Author: Satyam Soni

उमरिया . मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस बी चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के भेजे गए दल द्वारा जिले के 11 स्वास्थ्य संस्थाओं का भ्रमण किया गया । मंत्रालय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नई दिल्ली द्वारा पापुलेशन रिसर्च सेंटर से आए हुए दल द्वारा जिले के स्वास्थ्य संस्थाओं का भ्रमण कर मॉनिटरिंग किया गया जिसमें उनके द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रमों की क्रियान्वयन एवं प्रगति का अवलोकन किया गया। टीम द्वारा जिला चिकित्सालय एवं ब्लॉक करकेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं दो उप स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कर अवलोकन किया गया । ट्राइबल ब्लॉक के…

Read More

उमरिया । करकेली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लोढा में प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित आदिवासी कला संकुल भवन (आर्ट सेंटर) लोढ़ा का लोकार्पण कार्यक्रम, शासकीय प्राथमिक भवन टगराटोला में संवाद कार्यक्रम, स्कूल एवं आंगनबाडी में बच्चों से संवाद कार्यक्रम तथा बैगा हितग्राही के घर में आयोजित भोजन कार्यक्रम सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न होने पर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू तथा सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, अधिकारियों , कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने…

Read More

उमरिया – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में 8 मार्च 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है । नेशनल लोक अदालत में नगरीय निकाय के प्रकरणों में संपत्ति कर अधिभार, जल उपभोक्ता प्रभार, जलकर के सरचार्ज में निर्धारित शर्ताे के साथ छूट दी जायेगी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमरिया ने नागरिकों से लोक अदालत में विभिन्न करों के अधिभार में मिलने वाली छूट का लाभ लेने की अपील की है । संपत्ति…

Read More

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज पनागर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 140 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। पनागर में उन्‍होंने 80.32 करोड़ की लागत से पनागर पुराना एनएच 7 मार्ग का फोरलेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा 8.31 करोड़ की लागत से परियट नदी पर उच्‍च स्‍तरीय पुल का निर्माण एवं गांधीग्राम एनएच 7 के छूटे हुए भाग का चौड़ीकरण का भूमिपूजन किया। पनागर विधानसभा क्षेत्र में आज विकास की सौगात देते हुए उन्‍होंने ग्राम खैरी में 44.46 करोड़ की लागत से इंद्रा पिपरिया, खैरी, घुघरी खरहरघाट मार्ग तथा गौर नदी पर पुल का निर्माण एवं 4.45…

Read More

उमरिया . केन्‍द्रीय कृ़‍षि एवं किसान कल्‍याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का एयर स्ट्रिप उमरिया में आत्‍मीय स्‍वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह, पूर्व सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र ज्ञान सिंह, विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह, विधायक बांधवगढ़ श्री शिव नारायण सिंह, कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, पुलिस महा निरीक्षक शहडोल जोन श्री अनुराग शर्मा, डीआईजी शहडोल जोन सुश्री सविता सुहाने, कलेक्टर उमरिया श्री धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, जनप्रतिनिधि आसुतोष अगव्राल, मिथिलेश पयासी, दीपक छत्‍तवानी, पंकज तिवारी ने स्‍वागत किया।

Read More

उमरिया । शिक्षा विकास की कुंजी है । शिक्षित समाज , शिक्षित परिवार ही जागरूक बनता है , वह लगातार उन्‍नति का मार्ग प्रशस्‍त करता है। जन जातीय समाज शिक्षा में आगें आएं । जीवन में शिक्षा का सर्वाधिक महत्व है, सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल अवश्‍य भेंजे, शिक्षित समाज ही उन्नत प्रदेश एवं उन्नत देश की नींव रख सकता है। प्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उमरिया जिले के ग्राम पंचायत लोढ़ा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला भवन टगराटोला के प्रांगण में जन सभा को संबोधित कर रहे थे। माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल…

Read More

उमरिया । प्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगुभाई पटेल ने उमरिया जिले के प्रवास के दौरान विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवार के टगराटोला निवासी नमेलाल बैगा के घर में भोजन किया। बैगा परिवार व्दारा कुटकी की खीर, सब्‍जी, पूडी पापड़,सलाद , भिंडी की सब्‍जी, चावल, दाल, तवा रोटी का स्वाद चखा, उनके साथ जनमन के हितग्राही एवं उनका परिवार, सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र हिमांद्री सिंह, विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह, विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह, आयुक्‍त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभी गुप्‍ता, सरपंच रेखा बैगा ने भी भोजन किया। गांव में पहुंचने पर माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल का जनजातीय संस्कृति के अनुरूप…

Read More

उमरिया – प्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उमरिया जिले में लोढ़ा ग्राम पंचायत में टगराटोला में आंगनबाड़ी केंद्र में शिवांगी यादव तथा कार्तिक यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लिया। आपने केक काटा, हैप्पी बर्थडे गीत गाया तथा बच्चों को टाफी बांटी । बच्चों को मेहनत के साथ पढ़ने तथा आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर आपने गर्भवती माताओं की गोद भराई कार्यक्रम में भी भाग लिया। माननीय राज्यपाल ने प्राथमिक शाला टंगराटोला में कक्षा 3 के बच्चों के साथ संवाद किया तथा पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न भी पूंछे, जिसका बच्चों ने जवाब भी दिया।…

Read More

उमरिया – माध्‍यमिक शिक्षा मंडल भोपाल व्‍दारा आयोजित हाई स्‍कूल की परीक्षा में हिंदी विषय की परीक्षा जिले के 47 परीक्षा केन्‍द्रों में संपन्‍न हुई। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण दलों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी मण्डल परीक्षा अभय सिंह द्वारा मण्डल के निर्देशानुसार परीक्षा केन्द्रों में नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधियों द्वारा प्रश्नपत्र थाने से निकालने एवं परीक्षा केन्द्र तक ले जाने व परीक्षा केन्द्र में मोबाईल एप के माध्यम से किये जाने वाले कार्य की मॉनीटरिंग की गई व समय पर सभी परीक्षा…

Read More

भोपाल, 26 फरवरी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित दो दिवसीय “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025” के समापन समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के विकास को नई गति दी है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने GIS -2025 के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के शामिल होने पर उनका हृदय से आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रीजनल…

Read More