Author: Satyam Soni

उमरिया – जल गंगा संवर्धन अभियान अब जन अभियान बन गया है , जिसमें हर वर्ग , समुदाय के लोग , जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाएं, समाजसेवी अभियान मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जल को संरक्षित करने का बीड़ा उठा रहे है एवं जल ही जीवन है, का संदेश दे रहे है । ग्राम बचहा विकासखंड मानपुर में नवांकुर संस्था बचहा ने नवाचार करते हुए विवाह के निमंत्रण के साथ जल संरक्षण का संदेश भेजने का कार्य किया है । ग्राम बचहा के भूतपर्व सरपंच कमला प्रसाद जायसवाल ने अपनी बेटी सुधा जायसवाल के विवाह के निमंत्रण में जल है…

Read More

उमरिया । प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार शासकीय विभाग के कार्यालयों में अब पेपर लेस कामकाज की शुरुआत हो गई है,जिसकी तैयारी एवं आवश्यक जानकारी हेतु जिला पंचायत के सभागार में बाबुओं, कम्प्यूटर ऑपरेटरों को ई ऑफिस दक्षता का प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम की उपस्थिति में आयोजित किया गया । प्रशिक्षण जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं ई गर्वनेंस मैनेजर व्दारा दिया गया । प्रशिक्षण में पोर्टल में काम काज से संबंधित एक लघु फिल्म का प्रसारण किया गया । शासकीय विभागों में अति आवश्यक निर्देशों का पालन ऑनलाइन या मेल के माध्यम से होता था…

Read More

उमरिया – प्रदेश के मुख्यंमंत्री डा मोहन यादव ने ग्राम टिकरवारा जिला मंडला से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 56.68 लाख हितग्राहियों के खाते मे 340 करोड़ रूपये अंतरित किए । जिले के 56416 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में तीन करोड़ 38 लाख 76 हजार रूपये की राशि अंतरित हुई । कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उमरिया जिले के कलेक्टर सभागार में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास उमरिया अंजू पोर्ते, कंचन तिवारी, लाड़ली बहने उपस्थित रही।

Read More

उमरिया । उमरिया जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। अभियान के तहत जल स्रोतों के संवर्धन और संरक्षण के लिये विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान में जनभागीदारी से जल संरक्षण का संकल्प साकार हो रहा है। प्राचीन जल संरचनाओं का जीर्णाेद्धार और नवीन जल संरचनाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम कठार स्थित तालाब के जीर्णाेध्दार हेतु श्रमदान किया गया। सीईओ जनपद पंचायत मानपुर ने कहा कि तालाब के जीर्णाेध्दार होने से बारिश के दिनों में अधिक पानी एकत्रित होगा…

Read More

उमरिया । प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत करकेली विकासखंड के अमड़ी मे प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना 2.0 के तहत परियोजना क्रमांक 2 मे वाटर शेड महोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में एक करोड़ 57 लाख 77 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण के साथ ही 26 लाख 51 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वाटर शेड के डी पी ओ जीतेन्द्र मिश्रा ने बताया कि वाटर शेड विकास परियोजना क्रमांक 2 के माध्यम से…

Read More

झारखंड के प्रमुख राजनीतिक दल झामुमो (JMM) का 13 वां महाधिवेशन आज (सोमवार) से शुरू हुआ। राज्य की प्रमुख सत्ताधारी पार्टी का ये दो दिवसीय महाधिवेशन बेहद खास होने जा रहा है। पहली बार महाधिवेशन में केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी के सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बजाय राज्य के मुख्यमंत्री और वर्तमान में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के हाथों में JMM की कमान सौपने की तैयारी है। जिसके बाद पार्टी की कमान सीएम सोरेन के हाथों में होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने के कारण, महाधिवेशन में पार्टी हेमंत सोरेन को…

Read More

बिहार में मत्स्य पालन को वैज्ञानिक ढंग से संचालित करके इस व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य के मत्स्य विभाग ने पालकों से अप्रैल में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग के निदेशक ने कहा कि गर्मी की शुरुआत के साथ तालाबों की साफ-सफाई जरूरी है ताकि मछलियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। मछलियों की उचित देखभाल करते हुए तालाब में ऑक्सीजन की मात्रा बनाए रखने के उपाय किए जाएं, ताकि उनके विकास में कोई बाधा न आए। मत्स्य विभाग के निदेशक ने कहा कि मछली पालन के लिए अप्रैल का महीना बेहद महत्वपूर्ण समय होता…

Read More

उमरिया. जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर के सी सोनी ने अस्पताल स्थित किचन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन को खाकर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किचन में साफ सफाई बनाये रखे, एवं निर्धारित मीनू के आधार पर ही मरीजो को भोजन उपलब्ध कराए। हर मरीज को शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो, ताकि मरीजो का स्वास्थ्य ठीक रहे।

Read More

उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में जल की एक -एक बूंद को सहेजने ग्राम पंचायतों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदियों, तालाबों , कुओं की साफ सफाई के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। अभियान के तहत सगरा तालाब पाली में साफ सफाई की गई, एवं लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में रविन्द्र शुक्ला जिला समन्वयक जन अभियान परिषद एवं ब्लॉक समन्वयक पुष्पा टेकाम, नगर विकास प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्था से अजय चौधरी , मेंटर्स संजय कुमार साहू,उषा प्रजापति एवं सहयोगी छात्र नागेंद्र सिंह, रामनारायण, वैशाली सिंह, संजना सिंह,अर्चना उपाध्याय आशीष साहू…

Read More

उमरिया। जनपद पंचायत करकेली , जो मध्यप्रदेश के उमरिया जिले का एक प्रमुख विकासखंड है, ने एक बार फिर साबित किया है कि यदि इच्छाशक्ति हो और नेतृत्व स्पष्ट हो, तो ग्रामीण विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY 2.0)के अंतर्गत आयोजित वाटरशेड महोत्सव 2025 इसी दिशा में एक ऐतिहासिक पहल रही। कार्यक्रम में विधायक शिवनारायण सिंह, कलेक्टर धरणेन्द्र जैन , जनप्रतिनिधि आशुतोष अग्रवाल , जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कई सरपंच, जनप्रतिनिध , किसान, पंचायत प्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह, युवा, छात्र-छात्राएं, और स्थानीय जन मौजूद रहे। विधायक शिव नारायण सिंह ने कहा “जल ही…

Read More