- उपराष्ट्रपति ने पूर्व सीएजी विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक ‘व्हेन ऑडिट मैटर्स’ का विमोचन किया
- राष्ट्रपति आदेश 1950 को निरस्त करने की मांग
- जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राईफेड ने जनजातीय वस्त्रों, कढ़ाई और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए विशेष आरआईएसए स्टोर का शुभारंभ किया
- राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बोर्ड बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी
- अलवर में निर्बाध बिजली और पानी के लिए वन राज्यमंत्री गंभीर: अधिकारियों को ‘अलर्ट मोड’ पर रहने के निर्देश
- गोण्डा – डीआईजी ने बहराइच में परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
- गोण्डा – तेज-तर्रार पुलिसिंग पर सवालिया निशान,लाशें पूछ रहीं पुलिस से अपनी पहचान
- गोण्डा – मण्डलायुक्त संध्या संवाद कार्यक्रम के तहत 23 को करेंगी जनसुनवाई
Author: Satyam Soni
बलूचिस्तान, 9 नवंबर। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के समीप स्थित क्वेटा स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस के रवाना होने से ठीक पहले एक दिल दहला देने वाला बम विस्फोट हुआ और कुछ ही पल में सब तहस-नहस हो गया। धामाका इतना भीषण था कि इसकी जद में आए 25 लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 लोग बुरी तरह घायल हो गए।गौरतलब है कि जैसे ही इस भयानक विस्फोट की खबर पुलिस को मिली पुलिसकर्मी बचावदल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को क्वेटा हाॅस्पिटल ले जाया गया जहां वे…
उज्जैन, 9 नवंबर। उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 12 नवम्बर को उज्जैन आयेंगे। उप राष्ट्रपति उज्जैन कालिदास समारोह में शामिल होंगे और भगवान श्रीमहाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने उप राष्ट्रपति के उज्जैन आगमन को लेकर तैयारियों, कानून-व्यवस्था सहित सुरक्षा की शुक्रवार को समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के टेंशन का पारा हाई करने सिमडेगा में शांति बाला केरकेट्टा, मनिका में मुनेश्वर ओरांव, तोरपा से पुनित हेम्ब्रम भी बगावत कर मैदान में हैं। जहां पर कांग्रेस के बागी मैदान में हैं इनमें से कुछ सीट तो जेएमएम की सीटिंग सीट है। कांग्रेस के बड़े नेता अब तक इन बागियों की पहुंच से दूर होते नजर आ रहे हैं। और इन सब से यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के इन बागियों से बीजेपी को अच्छा खासा नुकसान भुगतना पड़ सकता है।हेमंत सोरेन एक बार फिर सत्ता में बने रहने के लिए ऐड़ी चोटी का बल लगाने…
जयपुर, 22 अक्टूबर। राजस्थान के सीकर जिले स्थित फतेहपुर शेखावाटी में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब सीवर चैंबर की सफाई करने एक के बाद एक तीन सफाई कर्मी टैंक के अंदर तो गए लेकिन जहरीली गैस ने उन्हें मौत की आगोश में ले लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार टैंक में जब पहला कर्मचारी उतरा और जब वह कुछ समय के बाद बाहर नहीं आया तो दूसरा उसे ढूंढने गया और जब दूसरा कर्मी नहीं आया तो तीसरा कर्मी टैंक में उतरा इस तरह पहले को बचाने दूसरा और दूसरे को बचाने तीसरे कर्मचारी की मौत हो गई।गौरतलब है…
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए घोषणा की है कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा अब अक्टूबर 2024 में नहीं होगी, इसे स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 27 अक्टूबर 2024 को होनी थी, लेकिन अब इसकी तारीख को आगे बढ़ा दी गयी है। फिलहाल परीक्षा की नई तारीख को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है।फिलहाल नई तारीख को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। बहरहाल माना यह जा रहा अब यह परीक्षा दिसंबर 2024 में आयोजित कराई जा सकती है। 18 अक्टूबर 2024 को मुख्य…
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। अब तक आपने देखा की समस्त न्यायालयों में कानून की देवी की आखों पर काली पट्टी लगी रहती थी। जिसके चलते यह संज्ञा दी जाती थी की कानून की आखों पर तो पट्टी लगी यह अंधा कानून है। लेकिन अब यह लाइन इतिहास के पन्नों में कैद होती नजर आ रही है क्योंकि अब कानून देख सकता है। न्याय की देवी की आंखों से पट्टी उतर चुकी है। भारत में अब कानून ‘अंधा’ नहीं।सुप्रीम कोर्ट के जजों की लाइब्रेरी में न्याय की देवी की मूर्ति लगाई गई. इस मूर्ति में नई बात यह है कि पहले…
बुलंदशहर, 04 अक्टूबर। गाजियाबाद जिले के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने 29 सितंबर 2024 को गायिजाबाद के लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में नरसिंहानंद सरस्वती ने कुछ विवादित टिप्पणी की थी। जिसके कारण बवाल मचा हुआ है। इसके नतीजतन आज शाम को ईशा की नमाज के बाद नमाजियों की भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा बवाल हुआ है। पुलिस और पीएसी के ऊपर पथराव किया गया है। ज्ञात हो कि शुक्रवार देर शाम गद्दिवाड़ा इलाके में ईशा की…
भोपाल, 1 अक्टूबर। नेपाल में आयी भयावह बाढ़ सेे अब तक लगभग 200 लोगों की मृत्यु होने की खबर प्राप्त हुई है। लगभग 100 से अधिक लोग घायल हैं एवं 50 लोगों लापता बताए जा रहे हैं। जनता में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की वजह कई क्षेत्र पूरी तरह डूब गए हैं। वहीं मध्यप्रदेश से पशुपतिनाथ दर्शन के लिए गए डिंडोरी के 7, जबलपुर के 6 और रीवा के 4 जन काठमांडू में फंसे हैं बताए जा रहे हैं, जिनके सकुशल वापसी के प्रयासों पर मध्यप्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए विदेश मंत्रालय से गुहार लगायी है…
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका-फ्रांस के 21 दिनों के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज करके अपना रूख स्पष्ट कर दिया है। इसके साथ ही इजराइल की सेना को पूरे जोर-शोर से आगे बढ़ने का निर्देश मिल गया है। गौरतलब है कि 1 करोड़ से भी कम आबादी वाला इजराइल लगातार दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दे रहा है। यह देश लेबनान के हिजबुल्लाह की कमर तोड़ रहा है। ठीक उसी अंदाज में जैसे गाजा में हमास को बर्बाद किया था। महज चार दिन चली जंग में इजराइल ने हिजबुल्लाह के 90 फीसदी नेताओं को ठिकाने लगा दिया है। इजराइल ने…
22 सितंबर। लोकसभा चुनाव में हार के नतीजों का असर पश्चिम बंगाल में दिखायी दिया। यहां आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांच बार के सांसद रहे अधीर रंजन चैधरी को हटाकर, शुभंकर सरकार को तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुभंकर सरकार को अध्यक्ष बनाये जाने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि बंगाल कांग्रेस का अब तृणमूल कांग्रेस का साथ रिश्ता कैसा होगा? शुभंकर सरकार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने के बाद बंगाल की राजनीति के समीकरण पर सवाल उठने लगे हैं।गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के…
