़ा प्रहार कर रही है। पिछले दो दिनों में कश्मीर रीजन में 100 से ज्यादा आतंकवाद के समर्थक और हमदर्दों को गिरफ्तार किया गया है। पहलगाम में अटैक होने के बाद से ही सेना अलर्ट मोड पर है. पूरे 6 साल बाद आतंक के हमदर्दों पर कड़ा प्रहार किया गया है। पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत सुरक्षाबलों ने 100 से ज्यादा आतंकवाद के समर्थक और हमदर्दों…
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल को सेवानिवृति (रिटायर) नहीं किए जाने पर राज्य के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है जो संवैधानिक रूप से बगैर डीजीपी के ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को ही सेवानिवृति होने के बावजूद अनुराग गुप्ता किस हैसियत से डीजीपी के पद पर काम कर रहे हैं? जबकि राज्य सरकार को केंद्र सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार नहीं देते हुए हटाने का आदेश दे दिया था। ऐसे में झारखंड देश का पहला राज्य है…
धूप की तपती किरणों के बीच, खेतों में लहलहाती फसलों के बीच, मिट्टी की सौंधी गंध में रची-बसी एक कहानी जन्म लेती है। यह कहानी किसी बड़े शहर की भव्यता की नहीं, किसी महंगे मंडप की चकाचौंध की नहीं, बल्कि एक छोटे से किसान की है — जो अपने साधारण जीवन में असाधारण निर्णय लेकर समाज को आईना दिखाता है। यह कहानी है किसान राजेश की — जिन्होंने अपने छह संतानों की शादी एक साथ करवा कर न सिर्फ अपने परिवार को जोड़ा, बल्कि पूरे समाज को सादगी, प्रेम और समझदारी का पाठ भी पढ़ाया। राजेश का जीवन कोई राजकुमारों…
