- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने भारत के जलवायु नेतृत्व, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार और वैश्विक आर्थिक भागीदारी पर प्रकाश डाला
- सीईईडब्ल्यू का “क्रेविस’, भारत के योजना निर्माण के तरीके को बदल सकता है: पीयूष गोयल
- गोण्डा – कर्नलगंज में ज्वेलर्स से लाखों की लूट,
- कम लागत और पारदर्शी प्रक्रिया से बढ़ा निवेशकों का भरोसा: रीको प्रत्यक्ष आवंटन योजना का दसवां चरण 1 मई से
- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की शिष्टाचार भेंट
- राजस्थान कैडर को मिले 2025 बैच के 7 नए आईएएस; मुख्य सचिव ने ‘मैक्सिमम गवर्नेंस’ का दिया मंत्र
- पशुपालन के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित: विकास सीताराम भाले
- बिचून में विकास और आस्था का टकराव: एक तरफ जयपुर डेयरी का 540 करोड़ का प्रोजेक्ट, दूसरी तरफ भैराणा धाम बचाने के लिए संतों का ‘अग्नि-तप’
Author: Satyam Soni
नई दिल्ली, 28 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व पीएम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंत्येष्टि के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। कई विदेशी नेता भी मौजूद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट पर न कराने पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाए।पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए राजघाट पर जगह नहीं दिए जाने के मुद्दे कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने सिंखों का अपमान करार दिया…
नई दिल्ली, 26 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखीरी सांस ली। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा- भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक, डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक…
नई दिल्ली, 24 दिसंबर। बिहार, मणिपुर, केरल, मिजोरम और उड़ीसा राज्यों में केंद्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए आज बिहार के वर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल में नियुक्त करते हुए आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया है। पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का गवर्नर नियुक्त किया गया। पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया। राष्ट्रपति द्वारा ओडिसा के वर्तमान राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर करने के बाद राष्ट्रपति भवन ने अधिसूचना जारी करते हुए हरिबाबू कंभमपति को ओडिसा का राज्यपाल नियुक्त किया।
लखनऊ, 20 दिसंबर। अगले साल यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में जो भी छात्र शामिल होने वाले हैं उनके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी (UPMSP) ने आज शेड्यूल जारी किया है। पहले चरण में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। इस शेड्यूल को यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।गौरतलब है कि यूपी बोर्ड के मुताबिक, पहले चरण में प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के बीच किया जाएगा, जिसमें लखनऊ से लेकर आगरा, बरेली, सहारनपुर,…
10 दिसंबर। लद्धाख में इन दिनों भारी बर्फबारी का माहौल देखने को मिल रहा है, क्योंकि यहां का तापमान माइनस 9 डिग्री पर है। जिसके चलते यहां पर्यटकों का भीड़ नजर आ रही है। केवल लद्धाख में ही नहीं यहां के अनेक पर्यटन स्थलों जैसे पहलगाम, गुलमर्ग-सोनमर्ग में भी भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी का आलम यह है कि कहीं 1 तो कहीं पर 2 इंच मोटी बर्फ की परतें जमी देखने को मिल जाती हैं।गौरतलब है कि मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 10 दिनों तक यहां का तापमान ऐसे ही रहने वाला है। मौसम विभाग की…
नई दिल्ली, 8 दिसंबर। साल के अंतिम माह दिसंबर की 25 तारीख जो बड़े दिन के नाम से मशहूर है। यह साल एनसीआर वासियों के लिए इससे पहले एक और बड़ा दिन लेकर आया है जो 9 दिसंबर माना जा रहा है क्योंकि इस दिन लगभग 25 वर्षों की कवायद के बाद नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर पहली बार विमान उतरेगा और कुछ घंटों के बाद टेक आॅफ भी करेगा। यह विमान एयरपोर्ट अथाॅरिटी आॅफ इंडिया का होगा, जो कल नोएडा एयरपोर्ट के आसपास लगभग एक घंटे उड़ता नजर आएगा।गौरतलब है कि रनवे पर विमान की लैंडिंग से पहले रविवार…
4 दिसंबर, उमरिया। उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व से लाए गये घायल नर बाघ ‘छोटा भीम’ का उपचार वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में किया जा रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा अत्यंत घायल अवस्था में रेस्क्यू किये गये नर बाघ “छोटा भीम” को 30 नवंबर 2024 को उपचार के लिये वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया है। वन विहार सहायक संचालक श्री सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि घायल नर बाघ को वन विहार स्थित इंडोर वार्ड में वन्य प्राणी चिकित्सक वन विहार की सतत् निकरानी में उपचार के लिये रखा गया है। गंभीर रूप से घायल बाघ…
4 दिसंबर, उमरिया। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने ई सिम फ्राड के बारे मे बताया कि इसमें सायबर अपराधी आपके बैंक रजिस्टर्ड नंबर बाली सिम को ई सिम में बदल कर आपके फ़ोन नंबर का इस्तेमाल करके ओटीपी या कॉल रिसीव कर सकते हैं जिससे कि आपके बैंक खाते से सारे पैसे निकल सकते है और साथ ही आपका नंबर यदि आधार से लिंक है तो आपका आधार भी सायबर अपराधियों द्वारा लॉक करा दिया जाता है जिससे आप अपनी सिम द्वारा नहीं निकाल सकते, इन सभी परेशानियों से बचने के लिये सिम अपडेट कराने या केवायसी कराने जैसे कॉल…
मुंबई, 1 दिसंबर । महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण का हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कराड दक्षिण से चुनावी मुकाबला बीजेपी के अतुल सुरेश भोसले से था, जिसमें पृथ्वीराज चव्हाण को भोसले से 39355 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पृथ्वीराज चव्हाण ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि लगता है कि चुनाव आयोग कुछ छिपाना चाहता है। चव्हाण ने वीवीपीएटी पर्चियों की 100 प्रतिशत गिनती की वकालत करते हुए कहा कि मैंने चुनाव…
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में बीते दो-तीन दिनों से सेना का सर्च आॅपरेशन जारी है। इस इलाके में सर्च के दौरान पहले भी आतंकियों से सेना का सामना हो चुका है। इसी क्रम में आज सोपोर के रामपुर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों का सामना हुआ और इस बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। इस मुठभेड़ में पुलिस अधिकारियों के हवाले से खबर मिली कि सोपोर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है, हालाकि मृत आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों…
