Author: Satyam Soni

उमरिया – कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड उमरिया का निर्धारित रोस्टर अनुसार संभागीय सेनानी होमगार्ड संभाग शहडोल एम के पंद्रे द्वारा कार्यालय निरीक्षण किया गया । इस दौरान कार्यालय के समस्त पंजियों एवं रजिस्टरों परेड , बचाव किट का निरीक्षण किया गया। किट में पाई गई कमियों को दुरूस्त करनें के निद्रेश दिए गए । वाहन के निरीक्षण के दौरान उन्होने सभी वाहनों को चालू हालत में रखने तथा दुरूस्त रखने की बात कही। बाढ़ आपदा उपकरणों के निरीक्षण के दौरान सभी आपदा उपकरणों को चलवा कर देखा गया । निरीक्षण के पश्चात सैनिक सम्मेलन में सैनिकों की समस्याओं को सुना…

Read More

उमरिया – कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने उमरिया जिले के तहसील कार्यालय पाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने राजस्व प्रकरणों के निरीक्षण के दौरान प्रवाचक शैलेन्द्र दुबे द्वारा दस्तावेजों का संधारण ,आर्डर शीट में कमी,प्रकरण की विस्तृत जानकारी न होने, समाधानकारक उत्तर न देना ,समय पर प्रकरण को पंजीकृत न करना ,पेशी की तारीख न दर्ज होने सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रभारी तहसीलदार पाली सनथ सिंह एवं वृत्त पाली के नायब तहसीलदार डी एस मरावी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा राजस्व…

Read More

उमरिया । जिला आपूर्ति अधिकारी बी एस परिहार ने बताया कि दीन दयाल अन्त्योदय रसोई योजना के तहत माह अप्रैल 2025 हेतु खाद्यान्न गेहूं, चावल का आवंटन प्राप्त हुआ है जिसमें उमरिया जिले के लिए 350 लोगों के लिए 16.80 क्विटल गेहूं, 4.20 क्विटल फोर्टीफाईड चावल शामिल है । रसोईयों की संख्या 2 है । उमरिया जिले को खाद्यान्न का आवंटन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग व्दारा निर्धारित मापदंड प्रति व्यक्ति प्रति दिन 160 ग्राम गेहूं एवं 40 ग्राम फोर्टीफाईड चावल की मात्रानुसार आवंटन जारी किया गया है। जिले की नगरीय निकायो के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उमरिया, पाली से…

Read More

उमरिया – प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना कॉर्पाेरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत के शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान कर रोजगारपरक बनाना है। यह कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न क्षेत्र में वास्तविक जीवन के व्यावसायिक वातावरण से अवगत करवाता है जिससे उन्हे व्यावहारिक कौशल एवं कार्य अनुभव प्राप्त करने में मदद मिले। साथ ही इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक एवं प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण एवं नियमित रोजगार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करने का अवसर प्राप्त…

Read More

उमरिया। प्राचार्य लेखा प्रशिक्षण शाला प्रकाश व्दिवेदी ने बताया कि लेखा प्रशिक्षण का नियमित सत्र 1 अप्रैल से 15 जून तक चलेगा, इसके लिए आवेदन 26 मार्च तक लेखा प्रशिक्षण शाला रीवा में जमा किए जा सकते है। प्रशिक्षण में वही लिपिक वर्ग कर्मचारी शामिल हो सकेगे जिनकी सेवा नियमित रूप से एक वर्ष या उससे अधिक हो। मप्र शासन वित्त विभाग के नवीन विभागीय परीक्षाओ की व्यवस्थाओ विषयक अनुसार पात्र हो। लेखा प्रशिक्षण शाला में प्रवेश एवं परीक्षा तथा अग्रिम वेतन वृध्दि के संबंध में शासन व्दारा समय समय पर जारी नियम, निर्देश मान्य होगे।

Read More

उमरिया। जिला रोजगार अधिकारी अंबिकेश प्रताप सिंह ने बताया कि रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन उमरिया में 21 मार्च को संगम रोजगार मेले का आयोजन प्रातः10.30 बजे से किया गया है । मेले में एलआईसी उमरिया, रिलाइंस निप्पन, प्रगतिशील बायोटेक, ग्रेट आग्रेनिक , डायमंड प्राइवेट लिमिटेड, आईटीआई उमरिया, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा वर्धमान मंडीदीप भोपाल की कंपनी भाग लेगी।

Read More

उमरिया । भर्ती कार्यालय जबलपुर मध्ययप्रदेश के 15 जिलो रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मउगंज, मंडला, अनूपपुर, डिंडौरी, सिवनी , बालाघाट और मैहर से भारतीय सेना भर्ती के लिए महिला एवं पुरूष उम्मीदवार 10 अप्रैल 2025 तक भारतीय सेना की वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। आनलाइन पंजीकरण अग्निवीर और नियमित कैडर की सभी श्रेणियो जैसे धार्मिक शिक्षक, नर्सिग, सहायक, नर्सिग सहायक पशु चिकित्सा , सिपाही फार्मा और हवलदार सर्वेयर आटोमेटेड कार्टाेग्राफर के लिए होगा ।

Read More

उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि तृतीय चरण में 31 मार्च तक प्रदेश के समस्त जिलो, संभागों में पूर्णतः ई आफिस कार्य प्रणाली लागू की जानी है, जिसके परिपालन में उमरिया जिले में भी निर्धारित तिथि में ई आफिस परियोजना का सुचारू रूप से क्रियान्वमयन किया जाना है। इस हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एन आईसी उमरिया को परियोजना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है साथ ही ई आफिस का प्रशिक्षण प्रदाय किए जाने हेतु मास्टर ट्रेनर्स की टीम गठित की गई है जिनके व्दारा कार्यालय प्रमुखों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रथम दिन…

Read More

उमरिया । परियोजना संचालक आत्मा संग्राम सिह मरावी ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना कोदो कुटकी उत्पादन वृद्धि एवं मूल संवर्धन योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 में दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेला एवं कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन 22 मार्च एवं 23 मार्च को कृषि उपज मण्डी प्रांगण में आयोजित किया गया है। जिले के समस्त अन्नदाता कृषक बंधुओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर खेती किसानी को लाभ का धंधा बनावें। कृषि विज्ञान मेला में कृषि, उद्यानिकी,…

Read More

उमरिया – कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में जिले के समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए है कि वित्तीय वर्ष अंतर्गत उनके विभाग व्दारा संचालित विभिन्न योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। आपने कहा कि जिन विभागों व्दारा हितग्राही मूलक योजनाओं तथा स्वरोजगार योजनाओं का संचालन किया जाता है, उनके भी भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य प्राप्त करें । बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ कमलेश नीरज, एसडीएम मानपुर टी आर नाग, एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले, सहित जिला…

Read More