- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वस्त्र क्षेत्र अभूतपूर्व प्रगति और बदलाव का साक्षी बना : गिरिराज सिंह
- डाक कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की
- बालखंडी नाथ में शिव महापुराण कथा का तीसरा दिन, पं. प्रदीप मिश्रा बोले- पृथ्वी सब कुछ सह सकती है, लेकिन मनुष्य के पाप नहीं।
- गोण्डा – सहकर्मी के उत्पीड़न से आक्रोशित सिविल डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ ने कमीश्नर को दिया ज्ञापन
- गोण्डा-12 घंटे से अंधेरे में कर्नलगंज,‘फीडर ठीक हो रहा’ कहकर टरकाते रहे कर्मी, ई-मेल से मचा हड़कंप
- गोण्डा – बाढ़ पूर्व तैयारी के मद्देनज़र हुआ मॉकड्रिल
- गोण्डा – विवाद का हुआ समाधान, राजस्व टीम ने किया सीमांकन
- गोण्डा – कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र को नवोदय और केन्द्रीय विद्यालय की मिली सौगात
Author: Satyam Soni
उमरिया । प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 8 मार्च को प्रातः 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे हॉल भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तावित है । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को माह मार्च 2025 की अनुदान राशि का वितरण भी किया जाएगा । कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकॉस्ट के माध्यम से किया जाएगा । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम सामुदायिक भवन उमरिया में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है ।
उमरिया । पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने थाना पाली के अपराध क्रमांक 95/25 धारा 137 (2) बी एन एस के आरोपी पर पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। ईनाम वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक उमरिया का अंतिम निर्णय होगा।
उमरिया । नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को जिला न्यायालय उमरिया एवं सिविल न्यायालय बीरसिंहपुर पाली/मानपुर में नेषनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रथम जिला न्यायाधीष द्वारा कुल 12 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया है। नेषनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला न्यायालय उमरिया में 09 खण्डपीठ, सिविल न्यायालय बीरसिंहपुर पाली में 02 खण्डपीठ एवं सिविल न्यायालय मानपुर में 01 खण्डपीठों का गठन किया गया है। जिला न्यायालय उमरिया में न्यायिक अधिकारीगण क्रमश अरूण प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीष, कुटुम्ब न्यायालय, दीपक कुमार अग्रवाल,…
उमरिया, 7 मार्च । उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में चना, मसूर एवं सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए जिले में पंजीयन का कार्य 20 फरवरी 2025 से प्रारंभ हो गया है। जो कि 10 मार्च 2025 तक चलेगा। भारत सरकार द्वारा रबी वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) के लिए औसत अच्छी गुणवत्ता (एफ.ए.क्यू.) के चना, मसूर एवं राई-सरसों का समर्थन मूल्य क्रमशः रूपये 5650 प्रति क्विंटल, रु. 6700 प्रति क्विंटल, तथा रूपये 5950 प्रति क्विंटल, घोषित किया गया है। मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय…
उमरिया . मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह की अध्यक्षता में जनपद पंचायत मानपुर में निर्माण कार्याे की समीक्षा की । समीक्षा के दौरान पाया गया कि संतोष सिंह उपयंत्री (संविदा) सेक्टर इंदवार की प्रगति में कार्यकारी एजेन्सी ग्राम पंचायतों द्वारा कई निर्माण कार्य कराये जा चुके है किन्तु दो वर्ष व्यतीत होने के बावजूद भी उपयंत्री द्वारा कार्याे का मूल्यांकन नहीं किया गया है एवं मूल्यांकन पंजी अपने पास रखे हुए है । जिस पर सीईओ जिला पंचायत ने संतोष सिंह उपयंत्री सेक्टर इंदवार को तत्काल प्रभाव से सेक्टर से पृथक करते हुए संविदा सेवा शर्ताे के अनुसार…
उमरिया – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा एस बी चौधरी द्वारा गत दिवस ग्राम बड़ेरी, बरबसपुर उप स्वाथ्य केंद्र उप स्वाथ्य केंद्र रोहनिया व निर्माणाधीन, पी एच सी रोहनिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निरोगी काया , दस्तक अभियान व अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित कर्मचारियों को समय पर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम रोहनिया,बरबसपुर में 0-5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए पिलाया गया।
उमरिया- वर्तमान विज्ञान और टेक्नोलॉजी के युग में मोबाइल फ्रॉड ,डिजिटल अरेस्ट बैंकिंग फ्रॉड इत्यादि समस्याएं लगातार विकराल रूप ले रहे हैं । छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए साइबर सुरक्षा पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सी बी सौदिया के निर्देशन में उमरिया जिले के साइबर सुरक्षा प्रभारी ब्रजकिशोर गर्ग सहायक उप निरीक्षक एवं शिशिर प्रभात त्रिपाठी साइबर क्राइम विभाग के द्वारा छात्र-छात्राओं को मोबाइल फ्रॉड की सोशल मीडिया ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी प्रदान की गई । फोन पर दी जाने वाली डिजिटल अरेस्ट , बैंकिंग क्षेत्र में होने वाले अपराधों की…
उमरिया– परिक्षेत्र मानपुर बफर की बीट माला के कक्ष क्रमांक पीएफ 349 में वन गस्ती के दौरान एक मृत तेंदुआ पाया गया। मौके की घेराबंदी कर सक्षम अधिकारियों द्वारा डॉग स्क्वायड एवं मेटल डिटेक्टर की सहायता के जाँच की गई। आसपास घूमने पर तेंदुआ एवं बाघ के पग मार्क पास के नाले से पाए गए । प्रथम दृष्टया मौत का करण दूसरे नासाहारी वन्यप्राणी से संघर्ष प्रतीत हो रहा है । पोस्टमार्टम पश्चात विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी एवं आगामी कार्यवाही की जाएगी ।
उमरिया। डिप्टी कलेक्टर एवं सीईओ जनपद पंचायत करकेली हरनीत कौर कलसी ने गत दिवस करकेली विकासखण्ड के ग्राम महरोई एवं किरनताल कला में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्याे का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होेनें आँगनवाड़ी भवन, आवास एवं अन्य कार्यों निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में किया जाए । निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरती जाए । निरीक्षण के दौरान खंड स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
उमरिया । परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन मे जिला परिवहन अधिकारी उमारिया द्वारा गत दिवस वाहन क्रमांक एमपी 54 पी 0249 बस को ताला मानपुर मार्ग पर बिना टैक्स बिना परमिट, बिना फिटनेस एवं बिना प्रदूषण वैध दस्तावेजों के संचालित होने जप्त कर थाना कोतवाली उमारिया मे सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इसके साथ ही 85 वाहनों को चेक किया गया जिसमे 13 वाहनों पर बिना प्रदूषण, बिना फिटनेस, बिना परमिट, 1 ओवरलोड वाहन पर चालानी कार्यवाही कर 71500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया, एवं 1 बस वाहन से बकाया टैक्स के रूप में 174336 रुपये का…
