Author: satyamsoni

छतरपुर, 14 अगस्त। कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम श्री विनय द्विवेदी सहित समस्त राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।कलेक्टर श्री मीना ने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की जिसमें रीडर एवं पीठासीन स्तर के लंबित आवेदनों को निराकृत करने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि तहसील कोर्ट का निरक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदन ऑफलाइन न प्राप्त हो, आरसीएमएस पोर्टल पर प्राथमिकता से दर्ज कर ही प्रकरण निराकृत करें। 3 माह…

Read More

कटनी, 13 अगस्त। शहर में अवैध मदिरा कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम मदिरापान करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत होटलों, मदिरा दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच एवं दबिश की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध 11 प्रकरण दर्ज किए गए।जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम और आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मंशा राम उइके के नेतृत्व में गठित…

Read More

सागर, 13 अगस्त। सागर जिले में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (एसडीएम) के साथ विभिन्न ग्रामों का दौरा कर एयरपोर्ट के लिए संभावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने एसडीएम व राजस्व विभाग की टीम के साथ सिरोजा, चितौरा एवं मोकलपुर क्षेत्रों का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नक्शे और खसरे के आधार पर उपलब्ध शासकीय व अन्य भूमि की स्थिति को देखा।

Read More

सागर, 13 अगस्त। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला आपूर्ति एवं खाद्य नियंत्रक शाखा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा में जांच के प्रकरणों, उनकी प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती पाल ने मौके पर लंबित प्रकरणों को स्वयं देखा और अधिकारियों-कर्मचारियों को इनका शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जांच प्रकरणों की पेंडेंसी पाए जाने पर उन्होंने कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दायरा पंजी का अवलोकन किया तथा उसमें दर्ज आवेदनों को…

Read More

जबलपुर , 13 अगस्त। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा है कि क्षतिग्रस्त शहपुरा रेलवे ओवर ब्रिज के एप्रोच का स्थायी पुनर्निर्माण पूरी तकनीकी गंभीरता और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाए। पुनर्निर्माण में संरचनात्मक सुरक्षा, निर्माण की गुणवत्ता और दीर्घकालीन स्थायित्व सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्य के प्रत्येक चरण में निर्धारित मापदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और पुनर्निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। मंत्री श्री सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने तक नागरिकों एवं यातायात के सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवागमन के लिए…

Read More

जबलपुर , 13 अगस्त। मदन महल स्टेशन रोड राईट टाउन में बिना पंजीयन के संचालित हो रहे पेथ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर को स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय जांच दल द्वारा सील कर दिया गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी द्वारा गठित जिला स्तरीय जांच दल ने आज बुधवार को इस डायग्नोस्टिक सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण कर यह कार्यवाही की। जिला स्तरीय जांच दल में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अमिता जैन, डॉ रत्नेश नामदेव, डॉ तुषार गुप्ता, मीडिया अधिकारी अजय कुरील एवं विकास श्रीवास्तव शामिल थे। जांच दल द्वारा पेथ केयर डायग्नोस्टिक…

Read More

भोपाल, 13 अगस्त। एनालॉग पनीर के संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में सघन जांच एवं निगरानी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा Avenue E-Commerce Limited के D-Mart Ready, डेटा कॉलोनी, भोपाल स्थित प्रतिष्ठान पर भी जांच कार्रवाई की गई तथा पनीर एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए आवश्यक नमूने लिए गए। विभाग द्वारा एनालॉग पनीर की बिक्री एवं आपूर्ति पर विशेष निगरानी रखते हुए प्रतिष्ठानों में उपलब्ध पनीर की लेबलिंग, पैकेजिंग, निर्माण एवं विक्रय संबंधी दस्तावेज तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप गुणवत्ता की जांच की जा…

Read More

शहडोल, 12 अगस्त। कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री पार्थ जायसवाल ने मध्यप्रदेश लोक सेवाओ के प्रदाय की गारंटी अधिनियम 2010 की धारा 5 (1) (2) के तहत सेवाओ के आवेदनो को बिना किसी पर्याप्त तथा युक्तियुक्त कारण से सेवा प्रदान करने में विलंब होने पर संबंधित अधिकारियो के विरूद्व 9500 रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया है। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने प्रमाण पत्र न प्रदाय करने हेतु नगरपालिका अधिकारी धनपुरी श्री अमित तिवारी, भूमि का सीमांकन संबंधित प्रकरण पर नायब तहसीलदार सोहागपुर श्री श्यामलाल मोगरे, जन्म के 1 वर्ष के प्श्चात पंजीयन के लिए अनुमति संबंधित हेतु श्री दीपक पटेल…

Read More

शाजापुर,12 अगस्त।  कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने राज्य शासन से प्राप्त एक प्रकरण में अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदाय किया।कलेक्टर सुश्री बाफना द्वारा राजस्व विभाग में भृत्य के पद पर पदस्थ रहे श्री महेश कुमार राठौर की मृत्यु हो जाने से उनकी पुत्री सुश्री श्रीयांशी राठौर को राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद के लिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

Read More

जबलपुर,12 अगस्त। यह कहानी है जिले के जबलपुर विकासखंड के ग्राम घाना कैलवास की महिला किसान प्रीति पटेल की। प्रीति ने रासायनिक खेती को छोड़ प्राकृतिक खेती को अपनाया। इससे खेती की लागत कम हुई और उपज की गुणवत्ता में भी सुधार आया। अब वे खुद प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भर बनने के साथ गांव और आसपास के किसानों को भी रसायनमुक्त खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। प्रीति बताती हैं रासायनिक खेती से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित हो रही थी। इसी दौरान वे आत्मा परियोजना और नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग से जुड़ीं। योजना के तहत उन्हें प्राकृतिक…

Read More