- 136वीं ‘मन की बात’: संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कार्यकर्ताओं संग सुना संबोधन; कहा— “यह कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी प्रेरणा का स्रोत”
- कारगिल विजय दिवस पर राजस्थान विधानसभा में शहीदों को नमन: अमर जवान ज्योति और शौर्य वाटिका में दी गई पुष्पांजलि
- राजस्थान विधानसभा में पश्चिम बंगाल अध्यक्ष रथीन्द्र बोस का दौरा: वासुदेव देवनानी के साथ संसदीय परंपराओं और नवाचारों पर हुई विस्तृत चर्चा
- सत्संग आत्मजागरण, संस्कार और जीवन मूल्यों के संवर्धन का सशक्त माध्यम: राज्यपाल
- श्रमिक एप पर पंजीकरण कराने वाले निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार का बेहतर अवसर
- विजय शंकर शिक्षा रत्न छात्रवृत्ति योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई छात्रवृत्ति
- गोण्डा – जमीनी विवाद में संघर्ष,आधा दर्जन से अधिक घायल एक गंभीर
- गोण्डा – रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Author: Satyam Soni
उमरिया . कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से डिप्टी कलेक्टर हरनीत कौर कलसी को अपने कार्य के साथ साथ मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत करकेली का सम्पूर्ण प्रभार आहरण संवितरण सहित आगामी आदेश तक सौपा है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
उमरिया। भारतीय रिजर्व बैंक के मार्गदर्शन में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम मानपुर जनपद पंचायत सभा कक्ष में आयोजित किया । कार्यक्रम में आर बी आई से आये अधिकारी राम नागर , एल डी एम सेवक राम मनमानी ने उपस्थित महिलाओं को बचत कैसे करे,सामाजिक सुरक्षा के लाभ के साथ साथ सायबर फ्रॉड से कैसे बचे ,ऋण लेकर अपने परिवार को समृद्ध कैसे करे अनेकों बैंक की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी । कार्यक्रम में जिला पंचायत उमरिया से राज्य आजीविका मिशन विभाग के माधुरी शुक्ला ,कामना त्रिपाठी,एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा मानपुर के शाखा प्रबंधक एवं फील्ड ऑफिसर उपस्थित रहे।…
उमरिया. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मऊ में आयोजित “प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया ” प्रोग्राम के तहत रेंजर, ताला बांधवगढ टाइगर रिजर्व उमरिया, पुष्पा सिंह द्वारा छात्राओं को संबोधित किया गया। विद्यालय की प्राचार्य उमा पी राउत की अध्यक्षता में पुष्पा सिंह द्वारा विशेषतौर पर छात्राओं को उच्च शिक्षा, जीवन प्रबंधन एवं नैतिक मूल्यों से जुड़ी बातों के बारे में बताया। कार्यक्रम समाज में महिला रोल मॉडल या ऐसी महिलाएं जो उच्च पदों पर आसीन उनके द्वारा छात्राओं को आगे बढ़ाने व दिशा निर्देश देने के तारतम्य में किया गया। इस सत्र में विद्यालय की सभी 250 छात्राओं(6,7,8,9 एवं…
उमरिया, 1 मार्च। जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के समीपी गांव भरहुत में मालिक को बचाने जर्मन शेफर्ड कुत्ता बाघ से भिड़ गया। बताया जाता है कि कुत्ते से डरकर बाघ जंगल की तरफ भाग गया। घायल बाघ का पशु चिकित्सक व्दारा इलाज किया गया वहीं उपचार के बाद कुत्ते की दर्दनाक मौत हो गई। जिले में कुत्ते की स्वामिभक्ति का अनोखा मामला सामने आया है घटना दो दिन की पुरानी है विश्वविख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे समीपी गांव भरहुत की है जहां एक युवक शिवम बड़गैया अपने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ गांव में घर के…
उमरियाl विकसित भारत के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचारों के माध्यम से भारतीय वैज्ञानिकों को सशक्त बनाने बनाना , विज्ञान के क्षेत्र में घटित होने वाली विभिन्न गतिविधियों प्रयासों उपलब्धियां को छात्र-छात्राओं से परिचय करना ,विज्ञान का प्रयोग मानव कल्याण के लिए एवं दैनिक जीवन में विज्ञान के व्यवहारिकता से परिचित कराना उपरोक्त विचार आदर्श महाविद्यालय में आयोजित विज्ञान सगोष्ठी में अतिथियों के द्वारा पर व्यक्त किए गए l शासकीय आदर्श महाविद्यालय उमरिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान संगोष्ठी एवं प्रमाण पत्र पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया l विज्ञान संगोष्ठी कार्यक्रम में…
उमरिया । प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री इन्द्रर सिंह परमार 2 मार्च को सुबह 8 बजे कटनी से प्रस्थान कर उमरिया, शहडोल,अनूपपुर राजेन्द्र ग्राम होते हुए अमर कंटक पहुँचेगे।
उमरिया।जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौर ने बतया कि उमरिया जिले की 25 कंपोजिट मदिरा दुकानों का वर्ष 2025-26 के लिए नवीनीकरण के माध्यम से निष्पादन किया गया है । वर्ष 2024-25 के वार्षिक मूल्य 48,38,28,885 में 20 प्रतिशत वृध्दि कर कंपोजिट मदिरा दुकानों का नवीनीकरण 58,05,94,663 में किया गया है । उमरिया जिले की सभी मदिरा दुकानों का शत प्रतिशत निष्पादन हो गया है।
जबलपुर, 28 फरवरी। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग कल 1 मार्च शनिवार को जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सहकारिता एवं खेल व युवा कल्याण विभाग की संभाग स्तरीय बैठक लेंगे। बैठक में मंत्री श्री सारंग विभागीय अधिकारियों से विभाग की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी तथा आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा करेंगे। मंत्री श्री सारंग दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय, जबलपुर में सहकारिता विभाग की संभाग स्तरीय बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे तीरंदाजी खेल परिसर, रांझी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संभाग स्तरीय बैठक लेकर सहकारिता और खेल क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण…
उमरिया – आयुष मंत्रालय के निर्देशन उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी की उपस्थिति में आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नं 15 परिसर में पोषणयुक्त औषधि का पौधा रोपण किया गया। पुलिस पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि अनादिकाल से ही औषधीय पौधों का उपयोग रोगनाशक और स्वास्थ्यवर्धक के रूप में, भारत ही नहीं समूचे विश्व में होता रहा है। पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे स्वास्थ्य का आधार होते हैं। पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोखकर शुद्ध वायु देते…
उमरिया – बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अब जंगल को आग से सुरक्षित रखने के लिए अधिकारी मैदान में ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं। गर्मी आते ही जंगल को आज से सुरक्षित रखना टाइगर रिजर्व के लिए चुनौती हो जाती है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन और वन्य प्राणी दोनों को सुरक्षित रखने के लिए अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश दे रहे हैं। महुआ बीनने वालों के बीच पहुंचकर ग्रामीणो को समझाइश दे रहे हैं कि पेड़ के नीचे आग लगाने के बाद उसे बुझाकर ही घर जाएं। जंगल के आसपास कहीं आग की सूचना मिले…
