- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: UP Admin desk
बलिया । सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्ज़ापुर में 11 अगस्त 2026 से आयोजित ‘सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27’ में जमुना राम मेमोरियल स्कूल (चितबड़ागांव, बलिया) की अंडर-14 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है।प्रतियोगिता के अपने पहले मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने सेंट करन हाई स्कूल (पटना बिहार) को एकतरफा मुकाबले में 6-1 के बड़े अंतर से पराजित किया।मैच की शुरुआत से ही बलिया की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम की ओर से स्टार खिलाड़ी रितिका यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक…
जिला कारागार से निकलेगी बलिदान दिवस की रैली, डीएम ने दिए निर्देश बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 19 अगस्त को मनाए जाने वाले बलिया बलिदान दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने बताया कि 19 अगस्त को सुबह 08 बजे जिला कारागार से बलिदान दिवस के अवसर पर रैली निकाली जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रैली के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने…
15 अगस्त को जिले में गूंजेगा देशभक्ति का संदेश, डीएम ने तय की कार्यक्रमों की रूपरेखा स्वतंत्रता दिवस पर बलिया में दिखेगा देशभक्ति का रंग, कार्यक्रमों को लेकर डीएम गंभीर बलिया। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह 8 बजे सभी सरकारी कार्यालयों एवं गैर सरकारी…
सीएम डैशबोर्ड में खराब रैंकिंग पर डीएम सख्त, बी, सी और डी श्रेणी वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के दिए आदेश निर्माण कार्यों में लापरवाही पर डीएम नाराज, चार कार्यदायी संस्थाओं पर कार्रवाई के निर्देश बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा के दौरान कई विभागों की खराब रैंकिंग सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में जननी सुरक्षा योजना की रैंकिंग बी, जल जीवन मिशन की रैंकिंग बी,…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में विशेष रूप से दिव्यांगजनों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान-3.0’ की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। पूर्व में 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक निर्धारित इस अभियान की तिथि को जनहित में विस्तार देते हुए अब 13 अगस्त 2026 तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि इस महत्वपूर्ण पहल का मुख्य उद्देश्य निर्धारित रोजगार लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करना तथा प्रदेश के अधिक से अधिक दिव्यांग युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के…
लखनऊ,। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव/ अधिशासी निदेशक एस.सी.वी.टी. अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रदेश के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई.टी.आई.) में संचालित व्यवसायों, टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों एवं पीपीपी मॉडल पर संचालित राजकीय संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु विकल्प परिवर्तन (संस्थान/व्यवसाय) के लिए एससीवीटी पोर्टल खोला गया है। उन्होंने बताया कि सर्वसाधारण के लिए दिनांक 09-08-2026 से दिनांक 12-08-2026 तक विकल्प परिवर्तन हेतु पोर्टल खोला गया है। साथ ही अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट http://www.scvtup.in पर नवीन ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण…
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा-जयवीर सिंहलखनऊ : वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सेक्टर के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पर्यटन स्थलों पर पर्यटन स्थापना सुविधाओं के सृजन एवं विकास के लिए 119841.10 लाख की 575 योजनायें स्वीकृत की गयी है। इस धनराशि से जनपदों में बृहद योजनायें क्रयान्वित की जा रही है। इन जनपदों में आगरा, लखनऊ, फर्रूखाबाद, महोबा, सीतापुर, वारानसी, हापुर, फिरोजाबाद, बलिया, बदायू, बस्ती, बिजनौर, कन्नौज, कासगंज, मथुरा, मेरठ तथा संतकबीरनगर आदि शामिल है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री, (अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग) श्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रदेश के सभी मदरसों तक पहुंचाने के लिए प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला जन अभियान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने…
लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (उ.प्र. रेरा) ने 470 शिकायतकर्ताओं से उनके अद्यतन बैंक खाते का विवरण उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि प्रामोटरों से वसूल की गई धनराशि संबंधित शिकायतकर्ताओं के बैंक खातों में शीघ्र अंतरित की जा सके। प्राधिकरण ने कहा है कि बैंक खाते से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण कई मामलों में वसूल की गई धनराशि का भुगतान शिकायतकर्ताओं को नहीं किया जा पा रहा है। उ.प्र. रेरा के अनुसार, कुल 470 शिकायतों में संबंधित शिकायतकर्ताओं द्वारा अभी तक अपने अद्यतन बैंक खाते का विवरण शपथ-पत्र के माध्यम से उपलब्ध…
नई दिल्ली / लखनऊ। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए कारोबारी माहौल को अधिक सरल, पारदर्शी और अनुकूल बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 को लोकसभा ने 7 अगस्त 2026 को पारित कर दिया। इससे पहले 3 अगस्त 2026 को इसे राज्यसभा की मंजूरी मिल चुकी है। सरकार के अनुसार, वर्ष 2006 में लागू एमएसएमई विकास अधिनियम के करीब दो दशक बाद इसमें व्यापक बदलाव किए गए हैं। तकनीकी प्रगति, डिजिटल प्रणालियों के विस्तार और एमएसएमई क्षेत्र में तेजी से आए बदलावों को देखते…
