Author: UP Admin desk

(GNS),03 रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो साल से अधिक समय से युद्ध जारी है. इस बीच खबर है कि रूस ने एक बार फिर यूक्रेन को निशाना बनाया है. रूस ने शनिवार को यूक्रेन के ओडेसा शहर पर ड्रोन हमला कर दिया. इस हमले में एक मासूम और दो साल के बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन साल की बच्ची समेत 8 लोगों के घायल होने की खबर है. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि ईरान द्वारा आपूर्ति किए गए शहीद ड्रोन का इस्तेमाल करके यह हमला किया गया है. इस हमले का कोई…

Read More

(GNS),03 पाकिस्तान में कई दिनों से चल रहे सियासी घमासान के बीच आखिरकार नए प्रधानमंत्री का ऐलान हो ही गया. पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर चुन लिए गए हैं. नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक ने इस बात की घोषणा की, कि पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को 201 वोट हासिल करने के बाद पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री चुना गया है. बीते कई दिनों से पाकिस्तान की जनता इस बात का इंतजार कर रही थी कि आखिर कब ये सियासी खींचतान खत्म होगी और उनको उनका प्रधानमंत्री मिलेगा.…

Read More

(GNS),02 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों का नाम शामिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी की इस लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य के नाम भी शामिल हैं. बीजेपी ने अरुणाचल वेस्ट से किरण रिजिजू को उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं, मध्य प्रदेश के गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ंगे. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी का टिकट कट गया है. उनकी जगह पार्टी ने दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी…

Read More

(GNS),02 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई विकास परियोजनाओ का उद्घाटन किया है. मॉरीशस और भारत के रिश्तों का इतिहास दशकों पुराना है. मॉरीशस की आधी आबादी हिंदू है ऐसे में मॉरीशस भारतीय संस्कृति के लिहाज से भी खास है. दोनों नेताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए से मॉरीशस के अगालेगा द्वीप में छह सामुदायिक विकास परियोजनाओं के साथ-साथ नई हवाई पट्टी और सेंट जेम्स जेट्टी का उद्घाटन किया. इसी महीने 12 फरवरी को दोनों नेताओं ने मॉरीशस में UPI और रुपे कार्ड भी लॉन्च किया था. परियोजनाओं के उद्घाटन…

Read More

(GNS),02 भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में कम उम्र के लड़के और लड़कियां न तो अपने घरों के अंदर महफूज है और न ही बाहर. जिस तरह के चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं वो तो इसकी पुष्टि ही करते हैं. पाकिस्तान में साल 2023 में बाल शोषण के 4,213 मामले दर्ज किए गए. हर दिन औसतन 11 बच्चों के साथ शोषण होता है. बच्चे के लिए काम करने वाली एनजीओ साहिल ने इस रिपोर्ट को नेशनल कमिशन फॉर हियूमन राइट्स के साथ मिलकर तैयार किया है. रिपोर्ट का नाम है ‘क्रूएल नंबर्स 2023’. इस रिपोर्ट में यौन शोषण, अपहरण, लापता…

Read More

(GNS),02 पुतिन के सबसे बड़े आलोचक एलेक्सी नवेलनी की आखिरी विदाई हो गई. शुक्रवार को उन्हें मॉस्को में दफना दिया गया. नवेलनी के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. क्रेमलिन के प्रतिबंध के बाद भी काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे. नवेलनी के अंतिम विदाई के दौरान उनके समर्थकों ने पुतिन विरोधी नारे लगाए. दरअसल, मौत के करीब 15 दिन बाद उन्हें दफनाया गया है. बता दें कि रूस की जेल में बंद नवेलनी की 16 फरवरी को मौत हो गई थी. नवेलनी के पार्थिव शरीर मॉस्को के मैरिनों स्थित एक कब्रिस्तान में दफनाया गया. इस दौरान…

Read More

(GNS),02 इजराइल और ईरान की दुशमनी किसी से भी छुपी नहीं है. इजराइल कई सालों से सीरिया में ईरान से जुड़ी जगहों को निशाना बनाता रहा है. पिछले साल 7 अक्टूबर को इजराइल हमास जंग शुरू होने के बाद इस तरह के हमलों में लगातार इजाफा हो रहा है. इस कड़ी में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नौसेना का एक सदस्य शुक्रवार को एक संदिग्ध इजराइली हमले में मारा गया है. सदस्य का नाम-कर्नल रेजा ज़रेई है. वो सीरिया में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत था. ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने इसकी जानकारी दी है. इज़राइल के निशाने…

Read More

(GNS),02 अफगानिस्तान में पिछले तीन दिनों से कुदरत अपना कहर बरपा रही है. देश के कई हिस्सों में मौसम ने ऐसी करवट बदली की लोगों की जान पर बन आई. पिछले तीन दिनों से कई जगहों पर भारी बर्फबारी हो रही है. जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस आसमानी आफत से अब तक करीब 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 30 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. कुदरत की इस मार से बेजुबान जानवरों की भी मौत हो रही है. बल्ख और फरयाब प्रांतों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक…

Read More

(GNS),01 रूस के महाकुंभ में शामिल होने के लिए 180 देशों से हजारो लोग जुड़ रहे हैं. रूस और नाटो के सीधी टक्कर की आशंकाओं के बीच रूस में एक मार्च से वर्ल्ड यूथ फेस्टीवल का आयोजन हो रहा है. रूस के सोची शहर में सात मार्च तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में दुनिया भर से करीब बीस हजार युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है. भारत से भी 340 से अधिक लोगों का एक बड़ा डेलीगेशन इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचा हुआ है. रूस का मानना है कि यह एक ऐसा वैश्विक मंच है जहां…

Read More

(GNS),01 बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार की रात बड़ी त्रासदी हुई. यहां बेली रोड पर एक व्यावसायिक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद फायर ब्रिगेड ने एक खतरनाक बचाव अभियान चलाया, जिसमें सात मंजिला ग्रीन कोज़ी कॉटेज से 70 व्यक्तियों को बचाया गया, जिनमें 42 लोग बेहोश पाए गए थे. स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन, ढाका-8 के विधायक एएफएम बहाउद्दीन नसीम और वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. रात…

Read More