- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: satyamsoni
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड करकेली के जिला समन्वयक रवींद्र शुक्ल के निर्देशन में नवांकुर संस्था सील फाउंडेशन सेक्टर करकेली द्वारा प्रस्फुटन समिति, परामर्शदाता व सीएमसीएलडीपी छात्र छात्राओं के साथ सेक्टर बैठक का आयोजन करकेली में किया गया। बैठक में सील फाउंडेशन अध्यक्ष दीपक नामदेव द्वारा उपस्थित जनों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुंचने व शासन की विभिन्न योजनाओं के साथ पात्र हितग्राहियों को जोड़ने व लाभांवित करने हेतु आवश्यक चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित प्रस्फुटन समिति के कार्यों व दस्तावेजों की समीक्षा की गई, साथ ही आगामी कार्ययोजना व गतिविधियों के आयोजन हेतु आवश्यक…
उमरिया –जनपद पंचायत पाली, जिला उमरिया में विकास खंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक का आयोजन जनपद पंचायत पाली सभागार कक्ष में सेवकराम सोनवानी जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक उमरिया के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में वित्तीय समावेस के साथ – साथ सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण पर चर्चा एवं सभी शासकीय योजनाओ की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमे विभागों द्वारा बैंको में पर्याप्त प्रकरण भेजने हेतु आग्रह किया गया साथ ही बैंको में लंबित प्रकरणों को अतिशीघ्र स्वीकृत एवं वितरण करने तथा संबंधित पोर्टल में फीड करने हेतु अनुरोध किया गया । एसीपी विमोचन हेतु , डी ई…
उमरिया — रबी विपणन वर्ष 2026-27 मे समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की प्रक्रिया एवं सिकमी , बटाईदार श्रेणी अंतर्गत किसान पंजीयन एवं उनके सत्यापन में कार्यवाही के लिए निर्देश जारी किए गए है । जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में गेहूं उत्पादक किसानों का पंजीयन 7 मार्च 2026 तक किया जाएगा। उन्होने प्रबंधक, प्रभारी आपरेटर लैम्पस,पैक्स व्दारा संचालित समस्त गेहूं पंजीयन केंद्रों से कहा है कि निर्धारित अवधि में समस्त किसानों के पंजीयन की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाए । किसान पंजीयन में बोई गई फसल का डाटा एग्रीस्टेक/गिरदावरी से लिया जाना है, जिले में…
उमरिया — प्रदेश सरकार व्दारा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किसानों के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित हो रही है । योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग करके कृषक बेहतर ढंग से खेती किसानी कर रहे है और खेती को लाभ का धंधा बना रहे है । अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि उमरिया जिले के 82874 किसानों को 165,748,000 रुपए अंतरित हो रहे है। यह राशि किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है । मप्र सरकार व्दाररा पेश…
उमरिया — जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत नल जल योजनाओ की समीक्षा बैठक शहडोल सांसद एवं विधायक, जनप्रतिनिधियो एवं संविदाकार के समक्ष कलेक्टर सभागार में बैठक 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे से आहूत की गई है। बैठक में सर्व संबंधितो से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।
उमरिया– क्षेत्र संचालक बांधवगढ टाईगर रिजर्व ने बताया कि ईको सेंटर, ताला में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एवं उमरिया वन मंडल के संयुक्त मार्गदर्शन में हाथी मानव द्वंद विषय पर जिला पंचायत अनूपपुर के अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों के जागरूकता हेतू कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन में उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व तथा वनमण्डल अधिकारी उमरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों के दौरान उत्पन्न मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, सुरक्षा उपायों, समन्वित कार्ययोजना एवं विभागीय रणनीति पर चर्चा है। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों द्वारा हाथियों की निगरानी, सुरक्षा प्रोटोकॉल,गज…
उमरिया– पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने अपृहता निवासी बल्हौड मानपुर, ग्राम पटपरा थाना नौरोजाबाद, ग्राम धमनी थाना नौरोजाबाद तथा ग्राम पतौर थाना इंदवार अपराध क्रमांक क्रमशरू 05/26, 36/26, 33/26, 52/26 धारा 137 (2) बी एन एस के तहत कहा है कि जो कोई व्यक्ति ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर दस्तयाबी संभव हो उसे पांच- पांच हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा । इसी तरह अपराध क्रमांक 35/26 धारा 331 (4), 305 (ए) बी एनएस के तहत अज्ञात आरोपी पर पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। ईनाम वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया…
उमरिया — शिक्षा ही विकास के व्दार खोलती है। शिक्षित व्यक्ति की चहुंओर प्रशंसा होती है। सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है मेहनत ही सफलता की कुंजी है इसलिए आवश्यक है कि सभी बच्चे मेहनत करें और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष करें। उक्त आशय के विचार कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर सभागार में आयोजित जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 16 हजार बच्चों के ओलंपियाड प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद विभिन्न स्तरों पर परीक्षा पास करते हुए 32 बच्चे…
उमरिया — मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने जनपद पंचायत पाली एवं जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत कुरकुचा एवं टकटई में अटल सुशासन भवन,सुंदरदादर में एक बगिया माँ के नाम योजना तथा कल्दा में नवीन आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य का अवलोकन कर गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए । इसी क्रम में जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत क्लस्टर बिल्डिंग (पंचायत भवन) का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही सुंदरदादर की शासकीय…
उमरिया — पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने अपह्ता निवासी ग्राम सलैया 02 थाना पाली जिला उमरिया के अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 137 (2) बी एन एस के तहत कहा है कि जो कोई व्यक्ति ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर दस्तयाबी संभव हो उसे पांच हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा । ईनाम वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया का अंतिम निर्णय मान्य होगा ।
