- गोण्डा – खेत की कब्जेदारी को लेकर दबंगों ने महिलाओं को पीटा
- गोण्डा – प्रैक्टिकल परीक्षा देने गई छात्रा हुई लापता,युवती समेत दो पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
- गोण्डा – दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को घर से निकाला,पति समेत छह पर रिपोर्ट
- गोण्डा – महिला का वीडियो बनाने के शक में दुकानदार पर हमला कर पीटा व दुकान में की तोड़फोड़
- नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव कुमार को सीबीआई से मिली क्लीन चिट
- राजस्थान अंगदान संकल्प अभियान: 1.08 लाख से अधिक संकल्पों के साथ राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, शीर्ष की ओर तेजी से बढ़ते कदम
- जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंधी हत्या और लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
- जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक ने किया राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का निरीक्षण
Author: satyamsoni
उमरिया– पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने अपृहता निवासी बल्हौड मानपुर, ग्राम पटपरा थाना नौरोजाबाद, ग्राम धमनी थाना नौरोजाबाद तथा ग्राम पतौर थाना इंदवार अपराध क्रमांक क्रमशरू 05/26, 36/26, 33/26, 52/26 धारा 137 (2) बी एन एस के तहत कहा है कि जो कोई व्यक्ति ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर दस्तयाबी संभव हो उसे पांच- पांच हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा । इसी तरह अपराध क्रमांक 35/26 धारा 331 (4), 305 (ए) बी एनएस के तहत अज्ञात आरोपी पर पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। ईनाम वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया…
उमरिया — शिक्षा ही विकास के व्दार खोलती है। शिक्षित व्यक्ति की चहुंओर प्रशंसा होती है। सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है मेहनत ही सफलता की कुंजी है इसलिए आवश्यक है कि सभी बच्चे मेहनत करें और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष करें। उक्त आशय के विचार कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर सभागार में आयोजित जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 16 हजार बच्चों के ओलंपियाड प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद विभिन्न स्तरों पर परीक्षा पास करते हुए 32 बच्चे…
उमरिया — मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने जनपद पंचायत पाली एवं जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत कुरकुचा एवं टकटई में अटल सुशासन भवन,सुंदरदादर में एक बगिया माँ के नाम योजना तथा कल्दा में नवीन आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य का अवलोकन कर गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए । इसी क्रम में जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत क्लस्टर बिल्डिंग (पंचायत भवन) का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही सुंदरदादर की शासकीय…
उमरिया — पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने अपह्ता निवासी ग्राम सलैया 02 थाना पाली जिला उमरिया के अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 137 (2) बी एन एस के तहत कहा है कि जो कोई व्यक्ति ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर दस्तयाबी संभव हो उसे पांच हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा । ईनाम वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया का अंतिम निर्णय मान्य होगा ।
उमरिया — न्यायाधीश,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा । आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में विद्युत प्रकरणों के निराकरण मे छूट प्रदान की जाएगी । उन्होने बताया कि प्री-लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् प्रत्येक छः माही चक्रविधि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की…
उमरिया — जिले में हाईस्कूल कि संस्कृत विषय की परीक्षा 45 परीक्षा केंद्रो में संपन्न हुई। हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा में कुल दर्ज 7406 विद्यार्थियो में से 7273 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 133 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें। जिला शिक्षा अधिकारी आर.एस. मरावी द्वारा परीक्षा केन्द्र शा.उ.मा.वि. पिनौरा, शा.उ.मा.वि. कोहका 82 एवं शा.उ.मा.वि. बेलसरा का निरीक्षण किया गया, परीक्षा शांति पूर्वक एवं सुचारू रूप से संचालित होना पायी गयी। परीक्षा में किसी भी परीक्षा केन्द्र में नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुये। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा व्यवस्था एवं संचालन मंडल के निर्देशानुसार उचित एवं व्यवस्थित पायी गयी, सभी परीक्षा केन्द्रों…
उमरिया — अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के मान से निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 , निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाना है। जिसके संबंध में 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर सभागार में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में 438317 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने 106156 करोड़ रुपए से अधिक का पूंजीगत व्यय बताया। 44.42 करोड़ रुपये राजस्व आधिक्य। राज्य स्वयं के करों से 117667 करोड़ रुपए जुटाएगा। केंद्रीय करों के हिस्से में प्रदेश को 112137 करोड रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय सहायता अनुदान 54505 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे। वित्तमंत्री ने कहा कि यह बजट पीएम के सपने को साकार करने वाला है। उन्होंने बजट भाषण की शुरुआत में ही कहा कि एमपी का बजट किसानों को समर्पित है। मध्य प्रदेश…
उमरिया– सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह ने इतुआ प्रसाद यादव, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत पिपरिया तथा लल्लाराम प्रजापति पंचायत सचिव ग्राम पंचायत मुंगवानी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम, 1999 के भाग-दो, निलंबन, 4 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित निलंबित किया है। पंचायत सचिवों को निलंबन अवधि में शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जावेगा। विदित हो कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मानपुर जिला उमरिया से प्राप्त पत्र द्वारा लेख किया गया कि ग्राम पंचायत पिपरिया में पदस्थ इतुआ प्रसाद यादव तथा लल्लाराम प्रजापति पंचायत सचिव…
उमरिया– शासन के निर्देशनुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 मे समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन का कार्य प्रारंभ है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि उमरिया जिले में गेहूं उपार्जन के लिए सहकारी समितियों के 35 गेहूं पंजीयन केन्द्रों पर किसानों का पंजीयन किया जा रहा है । जिले में 17 फरवरी कि स्थिति तक 49 प्रतिशत गिरदावरी का कार्य पूर्ण हुआ है। उन्होने अधीक्षक भू अभिलेख, तहसीलदार समस्त से कहा है कि ई उपार्जन परियोजना अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु जिले में फसल गिरदावरी का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें ताकि शासन की समयावधि…
