- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने भारत के जलवायु नेतृत्व, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार और वैश्विक आर्थिक भागीदारी पर प्रकाश डाला
- सीईईडब्ल्यू का “क्रेविस’, भारत के योजना निर्माण के तरीके को बदल सकता है: पीयूष गोयल
- गोण्डा – कर्नलगंज में ज्वेलर्स से लाखों की लूट,
- कम लागत और पारदर्शी प्रक्रिया से बढ़ा निवेशकों का भरोसा: रीको प्रत्यक्ष आवंटन योजना का दसवां चरण 1 मई से
- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की शिष्टाचार भेंट
- राजस्थान कैडर को मिले 2025 बैच के 7 नए आईएएस; मुख्य सचिव ने ‘मैक्सिमम गवर्नेंस’ का दिया मंत्र
- पशुपालन के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित: विकास सीताराम भाले
- बिचून में विकास और आस्था का टकराव: एक तरफ जयपुर डेयरी का 540 करोड़ का प्रोजेक्ट, दूसरी तरफ भैराणा धाम बचाने के लिए संतों का ‘अग्नि-तप’
Author: Satyam Soni
उमरिया । मप्र बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिध्दांतों के नियम के तहत उमरिया जिले में उप खंड स्तर से स्थावर संपत्तियों के पुनरीक्षित बाजार मूल्य वृध्दि प्रस्ताव का कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में संपन्न जिला मूल्यांकन समिति व्दारा अनुमोदन कर दिया गया है । बैठक में वन मंडलाधिकारी विवेक सिंह, एसडीएम बांधवगढ कमलेश नीरज, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण जी आर गायकवाड, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दिनेश मर्सकोले, नगर पालिका उमरिया के प्रतिनिधि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे । जिला पंजीयक एवं जिला संयोजक पंकज कोरी ने बताया कि पंजीबध्द दस्तावेजों जहां अधिक बाजार…
उमरिया – जन शिक्षा केन्द्र उमरिया बकेली के प्रभारी मनीलाल द्वारा बांधवगढ़ नेशनल पार्क में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बमेरा और शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसेरू विद्यालय के बच्चों को भ्रमण कराया गया । भ्रमण के दौरान बच्चों को जन शिक्षा केंद्र उमरिया बकेली द्वारा वन के वन्य जीवों के बारे में बताया गया । बच्चों को हिरण, नीलगाय, सांभर, चीतल ,मोर जंगली भैसा , दिखाया गया जिससे सभी बच्चों में बहुत उत्साह था । इस अवसर पर रेंजर अर्पित मेराल , वन परिक्षेत्र अधिकारी पतौर , वन रक्षक वीरेंद्र पटेल, प्रधानाध्यापक बमेरा शोभनाथ प्रजापति, प्रधानाध्यापक प्रियांशी झारिया, अनिता सिंह,देव…
उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि जन जातीय क्षेत्र के समुचित विकास , अधोसंरचनात्मक सुविधाएं उपलब्ध करानें की दिशा में भारत सरकार व्दारा अभिनव पहल कर धरती आबा कार्यक्रम क्रियान्वित की जा रही है । योजना का उद्देश्य जन जातीय वर्ग के लोगों को मूल भूत सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, आवागमन मार्ग, बिजली, शुध्द पेयजल, पषु पालन, कृषि, मत्स्य पालन, उद्यानिकी , आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी । साथ ही जन जातीय संस्कृति , कला तथा उनके व्यंजनों को संरक्षित एवं सवंर्धित किया जाएगा । सभी विभागीय अधिकारी इस दिशा में प्रयास…
उमरिया। होली का पर्व तथा ईद उल फितर का पर्व मनाने हेतु अमरपुर चौकी में शांति समिति की बैठक सपन्न हुई । बैठक में अमरपुर चौकी प्रभारी सत्यदेव यादव एवं शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से होली एवं ईद उल फितर का त्यौंहार आपसी भाईचारे के साथ मनानें की अपील की । आपने कहा कि होलिका दहन खंभों के नीचे नही करें । होलिका दहन के लिए हरे भरे वृक्षों को नही काटे, बल्कि कंडों की होलिका जलाएं । जबरन किसी पर रंग नही डाले। होलिका दहन के लिए जबरन चंदा वसूली नही करें।
उमरिया । भारत निर्वाचन आयोग ने कानूनी ढांचे के अंतर्गत चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाने के लिए पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। आयोग ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से ईआरओ, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय स्तर पर अनिराकृत प्रकरणों की 30 अप्रैल, 2025 तक जानकारी मांगी है। आयोग ने इस संबंध में राजनीतिक दलों को व्यक्तिगत रूप से पत्र भी जारी किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक सम्मेलन किया गया था। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन…
9 मार्च। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्राफी अपने नाम की। टीम इंडिया ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्राफी पर जीत हासिल की है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट करारी हार दी। ज्ञात हो कि लगभग नौ महीने पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने टी-20 वल्र्ड का खिताब अपने नाम कर सबसे ज्यादा बार ट्राफी जीतने का रिकार्ड भी बनाया।टीम इंडिया को इस फाइनल…
उमरिया, 8 मार्च। हर साल दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जाता है। नारी शक्ति को आगे बढ़ने उनकी उपलब्धियों को गिनाने, उन्हें सशक्त बनाने के लिए ही इस दिन की शुरुआत की गई जैसे कि आज महिला के अधिकारों की बात करे तो देश के साथ विदेशों में भी महिला के द्वारा किए जा रहे कार्य चाहे वह देश के विकास से जुड़ी हो या सेना के रूप में सुरक्षा की हो या पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक के सफलता में महिला का नाम एक बढ़ती संख्या से जुड़ते जा रहे है । उमरिया जिला में टाइगर रिजर्व बांधवगढ़ प्रबंधन…
जबलपुर, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तरंग ऑडोटोरियम रामपुर में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) की मातृशक्तियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यालय जबलपुर स्थित सभी नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने की। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मंजीत सिंह, जबलपुर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय मिश्रा एवं प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉक्टर सारिका दुबे थी। मध्यप्रदेश पूर्व…
जबलपुर, 8 मार्च। कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आज राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने राजस्व वसूली, नक्शा बटांकन, आधार से आरओआर लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री, बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, धारणाधिकार तथा आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि राजस्व के कार्यों में प्रगति लायें, इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके साथ ही कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें और उनका निराकरण करें। प्रकरणों के निराकरण से जिले की रैंकिंग में सुधार होगी। इस दौरान कलेक्टर श्री सक्सेना ने एक-एक प्रकरणों…
भोपाल, 8 मार्च। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कुशाभाउ ठाकरे हॉल भोपाल से प्रदेश की 1.27 करोड लाड़ली बहनों के खाते मे 1552.73 करोड रूपये अंतरित की। उमरिया जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 109726 बहनों के खाते में 13 करोड़ 38 लाख 55, 100 रूपये अंतरित हुए। जिसका सीधा प्रसारण उमरिया जिले के सामुदायिक भवन में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, कलेक्टर की धर्मपत्नी सीमा जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुज्ञा पटेल, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं…
