Author: satyamsoni

पन्ना,12 अगस्त।  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा चलाए जा रहे हरियाली अभियान में बुधवार को विकासखंडवार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक अनीता जाटव के निर्देशन में एवं गुनौर विकासखंड समन्वयक जगदीश सिंह के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था श्री राधा माधव शिक्षा समिति गंज द्वारा हरियाली यात्रा का आयोजन कर पौधा वितरण का कार्यक्रम पीपल तिराहा से हनुमान जी मंदिर गंज तक किया गया, जिसमें ग्राम के उप सरपंच, विधायक प्रतिनिधि एवं नवांकुर सखी तथा गांव के सभी सम्मानित जन एवं समिति सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी नवांकुर सखियों के साथ एक पेड़ मां के नाम एवं…

Read More

नरसिंहपुर, 12 अगस्त।  स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीना ने स्टेडियम ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने समारोह को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More

सागर, 11 अगस्त। आयुक्त सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने कहा है कि संभाग में शासन की मंशा के अनुरूप इस वर्ष दलहन एवं तिलहन की बुवाई का प्रतिशत बढ़ा है। उड़द का रकबा भी बढ़ा है और संभाग में बुवाई का प्रतिशत 118 हो गया है*। फसलों की स्थिति अच्छी है और उर्वरक का भंडारण भी पर्याप्त है। कमिश्नर श्री सुचारी आज कमिश्नर कार्यालय में सहकारिता, एमपी एग्रो, बीज निगम, कृषि, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, मध्यप्रदेश राज्य सरकारी बैंक, मंडी बोर्ड एवं विपणन संघ की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री पीसी शर्मा सहित संबंधित विभागों…

Read More

जबलपुर, 11 अगस्त।  शासकीय मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य स्वशासी महिला महाविद्यालय जबलपुर की प्राचार्य डॉक्टर सुनीता मिश्रा के निर्देशन में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रो.ज्योत्सना झारिया, डॉ प्रज्ञा गुप्ता, सह प्रभारी डॉ. दीपिका चक्रवर्ती, एनसीसी प्रभारी डॉ. श्रुति चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत महाविद्याल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में आम के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर डॉ ब्रह्मानंद त्रिपाठी, डॉ कामना श्रीवास्तव, डॉ बी एल आर्मो, डॉ अशोक मिश्रा, डॉ ब्रजेश अरुजरिया, डॉ शेखर सिंह बघेल, डॉ धीरज…

Read More

रीवा, 11 अगस्त।  कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर तथा अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने आम जनता के 388 आवेदन पत्रों में सुनवाई की।

Read More

कटनी, 11 अगस्त। जिले में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरूद्ध सख्‍त कार्रवाई करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में वृत बहोरीबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करहैया में दबिश दी गई। दबिश के दौरान टीम ने मौके से लगभग 790 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 22 लीटर हाथ भट्टी निर्मित अवैध मदिरा जब्त की। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं 34 (1) च के तहत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।…

Read More

जबलपुर, 11 अगस्त।  मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय पर सख्ती से रोक लगाने कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत नगर निगम मजिस्ट्रेट एवं नगर निगम टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आज मंगलवार को रसल चौक स्थित डोमिनोस पिज्जा रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि निरीक्षण के दौरान इस प्रतिष्ठान के स्टोर मैनेजर की उपस्थिति में किचन और स्टोर जांच की गई और खाद्य लाइसेंस देखा गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक डोमिनोस पिज्जा रेस्टोरेंट में बेकिंग करने हेतु दो खंड पाए जिस पर…

Read More

संयुक्त मसीह समाज ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा जबलपुर —-नागरिकों में देश भक्ति की भावना को जगाने तथा राष्‍ट्रीय ध्‍वज के प्रति सम्‍मान बढ़ाने के उद्देश्‍य से 9 अगस्‍त से 17 अगस्‍त तक चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत पर आज रविवार को संयुक्त मसीह समाज द्वारा भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, महापौर परिषद के सभी सदस्य, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर रविशंकर राय भी शामिल हुए।  देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने तीन पत्‍ती चौराहे से…

Read More

ग्वालियर, ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने आज महाराज बाड़ा स्थित मावा मंडी, मोर बाजार में परिवहन के दौरान 55 डलिया मावा, कुल मात्रा लगभग 2,200 किलोग्राम पकड़ा। मावे की अनुमानित कीमत 7 लाख 4 हजार रुपए है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मावे के नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More

बालाघाट–सिवनी लोकसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में सैनिक स्कूल की स्थापना का प्रस्ताव सांसद श्रीमती भारती पारधी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के समक्ष रखा। सांसद श्रीमती भारती पारधी ने सोमवार को संसद भवन में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से भेंट कर बालाघाट–सिवनी में सैनिक स्कूल की स्थापना को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सैनिक स्कूल की आवश्यकता और इसके दूरगामी महत्व से रक्षा मंत्री को अवगत कराया तथा प्रस्ताव पर आवश्यक सहयोग एवं…

Read More