Author: Satyam Soni

उमरिया । संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती कार्यक्रम का आयोजन बांधवगढ ताला में 25 अप्रैल को किया गया है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या (अधिकतम 100 व्यक्तियों के) निःशुल्क प्रवेश की अनुमति प्रधान वन संरक्षक (वन्यप्राणी) भोपाल द्वारा प्रदान की गयी है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि सेन समाज के आयोजित कार्यक्रम में कानून एवं शांति व्यवस्था व्यवस्था बनाये रखने के लिए टी.आर. नाग, अनुविभागीय दण्डाधिकारी मानपुर को अधिकृत किया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी मानपुर अपने स्तर से सहयोग हेतु अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाया जाकर कार्यक्रम सम्पन्न कराए जाने हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदायी रहेंगे।

Read More

हर साल हजारों एकड़ फसल आग में जलकर राख हो जाती है, जिससे किसानों की मेहनत, उम्मीदें और जीवन प्रभावित होते हैं। आग के मुख्य कारणों में बिजली की लचर व्यवस्था, मानवीय लापरवाही, आपसी दुश्मनी और जलवायु कारण शामिल हैं। सरकारी मुआवज़ा योजनाएं और फसल बीमा प्रक्रियाएं इतनी जटिल और असंवेदनशील हैं कि पीड़ित किसान को राहत नहीं, बल्कि और मानसिक पीड़ा मिलती है। लेख में तकनीक आधारित समाधान जैसे थर्मल सेंसर, फायर ब्रिगेड यूनिट, बिजली व्यवस्था का आधुनिकीकरण और किसानों की जागरूकता पर ज़ोर दिया गया है। फसल की आग केवल खेत नहीं जलाती, यह देश की खाद्य सुरक्षा…

Read More

  झारखंड के गिरिडीह में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से एक CA परीक्षार्थी बेटी और उसकी मां की मौत हो गई। 22 साल खुशी डालमिया हाल ही में CA परीक्षा देकर घर लौटी थीं। आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने में 7 घंटे से ज्यादा का समय लगा।बेटी खुशी डालमिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पूरी होने के बाद पूरा परिवार काफी खुश था। परिवार को पूरा विश्वास था कि उनकी बेटी का CA बनने का सपना पूरा हो जाएगा, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि यह सपना अधूरा ही रह जाएगा। मारवाड़ी मोहल्ला में स्थित…

Read More

बिहार में इस साल का आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर एनडीए गठबंधन की प्रमुख घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) ने भी कमर कस ली है। चुनाव के पहले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) अपने राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग करने जा रही है। इस मीटिंग में कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अनिल कुमार ने सोमवार को पटना में यह जानकारी दी है।इस साल के अंत में प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा अपनी तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने अगले महीने प्रदेश कार्यसमिति की…

Read More

उमरिय  – ग्रीष्म काल को दृष्टिगत रखते हुए उमरिया युवा टीम द्वारा पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।  गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। लोगों के लिए तो जगह-जगह प्याऊ व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल ही जाती है, लेकिन पक्षियों व पशुओं को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में लोगों की जिम्मेदारी है कि वे पक्षियों के लिए दाना व पानी की उचित व्यवस्था कर अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन करें। ताकि खुले आसमान और धूप…

Read More

झारखंड में बोकारो जिला के लुगूबुरु पहाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन में 8 नक्सलियों को ढेर किया है। इस मौके पर गृहमंत्रालय की तरफ से सुरक्षाबलों को बधाई दी गई। देश में नक्सलियों के खिलाफ लिए गए एक्शन पर गृहमंत्रालय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है। नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए चल रहे ऑपरेशन में आज सुरक्षाबलों को एक और अहम कामयाबी हासिल हुई। घटनास्थल से भारी…

Read More

बिहार के बक्सर जिले में 22 अप्रैल यानी मंगलवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किसान कल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे किसानों को काफी लाभ होगा। यह संवाद कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा किसानों की भागीदारी बढ़ानेए योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान निकालने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। बक्सर में 22 अप्रैल को बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किसान कल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर उन युवा किसानों को सम्मानित किया…

Read More

कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर सागर जिले में फर्जी, झोलाछाप डॉक्टर सहित अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज खुरई में एसडीएम श्री मनोज चौरसिया द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लीनिक सील की गई_ क्लीनिक श्रीमती प्रीति अहिरवार उर्फ प्रीति शुक्ल पति नंदलाल अहिरवार द्वारा संचालित की जा रही थी जिसमें बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाईयां पाईं गईं। क्लीनिक सील कर एफ आई आर की जा रही है।

Read More

जबलपुर – लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रानी दुर्गावती वार्ड के आजाद नगर और सरदार वल्‍लभ भाई पटेल वार्ड में सिद्धनाथ मंदिर पर चौपाल कर विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समुचित निराकरण करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सिंह ने इस दौरान क्षेत्र में किये विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि जनहित के और भी कार्य होंगे। लोगों ने ज्यादातर पानी, सड़क, नाली व साफ-सफाई सुनिश्चितता करने का आग्रह किया। मंत्री श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मौके…

Read More

नरसिंहपुर – कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिले की ग्राम पंचायत भुगवारा व सासबहू का निरीक्षण कर ई- केवायसी, फार्मर आईडी सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों की फार्मर आईडी की जानकारी लेते हुए ग्राम पंचायत भुगवारा के सचिव ने बताया कि यहां 80 प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। कलेक्टर ने कहा कि शेष किसानों की फार्मर आईडी का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये, जिससे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और अन्य योजनाओं का…

Read More