Author: satyamsoni

उमरिया– जन-जन तक न्याय सुलभ कराने के उद्देश्य की अवधारणा को साकार रूप प्रदान करने के लिये 13 दिसम्बर 2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रियदर्शन शर्मा, के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया । नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु 10 खण्डपीठों का गठन किया गया था। जिसमें से 08 जिला न्यायालय उमरिया में 01 खण्डपीठ तहसील न्यायालय बीरसिंहपुर पाली एवं 01 खण्डपीठ तहसील न्यायालय मानपुर में गठित की गई। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ अरूण प्रताप सिंह, प्रधान जिला न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय द्वारा मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन…

Read More

उमरिया– जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दिव्या गुप्ता ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत साइबर सिक्योरिटी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल उमरिया एवं ब्रम्हर्षि बाबरा स्कूल उमरिया में आयोजित किया गया । इस अवसर पर इंटरनेट, कंप्यूटर, मोबाइल और डेटा को अनाधिकृत पहुंच, हैकिंग, वायरस और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रखना, साइबर सुरक्षा के उपाय ,पोक्सो एक्ट,साइबर सुरक्षा,इत्यादि विषय पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अरुण प्रताप सिंह द्वारा बच्चों को विधिक प्राधिकरण में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी…

Read More

उमरिया– जल ही जीवन है। जल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है । जल संरक्षण की दिशा में सरकार के साथ-साथ आम जनों को भी आगे आना होगा, तभी हम आने वाली पीढी के लिए जल बचा पाएगे । उक्त आशय के विचार बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह ने करकेली विकासखंड के ग्राम पथरहा नाला में मप्र जन अभियान परिषद व्दारा आयोजित बोरी बंधान कार्यक्रम को संबोधित करते हुये व्यक्त किए गए । उन्होने कहा कि जल के बिना मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती है । बोरी बंधान के हो जाने पर इसका लाभ ग्रामीणों सहित…

Read More

रीवा, 12 दिसम्बर। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। आयोग द्वारा संशोधित समय सारणी के अनुसार अब मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन अब 23 दिसम्बर को किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि सभी रिटर्निंग आफीसर 18 दिसम्बर तक गणना पत्रक का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। 19 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक अंतिम मतदाता सूची का प्रारूप तैयार कर लें। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सभी मतदान केन्द्रों तथा निर्धारित कार्यालयों में 23 दिसम्बर…

Read More

रीवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण तथा श्रम विभाग 13 दिसम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। प्रभारी मंत्री सुबह 10.30 बजे रीवा पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद दोपहर 12 बजे कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम पहुंचकर रेवा फिल्म फेस्टो 2025 में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर एक बजे ईकोपार्क में आयोजित पत्रकार वार्ता में सरकार की दो वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश के विकास के लिए किए गए प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। प्रभारी…

Read More

रीवा — स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिये कि जिले में स्वास्थ्य के सभी पैरामीटर में अग्रणी रहते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिये बीएमओ स्वास्थ्य केन्द्रों का नियमित भ्रमण करें। कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के पात्र हितग्राहियों का समय पर पंजीयन कराएं।

Read More

रीवा — जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर की कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा आगामी 13 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया है कि प्रवेश परीक्षा रीवा और मऊगंज के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 20 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, एक नीला या काला बाल प्वाइंट पेन और राइटिंग पैड लेकर आना अनिवार्य है। अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की अधिकृत वेबसाइट cbseitemp.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More

उमरिया — ओलिव होटल एवं रिसोर्ट में किचन की जाँच के दौरान चाईनीज खाद्य पदार्थों को बनाने में अखाद्य कॉर्न फ़्लोर का उपयोग होना पाया गया,जिसका उपयोग कपड़ों को कलफ़ करने में किया जाता है।ऐसी अखाद्य कॉर्न फ्लोर के इस्तेमाल से मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर ख़तरा होने की संभावना है। मौक़े से समस्त कॉर्न फ़्लोर के नमूने ज़ब्त किए गए। जाँच के दौरान किचन के फ्रिज में कॉकरोच चलते हुए पाए गए, जिस पर संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा एक अन्य रिसोर्ट धरोहर कोठी की जाँच की गई।जिसमें…

Read More

उमरिया। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मानपुर हरनीत कौर कलसी ने गत दिवस मानपुर विधानसभा क्षेत्र 90 के मतदान केंद्र क्रमांक 18 डोंगरीटोला तथा मतदान केंद्र क्रमांक 11 इंदवार मे बीएलओ व्दारा किए जा रहे एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि एसआईआर का कार्य समय सीमा में करते हुए कार्य में प्रगति लाएं।इस दौरान बीएलओ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Read More

उमरिया। जिला मुख्यालय उमरिया के शासकीय कॉलरी स्कूल ग्राउण्ड में मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय जननायक गोण्ड सभ्यता के महानायको पर आधारित प्रस्तुतियों मे दूसरे दिन राजा हीराखान सिंह पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम का निर्देशन नवीन सिंह, संगीत कुलदीप सार्वा ने किया । नृत्य नाटिका के माध्यम से बताया गया कि राजा हीराखान सिंह अपने बल और पराक्रम से सभी बड़े योद्धाओं को परास्त किया। इनका वंश वृक्ष कुछ इस तरह का है- इजई के पुत्र हैं विजयी, उनके पुत्र हैं। ठाकुर देव, इनके पुत्र हैं…

Read More