Author: Satyam Soni

उमरिया – मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि भावी जीवन में कैरियर की सफलताओं में माता-पिता, गुरूजन और समाज के जरूरतमंद पीछे नहीं छूटने चाहिए। पालकों के संघर्ष के पलों, समाज के सबसे पिछड़े, गरीब व्यक्ति के आपकी शिक्षा-दीक्षा में प्रत्यक्ष और परोक्ष सहयोग को सदैव याद रखें। दीक्षांत शपथ के दस्तावेज को सम्भाल कर रखें। प्रतिदिन उसे दोहराएं और उसके अनुसार आचरण करें। आस-पास के वंचितों की जरूरतों की जानकारी लें। उनको पूरा करने का यथा संभव प्रयास करें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए कहा कि हर व्यक्ति में अपार क्षमता…

Read More

उमरिया – प्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने शहडोल जिले में ग्राम पंचायत धुरवार में प्रधानमंत्री जन-मन योजना के हितग्राहियों से संवाद किया तथा योजना के लाभार्थियों से रू-ब-रू चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। माननीय राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व्दारा विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा, भारिया, सहरिया के परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन के लिए विशेष योजना प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित करने के लिए बजट में 24 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र, आवागमन मार्ग, शुद्ध पेयजल, बिजली, कृषि, उद्यानिकी, सिंचाई,…

Read More

उमरिया . प्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगुभाई पटेल ने शहडोल जिले के प्रवास के दौरान विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवार के नन भईया बैगा के घर ग्राम धुरवार में भोजन किया। बैगा परिवार व्दारा फंसई का चावल,इंदरहर की कढ़ी, लहसुन और टमाटर की सिलबट्टे से बनी चटनी, कुटकी की खीर,मिक्स वेज,पालक पनीर,सेमी की साग,पापड़,सलाद ,तवा रोटी का स्वाद चखा, उनके साथ जन मन योजना के हितग्राहियों, सरपंच मीरा बाई बैगा ने भी भोजन किया। गांव में पहुंचने पर माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल का जनजातीय संस्कृति के अनुरूप टिमकी तथा नगरिया से लैस नृत्य दल ने परंपरागत तरीके से स्वागत…

Read More

भोपाल, 25 फरवरी। आज Global Investors Summit-2025 के दूसरे दिन कई प्रतिष्ठित कंपनियों और उद्योग समूहों ने सहकारिता के क्षेत्र में निवेश को लेकर रुचि दिखाई। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) किये गये। निश्चित ही यह साझेदारी हमारी सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाएगी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देगी और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

Read More

जबलपुर, 22 फरवरी। सूचना का अधिकार अधिनियम अंतर्गत जिले के लोक सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में गत दिवस आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रमुख घटक, कानूनी प्रावधान, लोक सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपील अधिकारियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्व, सूचना आयोग की भूमिका एवं शक्तियां तथा महत्वपूर्ण अदालती निर्णयों पर विस्तृत जानकारी भोपाल से आये मास्टर ट्रेनर सेवा निवृत विधि अधिकारी संजीव पांडे ने दी। सूचना के अधिकार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण भी उन्होंने दिया। जिला पंचायत की लोक सूचना अधिकारी…

Read More

जबलपुर, 22 फरवरी। कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में आज राजस्‍व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें राजस्‍व महाअभियान की समीक्षा करते हुए उन्‍होंने नक्‍शा बटांकन, आधार से आरओआर लिंकिंग, फार्मर रजिस्‍ट्री, बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, धारणाधिकार तथा आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्‍होंने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश‍ित किया कि राजस्‍व महाअभियान अंतर्गत सभी कार्यों में प्रगति लायें, इसमें लापरवाही बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं की जायेगी। इसके साथ ही कहा कि सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें और उनका निराकरण करें। प्रकरणों के निराकरण से जिले की रैंकिंग में सुधार होगी। इस दौरान कलेक्‍टर…

Read More

उमरिया- जल संरक्षण के उद्देश्य कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय विभाग की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा फेस पेंटिंग के जरिए जल संरक्षण का संदेश देकर व डोर टू डोर लोगों से सम्पर्क कर पानी को बचाने को लेकर गाँव व शहर में युवाओं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है । जल संरक्षण वालंटियर हिमांशु तिवारी ने कहा कि लगातार दोहन के चलते हमारे पीने के लिए पानी की कमी होती जा रही है। जल ही हमारे जीवन का आधार है। भविष्य में पानी की ओर भी किल्लत होगी, इसलिए हमें आज से…

Read More

उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन जिले भर में भूमि स्वामी आधार ई केवायसी का कार्य किया जा रहा है । ग्राम इंदवार, ग्राम कोटरी, ग्राम पंचायत रायपुर, ग्राम झलवार, ग्राम डोंगरी टोला, ग्राम मुगवानी, ग्राम भोलगढ़, ग्राम पंचायत मोहरोई, ग्राम पंचायत समर कोइनी में ई के वाय सी कार्य किया गया।

Read More

उमरिया . उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय आदर्श महाविद्यालय उमरिया में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय सभागार में किया गया l अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय भाषाओं एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत मातृभाषा का महत्व मातृभाषा की उपयोगिता इत्यादि विषयों पर छात्र-छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता ,प्रश्न मंच प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी के अंतर्गत विषय विशेषज्ञों के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया l कार्यक्रम का आयोजन आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सी बी सोदिया के संरक्षण में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी आदित्य राय एवं…

Read More

उमरिया । संभागीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास शहडोल संभाग शहडोल द्वारा जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते तथा श्री सौरभ श्रीवास्तव (मूलपद-सहायक ग्रेड -01) नगर परिषद बुढार जिला शहडोल को मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद नौरोजाबाद के प्रभार से कार्यमुक्त करते हुए किशन सिंह ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद उमरिया (म०प्र०) को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद नौरोजाबाद जिला उमरिया का संपूर्ण प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है ।

Read More