- सड़क बनवाने को लेकर 07 साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार
- उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित करें निस्तारण- सीडीओ
- बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित करें कानूनी कार्रवाई- एएसपी
- सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
- अवैध हूटर के प्रयोग के विरुद्ध करें प्रभावी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- गोण्डा – मुकदमे की दूसरे थाने से कराने की लगाई गुहार
- गोण्डा – मंत्री की नहीं सुनते कारिंदे, नहीं बना दिव्यांग का राशन कार्ड
- गोण्डा-ऑटो-बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, मासूम समेत महिला की मौत, 6 बच्चे गंभीर
Author: UP Admin desk
(GNS),13 ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आतंकी हमले में चार लोगों की मौत हो गई. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक सिडनी के एक शॉपिंग सेंटर में फायरिंग और चाकूबाजी के बाद इन चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया. इस घटना को सिडनी पुलिस आतंकी हमला मान कर चल रही है. हमले के बाद वहां मॉल में अफतरातफरी फैल गई. जान बचाने के लिए लोग चारों तरफ भागने लगे. पुलिस मौके पर पहुंची और मॉल में फंसे हजारों लोगों को बाहर निकाला गया है. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. न्यू साउथ वेल्स राज्य पुलिस ने कहा…
नई दिल्ली, आकाश श्रीवास्तव भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के अंतर्गत अनुसंधान और विकास योजना के कार्यान्वयन के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। अनुसंधान और विकास योजना हरित हाइड्रोजन के उत्पादन, भंडारण, परिवहन और उपयोग को और अधिक किफायती बनाने का प्रयास करती है इसका उद्देश्य हरित हाइड्रोजन मूल्य श्रृंखला में सम्मिलित प्रासंगिक प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों की दक्षता, सुरक्षा और विश्वसनीयता में सुधार करना भी है। इस योजना का उद्देश्य हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों के लिए एक नवाचार इकोसिस्टम स्थापित करने के लिए उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार के बीच साझेदारी को प्रोत्साहन प्रदान करना भी है। यह योजना आवश्यक नीति और नियामक सहायता प्रदान करके हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों के विस्तार और व्यावसायीकरण में भी सहायता करेगी। 15 मार्च, 2024 को योजना के दिशानिर्देशों को जारी किया गया था, जिसमें उल्लेख किया गया है कि अनुसंधान और विकास योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 तक 400 करोड़ रुपये के कुल बजटीय परिव्यय के साथ लागू की जाएगी। अनुसंधान और विकास कार्यक्रम के समर्थन में हरित हाइड्रोजन मूल्य श्रृंखला के सभी घटक, अर्थात् उत्पादन, भंडारण, संपीड़न, परिवहन और उपयोग सम्मिलित हैं। मिशन के अंतर्गत समर्थित अनुसंधान और विकास परियोजनाएं लक्ष्य-केन्द्रित, समयबद्ध और वृद्धि करने के लिए उपयुक्त होंगी। योजना के अंतर्गत औद्योगिक और संस्थागत अनुसंधान के अलावा, स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास पर काम करने वाले नवीन सूक्ष्म, लघु और माध्यम उद्यम (एमएसएमई) और स्टार्ट-अप को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना दिशानिर्देश यहाँ पर क्लिक करके देखे जा सकते हैं। दिशानिर्देशों के जारी होने के बाद, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 16 मार्च, 2024 को प्रस्तावों के लिए मांग जारी की थी। जहां एक ओर प्रस्तावों के लिए मांग को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं कुछ हितधारकों ने अनुसंधान एवं विकास प्रस्तावों को प्रस्तुत करने के लिए कुछ और अधिक समय का अनुरोध किया है। मंत्रालय ने ऐसे अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए और संस्थानों को अच्छी गुणवत्ता वाले प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए पर्याप्त समय देने के लिए प्रस्ताव को जमा करने की समय सीमा 27 अप्रैल, 2024 तक बढ़ा दी है। प्रस्ताव जमा करने के समय में विस्तार का आदेश यहाँ पर क्लिक करके देखा जा सकता है।
(G.N.S) Dt. 9 नामपुला, मोजांबिक के उत्तरी प्रांत नामपुला के प्रशासक सिल्विरो नौआइतो ने बताया कि नाव में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जो उत्तरी लुंगा जिले से मोजांबिक द्वीप के पास जा रहे थे। नाव पलटने की वजह से उसमें सवार बच्चों समेत 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई। सूत्रों की माने तो, नाव में उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार थे। नौका में 130 लोग सवार थे और डूबने वालों में कई बच्चे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि नौका देश के उत्तर में स्थित नामपुला प्रांत के लुंगा से मोजाम्बिक द्वीप जा रही थी…
(G.N.S) dt. 9 बलूचिस्तान, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में फिर एक बार अशांत माहोल हो गया है क्यूंकी दो अलग-अलग जगहों पर बम विस्फोट हुआ जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की जान चली गई।वहीं इस विस्फोट में 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।यह दोनों ही ब्लास्ट ईद से पहले हुई हैं जिसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहली घटना में, सोमवार को खुजदार शहर में उमर फारूक चौक के पास एक बाजार में बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा…
(G.N.S) Dt. 9 एडमोंटन, कनाडा के दक्षिण एडमोंटन शहर में गोलीबारी की एक घटना में एक भारतीय मूल के व्यक्ति सहित दो लोगों की मौत हो गई। भारतीय मूल के व्यक्ति की पहचान एडमोंटन स्थित गिल बिल्ट होम्स के मालिक बूटा सिंह गिल के रूप में की गई है। एडमोंटन शहर की पुलिस ने कहा, ‘सोमवार 8 अप्रैल, 2024 को लगभग 12:00 बजे, दक्षिण-पश्चिम शाखा के गश्ती अधिकारियों ने कैवनघ बुलेवार्ड एसडब्ल्यू और चेर्नियक वे एसडब्ल्यू के क्षेत्र से गोलीबारी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी थी। पुलिस ने आगे कहा कि अधिकारियों के पहुंचने पर तीन घायल पुरुषों का पता…
(G.N.S) dt. 9 नई दिल्ली, IB की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त को गृह मंत्रालय ने ‘Z’ कैटेगरी की सुरक्षा मिलने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पूरे देश में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को लगभग 40-45 कर्मियों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने का काम सौंपा है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार के लिए मजबूत सुरक्षा की सिफारिश…
(GNS),08 मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम शिउना ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है उन्होंने एक बार फिर से भारत का अपमान किया है. मरियम ने मालदीव में होने वाले संसदीय चुनावों को लेकर देश की विपक्षी पार्टी एमडीपी पर निशाना साधा है साथ ही भारत का अपमान करने के लिए सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्ट शेयर किया था. मरियम शिउना के इस पोस्ट पर बवाल मच गया है लोगों में काफी आक्रोश है.भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने राष्ट्रपति मुइज्जू से शिउना के खिलाफ…
(GNS),08 इजराइल की जेल में एक और फिलिस्तीनी कैदी की मौत हो गई है. 62 साल के वालिद दक्का जोकि इजराइली जेल में 38 सालों से बंद थे, उनकी मौत तेल अवीव के पास शमीर मेडिकल सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों हो गई है. इजराइली आथॉरिटी के मुताबिक उनकी मौत कैंसर के कारण हुई है, दिसंबर 2022 में उन्हें कैंसर का पता लगा था और उन्हें पहले से ल्यूकेमिया भी था.दक्का पर एक इजरायली सैनिक की हत्या करने वाले समूह से जुड़े होने का आरोप था. दक्का को 1984 में एक इजराइली सैनिक के अपहरण और हत्या के लिए दोषी ठहराया…
(GNS),08 फ्रांस के पेरिस में रविवार शाम एक आठ मंजिला इमारत में विस्फोट के बाद आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. हालांकि, विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल सका है. इमारत पेरिस के 11वें अर्रोनडिसमेंट में स्थित है. जानकारी के अनुसार, रुए डे चारोन की एक इमारत की 7वीं मंजिल पर आग लगने से पहले एक विस्फोट सुना गया था. 11वें एरॉनडिसमेंट के डिप्टी मेयर ल्यूक लेबन ने ले पेरिसियन को बताया कि स्थानीय लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि इस विस्फोट का कारण क्या हो सकता है, क्योंकि इमारत में कोई गैस…
(GNS),08 मोज़ाम्बिक के उत्तरी तट पर लोगों से भरी नाव डूबने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि यह हादसा तब हुई जब लगभग 130 लोगों को लेकर मछली पकड़ने वाली नाव नामपुला प्रांत के पास एक द्वीप तक जा रही थी. नामपुला के राज्य सचिव जैमे नेटो ने कहा कि नाव क्षमता से ज्यादा भरी हुई थी और यात्रियों को ले जाने के लिए उपयुक्त थी, इसलिए यह डूब गई. इसमें 91 लोगों की जान चली गई. उन्होंने बताया कि मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं. बचावकर्मियों को पांच जीवित बचे…
