Author: UP Admin desk

(GNS),19 अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के सुदूर नारकोंडम द्वीप में 6 लोगों के शव मिले हैं. स्थानीय अधिकारी के अनुसार, ये शव म्यांमार के 6 संदिग्ध शिकारियों के हैं. उन्होंने बताया कि शव देखकर ऐसा लगता है कि इन शिकारियों की मौत भोजन की कमी की वजह से हुई है. इनके पास खाने-पीने का सामान खत्म हो जाने के बाद उन्हें इस छोटे से ज्वालामुखी द्वीप पर पर्याप्त भोजन और पानी नहीं मिल सका जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. माना जा रहा है कि द्वीप तक पहुंचने के लिए वे जिस छोटी नाव का इस्तेमाल कर रहे थे उसमें…

Read More

(GNS),19 इजराइल-हमास जंग को 4 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन इजराइल फिलिस्तीन के बीच स्थिति समान्य होती नजर नहीं आ रही है, गाजा ही नहीं इजराइल वेस्टबैंक में रह रहे फिलिस्तीनियों के खिलाफ भी कई कदम उठा रहा है. इजराइली मीडिया चैनल के मुताबिक, इजराइल सरकार ने रमजान के दौरान मस्जिद अल-अक्सा में फिलिस्तीनियों की एंट्री को सीमित करने का फैसला किया है. हाल ही में इजराइल के दक्षिणपंथी नेता और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गविर ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रमजान के महीने में 70 साल से कम उम्र वाले फिलिस्तीनियों को मस्जिद…

Read More

(GNS),19 पापुआ न्यू गिनी में आदिवासी हिंसा में 53 लोगों की हत्या कर दी गई है. ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने सोमवार को स्थानीय पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है. ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प ने बताया कि दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र के सुदूर हाइलैंड्स क्षेत्र में एंगा प्रांत में घात लगाकर हमला किया गया और 53 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोर्ट मोरेस्बी की राजधानी में पुलिस ने पुष्टि के लिए एपी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया. यह नरसंहार क्षेत्र में चल रही आदिवासी हिंसा में बढ़ोतरी को दर्शाता है. एबीसी मीडिया…

Read More

(GNS),18 पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैन लगा चुका है. भले उसे अब 15 मार्च तक मोहलत मिल गई है, लेकिन उसकी कई सारी सर्विस बंद होंगी, इसे लेकर आरबीआई पूर्ण स्पष्टीकरण दे चुका है. अब देश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई ने फिनटेक कंपनियों का ध्यान कानून के पालन की जरूरत की ओर खींचा कहा है. राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि रेग्युलेटरी नियमों का पालन करना कंपनियों के लिए ‘ऑप्शनल’ नहीं हो…

Read More

(GNS),18 साल 2023 के अगस्त से जेल में बंद होने के बाद थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा को उनकी सजा खत्म होने के पहले ही जेल से रिहा किया गया है. उन्हें स्पेशल पैरोल पर रिहा किया गया है. स्पेशल पैरोल के लिए लगभग 900 से ज्यादा अन्य कैदियों को भी स्वीकृति दी गई हैं. इन सभी की उम्र 70 साल से ज्यादा है. सभी को सजा से पहले ही रिहा किया जा रहा है. शिनावात्रा को भी अपनी बढ़ती उम्र और बीमारियों के चलते रिहा किया गया है. थाईलैंड की गठबंधन सरकार ने 76 साल के थाकसिन शिनावात्रा…

Read More

(GNS),18 हत्या के कई सारे मामले तो हम सभी ने सुने हैं, लेकिन इनमें से कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिसे सुन कर आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसी ही एक घटना लंदन के वेस्टमिंस्टर जिले में 30 साल पहले हुई थी, जिसमें भारतीय मूल के निवासी संदीप पटेल ने मरीना कोप्पेल नाम की महिला को जान से मार डाला इतना ही नहीं संदीप ने मरीना पर लगभग 140 बार चाकू से हमला किया था. यह घटना 8 अगस्त 1994 में हुई थी. इस मामले के इतने लंबे समय की जांच के बाद साल 2022 में इस गुत्थी को…

Read More

(GNS),18 अमेरिका के भारतीय वाणिज्य दूतावास के जर्सी सिटी आवासीय भवन में आग लगने की घटना सामने आई है. न्यूयॉर्क में दूतावास ने कहा कि उन्हें आग लगने की घटना के बारे में पता चला है. उन्होंने कहा कि वहां रहने वाले भारतीय छात्र और पेशेवर सुरक्षित हैं. भारत का वाणिज्य दूतावास भारतीय छात्रों के साथ लगातार संपर्क में है और उन्हें आवास और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित सभी सहायता प्रदान कर रहा है. बता दें कि न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास का बयान जर्सी सिटी के इमारत के बेसमेंट में लगी आग के बाद एक दर्जन से अधिक…

Read More

(GNS),17 चुनाव से ठीक पहले इस बार प्याज नहीं बल्कि लहसुन लोगों को महंगाई के आंसू रुला रहा है. इसके बढ़ते दामों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. प्याज के दाम तो जहां रिटेल मार्केट में 30 से 40 रुपए के बीच बने हुए हैं, वहीं लहसुन के दाम अब 550 रुपए के पार पहुंच गए हैं. थोक बाजार में भी लहसुन की कीमत 350 रुपए किलो से ऊपर जा चुकी है. लहसुन का इस्तेमाल जहां आम लोग रोजमर्रा के खाने में करते हैं. वहीं इसकी एक बड़ी डिमांड फार्मा इंडस्ट्री में भी होती है. लगभग सभी दर्द निवारक बाम…

Read More

(GNS),17 पिछले 5 महीनों से इजराइल- हमास के बीच जंग चल रही है. हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गाजा पर इजराइली हमलों में अब तक 28 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं. कई मुल्कों ने गाजा पर इजराइल की इस जवाबी कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है. अब इस बीच खबर है कि मध्य-पूर्व के दो बड़े देश सऊदी अरब और ईरान के बीच बातचीत हुई है. ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन और सऊदी डिप्लोमैट फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की है. पिछले साल ही इजराइल के हमलों के…

Read More

(GNS),17 रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत हो गई. वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कट्टर आलोचक थे. उनकी मौत राजनीतिक हत्या के रूप में देखा जा रहा है. पुतिन के सबसे प्रमुख और कट्टर आलोचकों में से एक 47 वर्षीय नवलनी को आर्कटिक सर्कल के उत्तर में लगभग 40 मील दूर एक जेल में रखा गया था. सूत्रों के अनुसार राजनेता की मौत का कारण खून का थक्का जमना था. नवलनी के वकील ने कहा कि वह बुधवार को अपने मुवक्किल से मिले और “उनके साथ सब कुछ ठीक था.” रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने…

Read More