Author: UP Admin desk

(GNS),14 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में हैं. अबू धाबी में कूटनीतिक बैठकों का दौर जारी है. यूएई दौरे पर पीएम मोदी वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के संबोधन से पहले दुबई के बुर्ज खलीफा को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे के रंगों से सराबोर हो गया. पीएम मोदी के वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में संबोधन से पहले यूएई में तमाम तरह की तैयारियां की गई हैं. इसी बीच बुर्ज खलीफा पर भारत के और पीएम मोदी के…

Read More

(GNS),13 बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य में एक जहाज पर सोमवार को दो मिसाइलों से हमला किया गया. शक है कि यह हमला यमन के हुती विद्रोहियों ने किया है. ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने एक बयान में कहा कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ और जहाज अपनी यात्रा पर है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जहाज़ को कितना नुकसान हुआ है. अब तक हुती विद्रोहियों ने हमले का दावा नहीं किया है. वैसे हुती विद्रोही अक्सर काफी समय बाद हमले की जिम्मेदारी लेते हैं. नवंबर में गाजा पट्टी पर हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध…

Read More

(GNS),13 इजराइल की सेना ने सोमवार तड़के दक्षिणी गाजा पट्टी में अत्यंत सुरक्षा वाले अपार्टमेंट पर धावा बोलकर दो बंधकों को मुक्त कराया और एक घटनाक्रम में गोलीबारी के बीच बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाला. आतंकवादी समूह हमास द्वारा क्षेत्र में बंधक बना कर रखे गए 100 से अधिक बंधंकों की देश वापसी की दिशा में इजराइल की यह एक छोटी लेकिन प्रतीकात्मक रूप से बड़ी सफलता है. फिलिस्तीनी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 67 फिलिस्तीनी मारे गए. यह अभियान दक्षिणी गाजा शहर रफा में चलाया गया था, जहां…

Read More

(GNS),13 न्यूयॉर्क सिटी सबवे स्टेशन पर सोमवार को शाम के समय हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल हो गए. ब्रोंक्स में एक एलिवेटेड ट्रेन प्लेटफॉर्म पर शाम करीब साढ़े चार बजे गोलीबारी हुई, वह समय था जब शहर भर के स्टेशन स्कूल से घर आ रहे बच्चों से भरे हुए थे और कई कर्मचारी शाम को यात्रा शुरू कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि 30 साल का एक व्यक्ति मारा गया. अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने चार अन्य चोटों को गंभीर बताया. पुलिस तुरंत इस बारे में ब्योरा नहीं दे पाई कि क्या…

Read More

(GNS),13 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार से दो दिनों के यूएई दौरे पर रहेंगे. 13 और 14 फरवरी को जब प्रधानमंत्री यूएई जा रहे हैं तो ये दर्ज किया जाना चाहिए कि ये 2014 में पीएम बनने के बाद उनकी संयुक्त अरब अमीरात की सातवीं यात्रा होगी. न सिर्फ ये बल्कि पिछले 8 महीनों में पीएम तीसरी मर्तबा मध्य पूर्व के इस देश जा रहे हैं. इस दौरान पीएम की मुलाकात यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ होगी. हाल के दिनों में दुनिया में जो घटनाक्रम रहे हैं, उसके आईने में दोनों देश द्विपक्षीय…

Read More

(GNS),13 अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर के भव्य उद्घाटन का समय करीब आ गया है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज यूएई के दौरे पर जाएंगे. वहीं बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के लिए अंतरराष्ट्रीय संबंधों का नेतृत्व करने वाले साधु ब्रह्मविहारीदास ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के प्रति उनकी उदारता और खुले विचारों के लिए आभार व्यक्त किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर के उद्घाटन से पहले, साधु ब्रह्मविहारीदास ने यूएई नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया. उन्होंने यूएई के शासकों और नेताओं और भारत के प्रधानमंत्री के बीच मित्रता…

Read More

(GNS),12 भारत के लोगों को 12 फरवरी की सुबह खुशखबरी मिली है कि कतर ने अपनी जेल में बंद भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को रिहा कर दिया है. इस जानकारी के महज कुछ ही घंटों के बाद विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के कतर दौरे की आधिकारिक घोषणा की. विदेश मंत्री के मुताबिक 14-15 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी कतर दौरे पर जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा कतर दौरा है. आठ भारतीयों की रिहाई से प्रधानमंत्री मोदी के कतर दौरे को जोड़ने की बात को खारिज करते हुए विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के…

Read More

(GNS),12 इजराइली सेना का गाजा पर हमला बदस्तूर जारी है. नेतन्याहू सरकार ने योजना बनाई है कि अब सेना गाजा पट्टी के दक्षिण में स्थित रफा पर हमले की तैयारी करे. इस प्लान की मध्य-पूर्व के कई देशों ने निंदा की है. इनमें कतर, कुवैत, यूएई और सऊदी अरब जैसे अहम देश हैं. इजराइली सेना इससे पहले लाखों की संख्या में फिलिस्तीनी लोगों का विस्थापन करा चुकी है. ऐसे में, कुवैत ने इसे आक्रामक प्लान कहा है. कतर ने कहा है कि अगर इजराइल अपनी प्लान पर आगे बढ़ता है तो इससे रफा में भयंकर मानवीय तबाही आ जाएगी. रफा…

Read More

(GNS),12 भारत ही नहीं पूरी दुनिया में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को लेकर भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बड़े कदम उठा रहे है. PM ने 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर भारत के सबसे बड़े मंदिर का उद्घाटन किया था. अब वह मुस्लिम देश UAE में सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. विदेश मंत्रालय ने 10 फरवरी को बताया कि 13-14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE के दौरे पर जाएंगे. इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान अबू धाबी में PM एक प्रमुख हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा अपनी यात्रा के दौरान…

Read More

(GNS),12 पाकिस्तान चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत न मिलने के बाद गठजोड़ की राजनीति तेज हो गई है. लाहौर नेशनल असेंबली की NA-121 सीट से जीत के आए तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थित आजाद उम्मीदवार वसीम कादिर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज में शामिल हो गए हैं. वोटों की गिनती शुरू होने के एक दिन बाद ही नवाज शरीफ ने दूसरी पार्टी और उम्मीदवारों को सरकार बनाने के लिए अपने साथ आने की दावत दी थी. अब वसीम कादिर के रूप में इमरान खान का पहला विकेट नवाज शरीफ ने गिरा दिया है. PML-N की और से जारी वीडियो में वसीम कादिर को…

Read More