Author: satyamsoni

रीवा , 15 अगस्त।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज शासकीय विद्यालय सिलपरा में आयोजित किया गया। जहाँ विद्यार्थियों के साथ उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरूकरण सिंह, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी पीएल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, शिक्षकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनधि शामिल हुए।

Read More

जबलपुर , 15 अगस्त।  देश की आजादी का उत्सव महाधिवक्ता कार्यालय में भी उत्साह पूर्वक मनाया गया। यहां स्वतंत्रता दिवस पर महाधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी विधि अधिकारी तथा महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

अनूपपुर , 15 अगस्त।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण अनूपपुर में मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

Read More

भोपाल , 15 अगस्त।  80वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के अवसर पर कलेक्टर भोपाल श्री प्रियंक मिश्रा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया और समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Read More

जबलपुर , 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मानस भवन में नगर निगम एवं विभिन्न समितियों के संयुक्त तत्वावधान में ‘याद-ए-वतन’ राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। देशभर से आए कलाकारों और संस्कारधानी के स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीत, भजन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों से अमर शहीदों को सुरमयी भावांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान को…

Read More

जबलपुर , 14 अगस्त। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों, ओपीडी, प्रसव वार्ड, एनआरसी एवं दवाइयों की उपलब्धता का जायजा लिया।इस दौरान एसपी श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम श्री विनय द्विवेदी, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।कलेक्टर श्री मीना ने मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक कमियों को चिन्हित कर सुधार के निर्देश दिए। साथ ही कमियों की जांच कर जांच टीम के माध्यम से…

Read More

जबलपुर , 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शासकीय भवनों और राष्ट्रीय महत्व के ऐतिहासिक स्मारकों पर रोशनी करने के निर्देशों के अनुसार कलेक्टर कार्यालय भवन की तीन रंगों की रोशनी से आकर्षक साज सज्जा की गई ।

Read More

जबलपुर , 14 अगस्त। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अभिलाष पांडे, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के साथ कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने मालखाना, पुरुष बंदीगृह एवं ऊर्जा डेस्क का जायजा लिया। उन्होंने थाने में जब्त रखे वाहनों की जानकारी लेते हुए जब्त ऑटो एवं अन्य वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही 15 वर्ष से पुराने हो चुके जब्त वाहनों को भी नियमानुसार डिस्पोज करने के…

Read More

भोपाल , 14 अगस्त। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाँदरी में खंडस्तरीय समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने खंडस्तरीय समीक्षा बैठक में नामांतरण, फौती समेत सभी लंबित राजस्व प्रकरणों को शीघ्रता से निपटाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यालयीन अनुशासन बनाए रखने, स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, उपस्थिति ऐप के माध्यम से हाजिरी दर्ज करने तथा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, खुरई एसडीएम श्री सतीश वर्मा सहित समस्त ब्लॉक अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती पाल ने बैठक…

Read More

रतलाम, 14 अगस्त। खाद्य एवं औषधि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जावरा में डेयरी प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए बालाजी डेयरी एवं भारत डेयरी से पनीर, घी और श्री घी दूध के नमूने मानक स्तर की जांच के लिए लिए। कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 25 किलोग्राम पनीर, जिसकी अनुमानित कीमत 7,500 रुपये है, जब्त किया गया। विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More